वीडियो देखिये, 'जहर' के कारोबार पर प्रशासन का हंटर: शहर में अवैध शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़; मशीनें-केमिकल जब्त, बड़े नेटवर्क की जांच शुरू
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
मध्य प्रदेश में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत इंदौर में आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अवैध शराब निर्माण फैक्ट्री का खुलासा किया है।
कार्रवाई के दौरान शराब बनाने में इस्तेमाल की जा रही मशीनें, केमिकल और अन्य सामग्री जब्त की गई है। अधिकारियों ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है और इस अवैध कारोबार से जुड़े लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।
बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के अवैध शराब और नशे के कारोबार के खिलाफ 'जीरो टॉलरेंस' के स्पष्ट निर्देशों के बाद प्रदेशभर में लगातार सघन अभियान चलाया जा रहा है।
इसी अभियान के तहत आबकारी विभाग को इंदौर में संचालित अवैध फैक्ट्री की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर टीम ने योजनाबद्ध तरीके से छापा मारकर फैक्ट्री का पर्दाफाश किया।
छापेमारी के दौरान मौके से शराब निर्माण में उपयोग होने वाली मशीनें, केमिकल, कच्चा माल तथा अन्य उपकरण बरामद किए गए।
अधिकारियों का मानना है कि यहां बड़े पैमाने पर अवैध शराब तैयार कर विभिन्न क्षेत्रों में सप्लाई की जा रही थी। जब्त सामग्री की जांच कर यह पता लगाया जा रहा है कि फैक्ट्री कब से संचालित हो रही थी और इसके तार किन-किन लोगों से जुड़े हैं।
कलेक्टर शिवम वर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के स्पष्ट निर्देश हैं कि अवैध शराब और नशे के कारोबार के खिलाफ किसी भी स्तर पर नरमी नहीं बरती जाएगी।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जी के निर्देशन में लगातार कार्रवाई जारी है। बड़ी अवैध फैक्ट्री पकड़ी गई है। पूरे नेटवर्क की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। यह अभियान लगातार जारी रहेगा।
आबकारी विभाग के अधिकारियों के अनुसार, कार्रवाई के दौरान मिले साक्ष्यों के आधार पर पूरे नेटवर्क की पड़ताल की जा रही है। यह भी जांच की जा रही है कि अवैध शराब की आपूर्ति किन क्षेत्रों में की जा रही थी और इसमें कौन-कौन लोग शामिल हैं।
प्रशासन ने स्पष्ट संदेश दिया है कि प्रदेश में अवैध शराब, नकली शराब और नशे के कारोबार में लिप्त लोगों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
अधिकारियों का कहना है कि कानून का उल्लंघन करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा और ऐसे कारोबार को पूरी तरह समाप्त करने के लिए अभियान लगातार चलता रहेगा।
संबंधित समाचार

भाजपा पार्षद के घर पुलिस की दबिश:बाथरूम से मिली बड़ी मात्रा में अवैध शराब; देवर और साथी गिरफ्तार, पति फरार

फिर लड़कों से आगे बेटियां:महिला स्पर्धाओं में 10 गोल्ड; पुरुषों में 8, हॉकी ने दिलाया ओलिंपिक टिकट

चकमा देकर हथकड़ी समेत भागने के चक्कर में आरोपी के हाथ और पैर टूटे:पुलिसकर्मियों पर स्कॉर्पियो चढ़ाने वाले की करतूत

अनजान लिंक पर क्लिक करना पड़ा भारी:लगा लाखों रुपए का चूना; मोबाइल पर गेम खेल रहे थे बच्चे

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा- 2029 तक मध्य प्रदेश को नशामुक्त करेंगे:नक्सली खत्म, अब बारी है नशे की: अमित शाह

16 हजार का लोन:बदनामी से डरकर गंवाए 3.07 लाख

टीईटी के विरोध में जुटे शिक्षक:बोले-किसी भी हाल में परीक्षा नहीं देंगे; ‘सांसद-विधायक पेंशन ले रहे तो हम क्यों नहीं?’

MP में सार्वजनिक परिवहन का होगा बड़ा विस्तार:2031 तक इतनी बसों का लक्ष्य; मुख्यमंत्री का बड़ा अपडेट

जीतू पटवारी कांग्रेस के मेल राखी सावंत:भाजपा नगर अध्यक्ष ने पीसीसी चीफ पर साधा निशाना

अपोलो टावर में 500 किलो का अवैध जंगला बना खतरे की घंटी:निगम अफसरों की साठगांठ से हो रहा अवैध निर्माण, शिकायतों के बाद भी मूकदर्शक

आईडीए की दोहरी नीति पर उठे सवाल:छात्रों की गूंज के लिए 14 लाख वसूले पटाखा कारोबारियों पर करीब 60 लाख बकाया फिर भी जमीन देने की तैयारी

सड़क पर कब्जा व्यवस्था धराशायी:भंवरकुआं पर रेंगती जिंदगियां, जिम्मेदार बेखबर

इस पार्टी ने राज्यसभा के लिए इतने उम्मीदवार किए घोषित:इनके नाम किए घोषित

दिग्गज फिल्ममेकर का निधन:95 साल की उम्र में ली अंतिम सांस;कलाकारों ने दी श्रद्धांजलि

हथकड़ी में नवीन ओझा की निकली सारी हेकड़ी:रिमांड अवधि में आरोपी को उसके घर लेकर पहुंची पुलिस

बहादुर कैप्टन ने इस देश के पीएम को सुनाई खौफनाक आपबीती:को-पायलट के खतरनाक इरादे बताए

MP में आयुष्मान मरीजों के इलाज पर संकट:इस दिन से प्रदेश में बंद होगा उपचार; 1000 एंबुलेंस से दिल्ली कूच की तैयारी

उठाए सवाल इस एप और नेट की डिजिटल प्रविष्टियां उपलब्ध नहीं:लाखों मतदाताओं के नाम हटाने पर आरटीआई में चुनाव कार्यालयों ने कहा

ACP पर महिला पत्रकार से छेड़छाड़ का आरोप:CJP ने थाने के बाहर जताया विरोध; पुलिस को दिया अल्टीमेटम

दूसरे पर झूठी एफआईआर दर्ज करवाने वाली रूपाली जैन अब जाएगी सलाखों के पीछे:आ गया खुद का नंबर
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!