सीसी रोड पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा: ग्राम पंचायत बोडायता फिर विवाद में
KHULASA FIRST
संवाददाता

सुरेश मुलेवा 99264-02570 खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
ग्राम पंचायत बोडायता फिर विवाद में है। इस बार मामला करमदीखेड़ा, वार्ड 15 में सिगाड फलिया से रामदेवजी मंदिर तक बन रहे सीसी रोड निर्माण का है। ग्रामीणों ने घटिया निर्माण का आरोप लगाते हुए सरपंच संघ अध्यक्ष सरपंच दिनेश गणावा, सचिव तथा संबंधित इंजीनियर की भूमिका पर सवाल खड़े किए हैं। ग्रामीणों का आरोप है निर्माण इसी प्रकार हुआ तो शासन की लाखों रुपये की राशि व्यर्थ चली जाएगी।
वीडियो किया वायरल
नाराज ग्रामीणों ने मौके का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया है। वीडियो में ग्रामीण निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए जिम्मेदार अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद यह मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। पहले भी अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के आरोप सामने आ चुके हैं। अब लगातार सामने आ रहे मामलों के कारण ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ती जा रही है और लोग खुलकर विरोध करने लगे हैं।
इंजीनियर भी संदेह के घेरे में
ग्रामीणों का कहना है कार्य में तकनीकी मानकों का पालन नहीं हो रहा, तो जिम्मेदारी सरपंच तक सीमित नहीं है। निर्माण कार्य की निगरानी करने वाले पंचायत सचिव और संबंधित उपयंत्री (इंजीनियर) की भूमिका भी संदेह के घेरे में है।
स्थानीय अधिकारियों से टूटा भरोसा
ग्रामीणों का कहना है कि स्थानीय स्तर पर शिकायतों के बावजूद प्रभावी कार्रवाई नहीं होने से उनका भरोसा कमजोर हुआ है। कलेक्टर और सीईओ जिपं से निष्पक्ष जांच, सामग्री की गुणवत्ता की जांच करवाने तथा दोषी पाए जाने वाले अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।
संबंधित समाचार

MP में महंगी शराब, सस्ती जान...:क्या 36 मौतों के बाद भी नहीं जागा आबकारी सिस्टम?

जब महाकाल और श्रीहरि का होता है दिव्य मिलन:हरि-हर मिलन: उज्जैन में निभाई जाती है अनूठी परंपरा

जेल में बंद छात्र की मौत पर बवाल:शव लेकर सीएम हाउस की ओर निकले परिजन; बोले- इलाज नहीं मिला, पैसे मांगते थे डॉक्टर

पटाखे से बिखर गया छत्ता:250 मेडिकल स्टूडेंट्स पर टूट पड़ी मधुमक्खियां

भाजपा की प्रदेश वित्त समिति घोषित:इन्हें बनाया संयोजक; विधायक और प्रदेश कोषाध्यक्ष को मिली ये जिम्मेदारी

11 हजार रुपए वर्गफीट में जमीन बेचने की तैयारी:छत्रीबाग के सरकारी तिकोने बगीचे पर अवैध निर्माण जारी

महंगाई की कड़वाहट:सुबह की चाय से छिनने लगी मिठास अब शक्कर भी दिखाने लगी

दिलजीत भी मुसलमान थोड़ी है!

भाजपा की प्रदेश अनुशासन समिति घोषित:इन्हें बनाया संयोजक; इन पांच नेताओं को मिली सदस्य की जिम्मेदारी

एमपी में शराब बिक्री के नियम बदले:अब हर खेप के साथ ये होगा जरुरी; इस दिन से लागू होगी नई व्यवस्था

निहत्थे पिता-पुत्र को पीटने वाले आरोपी हुए गिरफ्तार:हमलावर भीड़ की पहचान में जुटी पुलिस

51 किलो फूलों से सजा बाबा का दरबार:दर्शन को उमड़े लाखों श्रद्धालु; जयकारों से गूंजा परिसर

प्रदेश सह-कोषाध्यक्ष की हुई घोषणा:इन्हें मिली बड़ी जिम्मेदारी; भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने जारी किया नियुक्ति आदेश

एमडी ड्रग्स सप्लाई चेन पर क्राइम ब्रांच ने कसा शिकंजा:राजस्थान से दो गुर्गे गिरफ्तार

पुलिस ने बदमाशों के आगे टेक दिए घुटने:फरियादी ने लगाया बड़े लेन-देन का आरोप; पिस्टल अड़ाकर परिवार को धमकाने का मामला

उद्योगपति हत्याकांड मामले में मुख्य आरोपी को राहत नहीं:दूसरी जमानत याचिका भी खारिज

नशाखोरी और अपराध सीसीटीवी में होंगे कैद:पुलिस और जनता मिलकर करेंगे बस्ती की निगरानी

सवा लाख की ब्राउन शुगर के साथ पकड़ाया तस्कर:आरोपी पर दुष्कर्म और पॉक्सो के प्रकरण भी दर्ज हैं

कपिलेश्वर कार्तिक मेले का शुभारंभ:मंत्री डॉ. गौतम टेटवाल ने पूजन कर किया ध्वजारोहण, 23 नवंबर को होगा भव्य हरिहर मिलन

फर्जी पॉवर ऑफ अटॉर्नी से करोड़ों का खेल:मालिक की मौत के बाद भी नितिन अग्रवाल बेचता रहा जमीन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!