देखिए वीडियो: बारिश-बाढ़ का कहर; महानगर में सड़कें जलमग्न, इस शहर में 804 MM बारिश, यहां 48 लाख प्रभावित
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, नई दिल्ली।
देश के कई हिस्सों में मानसून एक बार फिर कहर बरपा रहा है। मुंबई में तेज बारिश से सड़कें और निचले इलाके जलमग्न हैं, ओडिशा में भारी बारिश से सड़क-पुल डूब गए हैं, जबकि बिहार में बाढ़ का दायरा लगातार बढ़ रहा है। हिमाचल प्रदेश में भी बारिश और भूस्खलन का दौर जारी है।
मुंबई में रातभर बारिश, निचले इलाकों में पानी
मुंबई और वसई-विरार में तेज बारिश का दौर जारी है। सायन के प्रतीक्षा नगर समेत कई निचले इलाकों में पानी भर गया है। छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट के आसपास भी जलभराव की स्थिति बनी। नालासोपारा में सेंटर पार्क और तुलिंज ब्रिज समेत कई इलाकों में सड़कें पानी में डूबी नजर आईं।
मौसम विभाग ने मुंबई, ठाणे, पालघर और रायगढ़ के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। अगले कुछ समय में तेज बारिश और स्थानीय स्तर पर जलभराव की आशंका जताई गई है।
हिमाचल में बारिश से बढ़ी मुश्किलें
हिमाचल प्रदेश में भी बारिश के कारण भूस्खलन और सड़क बाधित होने की घटनाएं सामने आ रही हैं। राज्य में मानसून सीजन के दौरान अब तक 296 लोगों की मौत हुई है। इनमें 177 मौतें सड़क हादसों और 119 प्राकृतिक आपदाओं, जैसे बाढ़ और भूस्खलन, में हुई हैं। करीब 67 सड़कें अभी भी बंद हैं।
राज्य के कई हिस्सों में बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने शनिवार को शिमला समेत कई जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया था।
बिहार में 48.22 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित
बिहार में बाढ़ की स्थिति गंभीर बनी हुई है। शनिवार तक 15 जिलों में करीब 48.22 लाख लोग प्रभावित हो चुके थे। गंगा समेत कई प्रमुख नदियां अलग-अलग स्थानों पर खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं।
प्रभावित जिलों में पटना, भोजपुर, सारण, वैशाली, भागलपुर, बेगूसराय, बक्सर, समस्तीपुर, मुंगेर, कटिहार, लखीसराय, खगड़िया, पूर्णिया, मधेपुरा और अररिया शामिल हैं।
जलस्तर घटने वाले इलाकों में भी प्रशासन ने सतर्कता बढ़ाई है, क्योंकि अचानक पानी कम होने पर नदी किनारों और तटबंधों में कटाव का खतरा बढ़ सकता है। राहत के लिए 1,248 कम्युनिटी किचन, 13 राहत शिविर, 1,794 नावें और NDRF-SDRF की टीमें तैनात हैं।
श्मशान घाट डूबे, सड़क किनारे करना पड़ रहा अंतिम संस्कार
भागलपुर और सुल्तानगंज समेत कई इलाकों में बाढ़ का असर जनजीवन पर गंभीर है। जलभराव के कारण कुछ श्मशान घाटों तक पहुंचना मुश्किल हो गया है। निचले इलाकों में लोगों को रोजमर्रा की जरूरतों के लिए भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
ओडिशा में बारिश ने बढ़ाई मुश्किलें
ओडिशा में कम दबाव के क्षेत्र के प्रभाव से भारी बारिश ने जनजीवन प्रभावित किया है। कई जगह सड़कें और पुल जलमग्न हो गए हैं। मलकानगिरी सबसे ज्यादा प्रभावित रहा, जहां 24 घंटे में 804 MM बारिश दर्ज की गई। प्रशासन ने प्रभावित क्षेत्रों में निगरानी और राहत-बचाव व्यवस्था बढ़ा दी है।
मलकानगिरी में भारी बारिश से जलाशयों में पानी की आवक बढ़ी है और कुछ पुलों पर पानी बहने के कारण वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई है। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे में ओडिशा के कुछ हिस्सों में और बारिश का अनुमान जताया है।
कई राज्यों में अभी बारिश का दौर जारी
मौसम विभाग के ताजा अनुमान के मुताबिक अगले कुछ दिनों में ओडिशा, उत्तराखंड, महाराष्ट्र और देश के कई अन्य हिस्सों में बारिश की गतिविधियां जारी रह सकती हैं। ऐसे में निचले इलाकों में जलभराव, नदी-नालों के बढ़ते जलस्तर और भूस्खलन वाले क्षेत्रों में प्रशासन ने सतर्कता बढ़ाई है।
संबंधित समाचार

