खबर
Top News

गर्ल्स हॉस्टल में मेस के खाने को लेकर बवाल: छात्राओं ने कीड़े-मकोड़े निकलने का लगाया आरोप; एक सप्ताह में 10-15 हुई बीमार, परिजनों ने किया हंगामा

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

13 जून 2026, 5:24 pm
शेयर करें:
गर्ल्स हॉस्टल में मेस के खाने को लेकर बवाल

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के साउथ तुकोगंज स्थित मधुर गर्ल्स हॉस्टल में भोजन की गुणवत्ता को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। हॉस्टल में रहने वाली कई छात्राओं की तबीयत बिगड़ने के बाद परिजनों ने हॉस्टल पहुंचकर जमकर हंगामा किया।

खाने में निकले कीड़े-मकोड़े
छात्राओं का आरोप है कि मेस में परोसे जा रहे खाने में कीड़े-मकोड़े, लंबे बाल और यहां तक कि सिगरेट के टुकड़े भी मिल रहे हैं, जिससे उनकी सेहत पर गंभीर असर पड़ा है।

हॉस्टल पहुंची खाद्य विभाग की टीम
सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो और तस्वीरों के बाद मामला तूल पकड़ गया। बढ़ते विवाद के बीच शनिवार को खाद्य विभाग की टीम हॉस्टल पहुंची और मेस तथा खाद्य सामग्री की जांच शुरू की।

एक महीने से नरक जैसी स्थिति
हॉस्टल में रहने वाली छात्राओं ने आरोप लगाया कि वे पिछले कई सप्ताह से खराब गुणवत्ता वाला भोजन खाने को मजबूर हैं। उनका कहना है कि चावल में कई बार कीड़े और सिगरेट के टुकड़े मिले, जबकि खाने में बाल और कंकड़ निकलना आम बात हो गई है।

मामले को टालने की कोशिश की
छात्राओं के मुताबिक, मेस के पास ही गंदगी और सीवरेज चेंबर होने के बावजूद वहीं भोजन तैयार किया जाता है। शिकायत करने पर प्रबंधन ने गंभीरता दिखाने के बजाय सबूत मांगकर मामले को टालने की कोशिश की।

लिवर और आंतों के संक्रमण के आरोप
छात्राओं ने दावा किया कि गंदे भोजन और दूषित पानी के कारण कई छात्राएं बीमार पड़ गई हैं। कुछ को लगातार उल्टी, पेट दर्द और संक्रमण की शिकायत हुई, जबकि एक छात्रा को गले में गंभीर संक्रमण होने के बाद अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।

पानी मंगवाकर पीने को मजबूर छात्राएं
छात्राओं का आरोप है कि हॉस्टल में सप्लाई किया जा रहा पानी भी दूषित है, जिसके कारण स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं लगातार बढ़ रही हैं। कई छात्राएं अब अपनी सुरक्षा के लिए बाहर से पैक्ड पानी मंगवाकर पीने को मजबूर हैं।

प्रबंधन ने आरोपों से किया इनकार
वहीं हॉस्टल प्रबंधन ने छात्राओं के आरोपों को खारिज करते हुए दावा किया है कि बीमार हुई अधिकांश छात्राएं बाहर से खाना मंगाकर खा रही थी। प्रबंधन का कहना है कि हॉस्टल मेस का भोजन करने वाली अन्य छात्राएं पूरी तरह स्वस्थ हैं।

जांच के बाद होगी कार्रवाई
मामले की जानकारी मिलते ही परिजन बड़ी संख्या में हॉस्टल पहुंचे और प्रशासन से कड़ी कार्रवाई की मांग की। खाद्य विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर मेस, पानी की गुणवत्ता और खाद्य सामग्री के नमूने लिए हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित समाचार

तीन साल से स्पीड ब्रेकर का इंतजार कर रहे रहवासी
Top News

तीन साल से स्पीड ब्रेकर का इंतजार कर रहे रहवासी:स्कूटी से गिरकर महिला घायल; कई बार शिकायत के बाद भी पूरी नहीं हुई मांग

about 1 hour ago
3 फिटनेस क्लबों पर CGST विभाग की बड़ी कार्रवाई
Top News

3 फिटनेस क्लबों पर CGST विभाग की बड़ी कार्रवाई:1 करोड़ की टैक्स चोरी का खुलासा

about 1 hour ago
दो साल से फरार आरोपी गिरफ्तार
Top News

दो साल से फरार आरोपी गिरफ्तार:100 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप; ऐसे लगाया लोगों को चूना

about 2 hours ago
तेज रफ्तार एंबुलेंस ने दो कारों को मारी टक्कर
Top News

तेज रफ्तार एंबुलेंस ने दो कारों को मारी टक्कर:मची अफरा-तफरी; हादसे के बाद चालक फरार

about 2 hours ago
‘महाकाल का जयकारा’ लगाकर भक्तों ने ग्रहण की महाप्रसादी
Top News

