दो मंजिला मकान ढहा: 12 वर्षीय बच्चे की मौत; मलबे में दबने से नानी की हालत गंभीर
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, उज्जैन।
शहर के हम्मालवाड़ी क्षेत्र में बुधवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। यहां करीब 50 वर्ष पुराना दो मंजिला मकान अचानक भरभराकर गिर गया। हादसे में मोहर्रम देखने नानी के घर आए 12 वर्षीय बालक असरान की मौत हो गई, जबकि उसकी नानी खुर्शीद बी गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
असरान और उसकी नानी दब गए
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा सुबह उस समय हुआ जब मकान का पिछला हिस्सा अचानक ढह गया। मलबा गिरने से घर के अंदर मौजूद असरान और उसकी नानी दब गए। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोग तुरंत मदद के लिए मौके पर पहुंच गए।
निर्माण कार्य पर उठे सवाल
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक मकान के समीप एक नया भवन निर्माणाधीन है, जिसके लिए हाल ही में गहरे गड्ढे खोदे गए थे। आशंका जताई जा रही है कि खुदाई के कारण पुराने मकान की नींव कमजोर हो गई और उसका पिछला हिस्सा अचानक ढह गया। हालांकि हादसे के वास्तविक कारणों का पता जांच के बाद ही चल सकेगा।
स्थानीय लोगों ने चलाया रेस्क्यू
मकान गिरने की सूचना मिलते ही आसपास के रहवासी मौके पर पहुंचे और मलबे में दबे लोगों को निकालने का प्रयास शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद असरान और खुर्शीद बी को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने असरान को मृत घोषित कर दिया, जबकि खुर्शीद बी का इलाज जारी है।
जांच में जुटा प्रशासन
हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। क्षेत्र का निरीक्षण कर घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है।
संबंधित समाचार

भाजपा पार्षद के घर पुलिस की दबिश:बाथरूम से मिली बड़ी मात्रा में अवैध शराब; देवर और साथी गिरफ्तार, पति फरार

फिर लड़कों से आगे बेटियां:महिला स्पर्धाओं में 10 गोल्ड; पुरुषों में 8, हॉकी ने दिलाया ओलिंपिक टिकट

चकमा देकर हथकड़ी समेत भागने के चक्कर में आरोपी के हाथ और पैर टूटे:पुलिसकर्मियों पर स्कॉर्पियो चढ़ाने वाले की करतूत

अनजान लिंक पर क्लिक करना पड़ा भारी:लगा लाखों रुपए का चूना; मोबाइल पर गेम खेल रहे थे बच्चे

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा- 2029 तक मध्य प्रदेश को नशामुक्त करेंगे:नक्सली खत्म, अब बारी है नशे की: अमित शाह

16 हजार का लोन:बदनामी से डरकर गंवाए 3.07 लाख

टीईटी के विरोध में जुटे शिक्षक:बोले-किसी भी हाल में परीक्षा नहीं देंगे; ‘सांसद-विधायक पेंशन ले रहे तो हम क्यों नहीं?’

MP में सार्वजनिक परिवहन का होगा बड़ा विस्तार:2031 तक इतनी बसों का लक्ष्य; मुख्यमंत्री का बड़ा अपडेट

जीतू पटवारी कांग्रेस के मेल राखी सावंत:भाजपा नगर अध्यक्ष ने पीसीसी चीफ पर साधा निशाना

अपोलो टावर में 500 किलो का अवैध जंगला बना खतरे की घंटी:निगम अफसरों की साठगांठ से हो रहा अवैध निर्माण, शिकायतों के बाद भी मूकदर्शक

आईडीए की दोहरी नीति पर उठे सवाल:छात्रों की गूंज के लिए 14 लाख वसूले पटाखा कारोबारियों पर करीब 60 लाख बकाया फिर भी जमीन देने की तैयारी

सड़क पर कब्जा व्यवस्था धराशायी:भंवरकुआं पर रेंगती जिंदगियां, जिम्मेदार बेखबर

इस पार्टी ने राज्यसभा के लिए इतने उम्मीदवार किए घोषित:इनके नाम किए घोषित

दिग्गज फिल्ममेकर का निधन:95 साल की उम्र में ली अंतिम सांस;कलाकारों ने दी श्रद्धांजलि

हथकड़ी में नवीन ओझा की निकली सारी हेकड़ी:रिमांड अवधि में आरोपी को उसके घर लेकर पहुंची पुलिस

बहादुर कैप्टन ने इस देश के पीएम को सुनाई खौफनाक आपबीती:को-पायलट के खतरनाक इरादे बताए

MP में आयुष्मान मरीजों के इलाज पर संकट:इस दिन से प्रदेश में बंद होगा उपचार; 1000 एंबुलेंस से दिल्ली कूच की तैयारी

उठाए सवाल इस एप और नेट की डिजिटल प्रविष्टियां उपलब्ध नहीं:लाखों मतदाताओं के नाम हटाने पर आरटीआई में चुनाव कार्यालयों ने कहा

ACP पर महिला पत्रकार से छेड़छाड़ का आरोप:CJP ने थाने के बाहर जताया विरोध; पुलिस को दिया अल्टीमेटम

दूसरे पर झूठी एफआईआर दर्ज करवाने वाली रूपाली जैन अब जाएगी सलाखों के पीछे:आ गया खुद का नंबर
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!