जीतू यादव- कालरा विवाद फिर गरमाया

विधायक गौड़ के आश्वासन के बाद पार्षद कमलेश कालरा का धरना हुआ समाप्त

भाजपा में पावर गेम:8 महीने में ही खत्म हुआ 6 साल का वनवास; जीतू की एमआईसी में वापसी से ‘राजवाड़ा' पर उपजा नया सियासी बवंडर

CJP फाउंडर का तंज:‘एमपी के CM पद से इस्तीफा देता हूं’; बच्चों की मौत और बदहाल स्कूलों पर सरकार को घेरा

कच्ची शराब के ठिकानों पर पुलिस की दबिश:गंदे बाथरूम में चल रही थी भट्टी; 100 से ज्यादा डिब्बे किए नष्ट

सत्य सांई स्कूल पर 4.30 करोड़ का संपत्ति कर बकाया:जिला कोर्ट ने निगम के पक्ष में दिया फैसला

30 साल से सरकारी जमीन पर स्कूल:अब बेदखली का नोटिस; डॉ. रमेश बदलानी के नेशनल पब्लिक स्कूल पर प्रशासन की कार्रवाई

राहुल गांधी बोले:देश के करीब 80 फीसदी लोग खाते हैं नॉनवेज; भारतीय मांसाहारी खाना बेहद स्वादिष्ट

पत्रकार ने टीआई पर लगाया बदसलूकी का आरोप:मानव अधिकार आयोग और डीसीपी तक पहुंची शिकायत

फंदा आत्महत्या का था या मौत के पीछे है कोई और कहानी:होटल से अस्पताल तक हर कड़ी खंगाल रही पुलिस

उस दिन चूहा नीचे होता है और गणेशजी ऊपर

गांजे के साथ अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार:बस से साथी के साथ लाया था खेप; लाखों का माल जब्त

सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा- किसानों को दे रहे सभी सुविधाएं

फ्लायओवर की डेडलाइन खत्म:काम आधा भी नहीं; रोज 1 किमी जाम, चौराहा पार करने में लग रहा आधा घंटा

शादी का झांसा देकर युवक से ठगी:व्हाट्सप्प वीडियो कॉल किया रिकॉर्ड; AI से न्यूड बनाकर रुपए मांगे

चार ठग फिर से हुए गिरफ्तार:सायबर फ्रॉड की रकम के लिए बैंक खाते करवाते थे उपलब्ध

पटवारी का सरकार पर हमला:मुद्दा पैसा नहीं; छात्रों की आवाज है, शिक्षा-रोजगार की कड़ी कमजोर

शिव-पार्वती की कृपा और गणपति बप्पा का आगमन:जब एक साथ आ रहे बप्पा और तीज; यह योग सालों बाद बन रहा

पुलिस कमिश्नर का एक्शन:12 बदमाशों पर कार्रवाई; छह कुख्यात बदमाश जिलाबदर

कार में जिंदा जल जाता ड्राइवर पुलिसकर्मियों ने बचाई जान:शॉर्ट सर्किट से आग की आशंका; कांच फोड़कर निकाला बाहर
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!