वीडियो देखिये, बारिश में इस गांव की कैसी फजीहत हो रही: नया पुल बनाने के लिए तोड़ा पुराना; नहीं बनाया रास्ता, ग्रामीणों की बढ़ी मुश्किलें
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
जिले के ग्राम मुंडला जेतकरण में लगातार हो रही बारिश के बीच जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया है।इस गांव में पुराने पुल को तोड़े जाने के बाद अब तक वैकल्पिक रास्ता तैयार नहीं किया गया है, जिससे करीब 500 की आबादी वाले गांव का संपर्क प्रभावित हो गया है। इस गांव से होकर ही शिप्रा नदी गुजरती है।
नहीं बनाया नया रास्ता
ग्रामीणों का कहना है कि पुल निर्माण के दौरान पुराना मार्ग तोड़ दिया गया, लेकिन नया स्थायी रास्ता नहीं बनाया गया। बारिश के मौसम में स्थिति और गंभीर हो गई है, जिससे बच्चों, छात्रों, नौकरीपेशा लोगों और ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
बच्चों की पढ़ाई और दैनिक जीवन प्रभावित
गांव के बच्चों को स्कूल जाने में कठिनाई हो रही है। छात्र-छात्राएं इंडेक्स कॉलेज, खुड़ैल क्षेत्र और रूकमा देवी स्कूल तक जाने के लिए वैकल्पिक और असुरक्षित रास्तों का सहारा लेने को मजबूर हैं। वहीं, कई लोग नौकरी और रोजमर्रा के काम के लिए भी समय पर नहीं पहुंच पा रहे हैं।
ग्रामीणों के अनुसार बारिश के दौरान स्थिति और खराब हो जाती है, क्योंकि शिप्रा नदी गांव के पास से होकर गुजरती है और जलस्तर बढ़ने पर रास्ता पूरी तरह बंद हो जाता है।
प्रशासन को कई बार दी गई सूचना
ग्रामीणों ने बताया कि इस समस्या की जानकारी कई बार स्थानीय जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों को दी जा चुकी है। एसडीएम, तहसीलदार और अन्य जिम्मेदार अधिकारियों को भी अवगत कराया गया, लेकिन अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं निकाला गया है।
ग्राम पंचायत पर लापरवाही के आरोप
ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम पंचायत स्तर पर भी समस्या के समाधान के लिए ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। सरपंच पर लापरवाही के आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने कहा कि अस्थायी रूप से केवल मिट्टी डालकर रास्ता सुधारने की कोशिश की जाती है, जो बारिश में टिक नहीं पाती।
वैकल्पिक रास्ते की मांग
ग्रामीणों ने मांग की है कि नए पुल के साथ-साथ तत्काल प्रभाव से वैकल्पिक मार्ग बनाया जाए। उनका सुझाव है कि चार पाइप और मुरम डालकर एक स्थायी अस्थायी रास्ता तैयार किया जा सकता है, जिससे गांव का संपर्क बाधित न हो।
ग्रामीणों ने उठाई आवाज
इस समस्या को लेकर ग्रामीण संजय सिसोदिया, अंतर सिंह सोलंकी, गोविंद सिंह सोलंकी, अर्जुन पटेल, मनोहर शर्मा, धर्मेंद्र चावड़ा सहित अन्य लोगों ने प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है।
ग्रामीणों का कहना है कि अगर जल्द समाधान नहीं हुआ तो बारिश के पूरे सीजन में गांव का संपर्क पूरी तरह बाधित रह सकता है, जिससे बड़ी परेशानी उत्पन्न होगी।
संबंधित समाचार

रबर के महंगे उपकरण की जगह सस्ते और कमजोर वाल्व लगा दिए:नर्मदा-मालवा गंभीर लिंक परियोजना में लाखों के भ्रष्टाचार की बाढ़

60 लाख बकाया के बावजूद पटाखा बाजार को जमीन:विवादित भूमि पर अनुमति का सवाल

भारत-वेस्टइंडीज T20 की तैयारी तेज:मैच से पहले वेस्टइंडीज टीम ने की ये डिमांड

सनकी आशिक ने महिला को दी धमकी:दोस्ती के बाद बनाया शादी का दबाव; आरोपी हिरासत में

सड़क पर उतरे छात्र:टीचर पर लगाए ये गंभीर आरोप; DEO बोले- विभागीय जांच शुरू

सोशल मीडिया पर दोस्ती करना पड़ा भारी:50 से ज्यादा महिलाओं के बनाए आपत्तिजनक वीडियो; ASI-डॉक्टर और साध्वी भी हुई शिकार

सोनोग्राफी का संदिग्ध खेल या घोर लापरवाही:श्रीकृष्ण डायग्नोस्टिक सेंटर पर सील ठोंकने की मांग

CEC ज्ञानेश कुमार को सुप्रीम कोर्ट से राहत:निलंबन की मांग खारिज; चुनाव आयोग से मांगा जवाब

ड्रग्स के खिलाफ बजा बिगुल:पक्का इंदौरी अखबार ‘खुलासा फर्स्ट’ को ड्रग्स के खिलाफ लड़ाई में मिला देश के गृहमंत्री का साथ

अज्ञात वायरस से लैब कर्मचारी की मौत:200 लोग क्वारंटीन; सैंपल वाली टेस्ट ट्यूब टूटने से फैली दहशत, जानिए कितना है खतरनाक

राहुल गांधी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र:की ये मांग; आंदोलन और भूख हड़ताल का भी किया जिक्र

नगर निगम पर सफाई कर्मचारियों का प्रदर्शन:इन मांगों को लेकर धरने पर बैठे; काम बंद करने की दी चेतावनी

सीएम का दिखा मजाकिया अंदाज:कहा- मुख्यमंत्री बनते ही पता चला इतनी भारी मार पड़ती है; लाड़ली बहना ही बहुत महंगी पड़ गई

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का राहुल गांधी पर निशाना:बोले- चुनाव हारने का रिकॉर्ड; जनता में भ्रम पैदा कर रही कांग्रेस

सरकारी लोन दिलाने के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी:रिटायर्ड एसआई को ठगा; प्रोसेसिंग के नाम पर ऐंठे रुपए

पहली बार आधुनिक रोलर से तैयार होगी पिच:मैच से पहले रोलर स्टेडियम पहुंचे; जानिए क्या होगा बदलाव

तीन अलग-अलग घटनाओं में 3 लोगों की मौत:मेट्रो डिवाइडर से टकराकर व्यापारी की गई जान; प्रॉपर्टी ब्रोकर का शव रेलवे ट्रैक के पास मिला, अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर

भाजपा पार्षद के घर पुलिस की दबिश:बाथरूम से मिली बड़ी मात्रा में अवैध शराब; देवर और साथी गिरफ्तार, पति फरार

फिर लड़कों से आगे बेटियां:महिला स्पर्धाओं में 10 गोल्ड; पुरुषों में 8, हॉकी ने दिलाया ओलिंपिक टिकट

चकमा देकर हथकड़ी समेत भागने के चक्कर में आरोपी के हाथ और पैर टूटे:पुलिसकर्मियों पर स्कॉर्पियो चढ़ाने वाले की करतूत
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!