वीडियो देखिये, संवेदनशील सुनवाई में त्वरित कार्रवाई और न्याय का भरोसा: पुलिस कमिश्नर ने सुनी इतने आवेदकों की समस्याएं; संबंधितों को दिए दिशा-निर्देश
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
मध्य प्रदेश शासन के निर्देशानुसार आमजन की शिकायतों के त्वरित एवं प्रभावी निराकरण के उद्देश्य से प्रत्येक मंगलवार को आयोजित की जाने वाली जनसुनवाई के क्रम में आज पुलिस कमिश्नर नगरीय इंदौर संतोष कुमार सिंह ने पुलिस कमिश्नरेट कार्यालय के सभागार में आयोजित जनसुनवाई में नागरिकों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना तथा उनके शीघ्र एवं न्यायोचित निराकरण हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।
आज की जनसुनवाई में कुल 90 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें पारिवारिक विवाद, पति-पत्नी के मध्य मतभेद, वरिष्ठ नागरिकों एवं महिलाओं से संबंधित शिकायतें, वित्तीय धोखाधड़ी, साइबर एवं ऑनलाइन फ्रॉड, आवेदकों के नाम पर फर्जी ऋण (लोन) लिए जाने की शिकायतें, किरायेदार एवं लेन-देन संबंधी विवाद, भूमि, प्लॉट एवं मकान संबंधी धोखाधड़ी, लंबित शिकायतों पर सुनवाई नहीं होने संबंधी आवेदन तथा अन्य पुलिस संबंधी प्रकरण प्रमुख रूप से शामिल रहे।
पुलिस कमिश्नर ने प्रत्येक आवेदक की समस्याओं एवं व्यथा को संवेदनशीलता, धैर्य एवं गंभीरता के साथ सुना। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही आवश्यक निर्देश दिए तथा कई मामलों में दूरभाष के माध्यम से भी अधिकारियों से चर्चा कर प्रकरणों में त्वरित, निष्पक्ष एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश प्रदान किए, ताकि पीड़ितों को शीघ्र राहत एवं न्याय मिल सके।
जनसुनवाई के दौरान अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) मयंक अवस्थी सहित सभी जोन के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे। अधिकारियों द्वारा आवेदकों की शिकायतों का विस्तार से परीक्षण किया गया तथा कई मामलों में तत्काल आवश्यक कार्रवाई प्रारंभ कराई गई।
इस अवसर पर पुलिस कमिश्नर ने कहा कि इंदौर पुलिस आमजन की सुरक्षा, सम्मान एवं न्याय सुनिश्चित करने के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है। प्रत्येक शिकायत का संवेदनशीलता एवं पारदर्शिता के साथ निराकरण पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है।
जनसुनवाई के माध्यम से आमजन और पुलिस के मध्य संवाद, विश्वास एवं पारदर्शिता का दायरा निरंतर मजबूत हो रहा है, जिससे नागरिकों को अपनी समस्याओं के समाधान हेतु एक प्रभावी मंच उपलब्ध हो रहा है।
संबंधित समाचार

वीडियो देखिये, फर्श पर सिसक रही थीं दृष्टिहीन वृद्धा:जीआरपी ने थामा हाथ; आश्रम में मिला नया घर

जमीन दिखाई कुछ, निकली कुछ और:कोर्ट ने 31 लाख लौटाने का दिया आदेश; ब्याज भी लगेगा

फर्जी ट्रांजिट पास से लकड़ी का खेल:टिम्बर मार्केट में राज्य स्तरीय उड़न दस्ते की दबिश; दो वाहन जब्त

‘मुख्यमंत्री से ले लेना…’:ऑडियो वायरल; छात्र से विवाद के बाद प्राचार्य का तबादला

साफ पानी की शिकायत दबाना पड़ा भारी:सब इंजीनियर सस्पेंड, इंजीनियर बर्खास्त, विभागीय जांच शुरू

नाना पटवारी के मोबाइल से मिली सट्टेबाजों की आईडी:ऑनलाइन सट्टा केस में तीन गिरफ्तार; आरोपी दो दिन की पुलिस रिमांड पर

पटवारी के बयान से गरमाई सियासत:सिंधिया पर इशारों में निशाना; सरकार को भी घेरा

स्कूलों में बिजली-पानी तक नहीं:हाईकोर्ट ने सरकार से मांगा जवाब; चार सप्ताह की दी मोहलत

आयशर ने बाइक सवार को रौंदा:पीछे से मारी टक्कर; पहिया ऊपर से गुजरने से मौत

CFL बदलते समय हादसा:करंट लगने से व्यक्ति की मौत; पत्नी ने बेसुध हालत में देखा

गांजा तस्करी की सप्लाई चैन का खुलासा:मुख्य आरोपी समेत तीन गिरफ्तार; ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत कार्रवाई

नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई:गांजे के साथ 4 तस्कर गिरफ्तार; डस्टर कार से ले जा रहे थे खेप

नाबालिग के लापता होने पर थाने का घेराव:हिंदू संगठनों का थाने के बाहर धरना; युवक पर अपहरण का आरोप

एक बस में पहुंचे मंत्री-कलेक्टर:गांव में लगा प्रशासन का दरबार; ग्रामीणों की सुनी समस्याएं, हाथों-हाथ हुआ निराकरण

पुरानी रंजिश में फायरिंग:2 युवकों को मारी गोली; एक की मौत, दूसरा गंभीर

आरटीओ साहब की गाड़ी के लिए बंद हुआ मुख्य गेट:आवेदकों की बढ़ी परेशानी; रोजाना एक हजार से ज्यादा लोगों की आवाजाही, मुख्य प्रवेश बंद होने से दूसरे गेट से लगाना पड़ रहा चक्कर

सीमेंट की आड़ में शराब की तस्करी:ट्रक में बनाया था गुप्त कंपार्टमेंट; 41 लाख का माल किया जब्त

वीडियो देखिए, सड़क निर्माण के दौरान डंपर पलटा:बड़ा हादसा टला; मची अफरातफरी

देखिए वीडियो:विधायक प्रीतम लोधी के बयान से सियासी हलचल; ‘डाक बंगले पर महिलाओं को भेजते हैं…’

चोरी के वाहन से सिगरेट गोदाम पर धावा:31 लाख की चोरी का खुलासा; अलग-अलग राज्यों से दो आरोपी गिरफ्तार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!