खबर
Top News

वीडियो देखिये, धार्मिक नगरी में बीच सड़क हुक्का पार्टी: युवकों का डांस वीडियो वायरल; विरोध के बाद कार से हुए फरार

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

27 जुलाई 2026, 1:48 pm
शेयर करें:

खुलासा फर्स्ट, चित्रकूट। 
मध्यप्रदेश की धार्मिक नगरी चित्रकूट में सड़क पर हुक्का पार्टी, शराबखोरी और हुड़दंग का मामला सामने आया है। रविवार रात नगर परिषद कार्यालय के सामने दिल्ली नंबर की कार से पहुंचे करीब आधा दर्जन युवकों ने कथित तौर पर बीच सड़क पर हुक्का रखकर तेज संगीत पर डांस किया। घटना का वीडियो सामने आने के बाद क्षेत्र में चर्चा शुरू हो गई है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवक जन्मदिन मनाने के नाम पर सड़क पर एकत्र हुए थे। इस दौरान खुलेआम हुक्का पार्टी की गई और शराब का सेवन भी किए जाने की बात सामने आई है। धार्मिक स्थल पर सार्वजनिक स्थान पर इस तरह की गतिविधि देखकर वहां मौजूद श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों ने नाराजगी जताई।

स्थानीय लोगों के विरोध करने पर युवकों और लोगों के बीच कुछ देर बहस की स्थिति बनी। इसके बाद युवक अपनी दिल्ली पासिंग कार में बैठकर मौके से फरार हो गए। घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि चित्रकूट देश-विदेश में धार्मिक और आध्यात्मिक पहचान रखने वाला प्रमुख तीर्थ स्थल है, जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। ऐसे में सार्वजनिक स्थान पर शराब और हुक्का पार्टी जैसी गतिविधियां धार्मिक वातावरण को प्रभावित करती हैं।

लोगों ने प्रशासन से मामले की जांच कर वीडियो के आधार पर युवकों की पहचान करने और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। साथ ही धर्मनगरी में सार्वजनिक स्थानों पर निगरानी बढ़ाने और शराबबंदी को प्रभावी बनाने की मांग भी उठाई गई है।

प्रशासन की ओर से मामले में कार्रवाई को लेकर अभी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस वीडियो और अन्य तथ्यों के आधार पर युवकों की पहचान करने की प्रक्रिया शुरू कर सकती है।




संबंधित समाचार

ऑरिका ग्रीन्स की बाउंड्रीवॉल और निर्माण रोकने की मांग
Top News

ऑरिका ग्रीन्स की बाउंड्रीवॉल और निर्माण रोकने की मांग:ग्राम कवटी के खसरा 111-112 को लेकर एसडीएम-तहसीलदार से शिकायत

2 minutes ago
यातायात व्यवस्था को अधिक सुचारू, सुरक्षित बनाने की कवायद
Top News

यातायात व्यवस्था को अधिक सुचारू, सुरक्षित बनाने की कवायद:जागरूकता के साथ-साथ नियम उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई

15 minutes ago
डेली कॉलेज तक गाड़ियां प्रतिबंधित
Top News

डेली कॉलेज तक गाड़ियां प्रतिबंधित:पार्किंग के बाद कार्यक्रम स्थल तक पैदल जाना होगा

16 minutes ago
दो हाई-स्पीड ट्रेनों के बीच भीषण टक्कर
Top News

दो हाई-स्पीड ट्रेनों के बीच भीषण टक्कर:40 से ज्यादा लोगों की मौत; सैकड़ों घायल

20 minutes ago
राजकुमार ब्रिज के नीचे 60 वर्षीय वृद्ध ब्राउन शुगर तस्कर गिरफ्तार
Top News

राजकुमार ब्रिज के नीचे 60 वर्षीय वृद्ध ब्राउन शुगर तस्कर गिरफ्तार

31 minutes ago
नो-एंट्री में घुसे ट्रक को 2 हजार लेकर छोड़ा
Top News

नो-एंट्री में घुसे ट्रक को 2 हजार लेकर छोड़ा:मुस्तैदी के नाम पर वसूली, 112 ने पीछा कर रोका

39 minutes ago
इंजेक्शन से नशा करना पड़ा भारी
Top News

इंजेक्शन से नशा करना पड़ा भारी:11 युवक हुए HIV पॉजिटिव; स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट से मचा हड़कंप