‘महाकाल का जयकारा’ लगाकर भक्तों ने ग्रहण की महाप्रसादी

about 2 hours ago
व्यापारिक जहाज पर हमला
Top News

व्यापारिक जहाज पर हमला:इतने भारतीय घायल; 19 क्रू मेंबर थे सवार, हमले तुरंत रोकने की मांग

about 2 hours ago
अब नपती के बाद फिर जमीन आवंटन की प्रक्रिया पर उठे सवाल
Indore

अब नपती के बाद फिर जमीन आवंटन की प्रक्रिया पर उठे सवाल:पटाखा बाजार पर 1 करोड़ से ज्यादा की राशि बकाया

about 2 hours ago
बाधा हटाने पर विवाद 9 गिरफ्तार
Top News

बाधा हटाने पर विवाद 9 गिरफ्तार:मीडियाकर्मियों को कवरेज से रोका

about 3 hours ago
देखिए वीडियो, सीईसी के इस्तीफे की मांग पर रातभर डटे युवा
Top News

देखिए वीडियो, सीईसी के इस्तीफे की मांग पर रातभर डटे युवा:हाथों में संविधान और महात्मा गांधी की तस्वीरें; भूख हड़ताल की तैयारी

about 3 hours ago
तेज रफ्तार यात्री बस खेत में घुसी
Top News

तेज रफ्तार यात्री बस खेत में घुसी:एक की मौत; चार यात्री गंभीर घायल

about 3 hours ago
क्रेडिट कार्ड पॉइंट्स के नाम पर लाखों की ठगी
Top News

क्रेडिट कार्ड पॉइंट्स के नाम पर लाखों की ठगी:बैंक अधिकारी बनकर महिला ने भेजा फर्जी ऐप; दो कार्ड से किए 3 ट्रांजेक्शन

about 3 hours ago
गंदे पानी की बोतल लेकर जनसुनवाई में पहुंचे पार्षद
Top News

गंदे पानी की बोतल लेकर जनसुनवाई में पहुंचे पार्षद:बोले- 6 महीने से परेशान हैं रहवासी; नेता प्रतिपक्ष बोलीं- भागीरथपुरा 2.0 नहीं होने देंगे

about 3 hours ago
शेरेटन होटल के पीछे फैला गंदगी का साम्राज्य
Top News

शेरेटन होटल के पीछे फैला गंदगी का साम्राज्य:ढाई लाख का जुर्माना ठोंका

about 3 hours ago
बॉम्बे अस्पताल के बाहर ‘नकली साहबों' का राज ठोंक रहे लॉक
Top News

बॉम्बे अस्पताल के बाहर ‘नकली साहबों' का राज ठोंक रहे लॉक:वैगन-आर का पहिया लॉक कर वसूले 500 रुपए

about 3 hours ago
देखिए वीडियो, सीएम यूथ कॉन्क्लेव में मुख्यमंत्री के सामने पहुंचा रोबोट
Top News

देखिए वीडियो, सीएम यूथ कॉन्क्लेव में मुख्यमंत्री के सामने पहुंचा रोबोट:हाथ मिलाया; फिर करने लगा कदमताल

about 3 hours ago
दवा से ज्यादा साहब के दस्तखत की कीमत
Top News

दवा से ज्यादा साहब के दस्तखत की कीमत:लालफीताशाही में फंसी बीमित श्रमिकों की जिंदगी

about 3 hours ago
विदेशी नंबर चलाता था बंटी नागर
Top News

विदेशी नंबर चलाता था बंटी नागर:आखिर कहां गया तीसरा मोबाइल

about 3 hours ago
अनंत चतुर्दशी में उत्कृष्ट ड्यूटी करने वाले 19 पुलिसकर्मी सम्मानित
Top News

अनंत चतुर्दशी में उत्कृष्ट ड्यूटी करने वाले 19 पुलिसकर्मी सम्मानित:कमिश्नर ने प्रशस्ति पत्र और नगद पुरस्कार देकर बढ़ाया हौसला

about 3 hours ago
डांसिंग कॉप पर लगाए गंभीर आरोप
Top News

डांसिंग कॉप पर लगाए गंभीर आरोप:मनचला बताकर चैटिंग का दावा; पत्नी बोली- पति कर रहे बदनाम

about 4 hours ago
डीजे पर रोक लगाने के लिए कलेक्टर को दिया गया ज्ञापन
Top News

डीजे पर रोक लगाने के लिए कलेक्टर को दिया गया ज्ञापन:पूर्व अनुमति और साउंड मीटर से निगरानी हो

about 4 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!