42 minutes ago
बिना लेबल-होलोग्राम वाली 3 करोड़ की शराब हुई जब्त
Top News

बिना लेबल-होलोग्राम वाली 3 करोड़ की शराब हुई जब्त:दो कंटेनरों में मिली 3 हजार संदिग्ध पेटियां

about 1 hour ago
वीडियो देखिये, हरदीप सिंह पुरी को MP से राज्यसभा उम्मीदवार बनाने पर भड़की कांग्रेस
Top News

वीडियो देखिये, हरदीप सिंह पुरी को MP से राज्यसभा उम्मीदवार बनाने पर भड़की कांग्रेस:अरुण यादव बोले- प्रदेश को कलंकित कर रही भाजपा; बच्चियों के खिलाफ अपराध और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर उठाए सवाल

about 1 hour ago
जहरीली शराबकांड में अब आया नया मोड़
Top News

जहरीली शराबकांड में अब आया नया मोड़:कांग्रेस प्रवक्ता का बेटा हुआ गिरफ्तार; वकीलों से मिलने पहुंचा था, केमिकल बुक करने का आरोप, एक दर्जन से ज्यादा मौतों के बाद जांच हुई तेज

about 1 hour ago
50 हजार लोगों के साथ करूंगा मार्च पटवारी
Indore

50 हजार लोगों के साथ करूंगा मार्च पटवारी:जहरीली शराब से 13 मौतों पर कांग्रेस ने किया जंगी प्रदर्शन

about 1 hour ago
लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई
Top News

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

about 1 hour ago
प्रशासनिक तंत्र के सुदृढ़ीकरण के लिए 8 हजार 225 करोड़ रुपए की दी स्वीकृति
Top News

प्रशासनिक तंत्र के सुदृढ़ीकरण के लिए 8 हजार 225 करोड़ रुपए की दी स्वीकृति:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में कैबिनेट की साप्ताहिक बैठक

about 1 hour ago
नेत्रहीन मां को घर के लिए मदद
Top News

नेत्रहीन मां को घर के लिए मदद:कैंसर पीड़िता को 15 हजार रुपए

about 1 hour ago
मिट्टी का छोटा दीया बन रहा बड़ा संबल
Top News

मिट्टी का छोटा दीया बन रहा बड़ा संबल:अद्भुत कम्युनिटी की पहल से बस्ती में छाई खुशी

about 1 hour ago
दिवाली से पहले केंद्रीय कर्मचारियों को तोहफा
Top News

दिवाली से पहले केंद्रीय कर्मचारियों को तोहफा:DA में हुई इतने प्रतिशत की बढ़ोतरी; महंगाई भत्ता इतना हुआ

about 1 hour ago
वीडियो देखिये, करवा चौथ पर कब होगा चंद्रदर्शन
Top News

वीडियो देखिये, करवा चौथ पर कब होगा चंद्रदर्शन:विज्ञान प्रसारक ने बताया चंद्रोदय का सटीक समय; त खोलने के लिए करना होगा इतना इंतजार

about 1 hour ago
दीपावली से पहले मिठाई दुकानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग की दबिश
Top News

दीपावली से पहले मिठाई दुकानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग की दबिश:नौ दुकानों से लिए 18 नमूने

about 1 hour ago
वीडियो देखिये, धीरेंद्र शास्त्री ने करवा चौथ को बताया ‘खसम पूजन-दिवस’
Top News

वीडियो देखिये, धीरेंद्र शास्त्री ने करवा चौथ को बताया ‘खसम पूजन-दिवस’:बोले- एक दिन व्रत रखती हैं फिर 364 दिन पतियों को देती हैं ताने; पति की लंबी उम्र के लिए पूरे साल बनी रहनी चाहिए प्रार्थना जैसी भावना

about 2 hours ago
वीडियो देखिये, गरीब रथ एक्सप्रेस में TTE से मारपीट
Top News

वीडियो देखिये, गरीब रथ एक्सप्रेस में TTE से मारपीट:नाक-मुंह से निकला खून; रतलाम में चेन पुलिंग कर जताया विरोध, गरीब रथ एक्सप्रेस में ड्यूटी के दौरान हमला करने का आरोप

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!