एक्सप्रेस-वे पर दो भीषण हादसे: खाई में गिरीं दो कारें; सास-बहू समेत इतने की मौत, इतने घायल
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, रतलाम।
दिल्ली-मुंबई 8 लेन एक्सप्रेस-वे पर मंगलवार सुबह कुछ ही घंटों के अंतराल में हुए दो हादसों में सास-बहू समेत 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि 8 लोग घायल हैं।
दोनों हादसे जावरा औद्योगिक थाना क्षेत्र में हुए। हादसों का शिकार हुए परिवार पंजाब और गुजरात के रहने वाले थे और मुंबई की ओर जा रहे थे।
पहला हादसा सुबह करीब 4:30 बजे हुआ। पुलिस के मुताबिक, पंजाब का एक परिवार कार से मुंबई जा रहा था। इसी दौरान चालक को झपकी आने की आशंका है। कार अनियंत्रित होकर एक्सप्रेस-वे के बीच लगी रेलिंग तोड़ते हुए करीब 30 फीट गहरी खाई में जा गिरी।
हादसे में कार सवार नरेंद्र कौर (67) और उनकी बहू मनप्रीत कौर (32) की मौके पर ही मौत हो गई। कार में सवार अन्य लोग घायल हुए हैं।
राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस
सुबह दूसरी गाड़ियों के चालकों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। इसके बाद जावरा औद्योगिक थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को बाहर निकालकर जावरा के अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को रतलाम मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।
टूटी रेलिंग बनी दूसरे हादसे की वजह
पहले हादसे के कुछ ही घंटे बाद सुबह करीब 6:30 बजे उसी जगह दूसरा हादसा हो गया। पुलिसकर्मी पहले हादसे की जांच के लिए मौके पर मौजूद थे, तभी एक दूसरी कार अनियंत्रित होकर हवा में उछली और सड़क के बीच बनी बाउंड्री से टकराने के बाद खाई में जा गिरी।
पुलिस के मुताबिक, पहली कार के दुर्घटनाग्रस्त होने से एक्सप्रेस-वे की रेलिंग टूट गई थी। इसी वजह से दूसरे वाहन के लिए भी खतरा पैदा हो गया और वह भी हादसे का शिकार हो गया।
यूपी से इलाज कराकर गुजरात लौट रहा था परिवार
दूसरी कार में गुजरात के दाहोद का परिवार सवार था। परिवार उत्तर प्रदेश से इलाज करवाकर वापस लौट रहा था। हादसे में कार सवार दो पुरुषों की मौत हो गई, जबकि अन्य लोग घायल हुए हैं।
जावरा औद्योगिक थाना प्रभारी प्रकाश गडरिया ने दोनों हादसों की पुष्टि की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसों के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
संबंधित समाचार

भागीरथपुरा में 36 मौतों की जांच रिपोर्ट होगी ऑनलाइन:हाई कोर्ट ने दिया 600 पेज वेबसाइट पर अपलोड करने का आदेश

आखिर बंटी ने किसकी साड़ी से लगाया था फंदा:तीन में से एक मोबाइल जब्त; वो भी मिला लॉक सीसीटीवी की हार्डडिस्क गायब

13 दिन में दूसरी बार MP आएंगे राहुल गांधी:इन परिवारों से करेंगे मुलाकात

कैबिनेट बैठक के बड़े फैसले:58 लाख स्कूली बच्चों को ड्रेस के लिए मिलेंगे रुपए; अग्निवीरों को वर्दीधारी भर्तियों में इतना आरक्षण

प्रशासन-काजी राजी कहां से आए फसादी?:मंदिर हटाए गए; सीएम का घर टूट रहा, मस्जिद पर हंगामा

देखिए वीडियो, पहाड़ नदी में समाया:सड़कें मलबे से बंद; बाढ़-भूस्खलन से इतनी मौतें, नदी खतरे के निशान से ऊपर, क्रूज बहकर पुल से टकराया

देखिए वीडियो, मस्जिद विवाद में एआईएमआईएम प्रदेश अध्यक्ष बोले:'जल्द मुकाबला होगा; सबका हिसाब होगा'

हिस्ट्रीशीटर कोर्ट में हुआ पेश:खुलासा फर्स्ट ने पहले ही कर दिया था खुलासा

देखिए वीडियो, अस्पताल की न्यू ओपीडी में घुसा सांप:खिड़की के पास दिखा; गार्ड ने बाहर निकाला

चाकूबाजी में घायल हुए युवक की मौत:बाइक-एक्टिवा की टक्कर के बाद हुआ था विवाद; आरोपी ने थाने पहुंचकर रची झूठी कहानी

लोकायुक्त की कार्रवाई:नामांतरण के बदले रिश्वत मांगने का आरोप; इतने हजार लेते पटवारी गिरफ्तार

खाद्य विभाग की ताबड़तोड़ कार्रवाई:केक में मिली फफूंद; रेस्टोरेंट की रसोई में घूमते मिले कॉकरोच

देखिए वीडियो:हाई रेंज शराब की तस्करी करते बाइक सवार पकड़ाया

AI ट्रेडिंग के नाम पर युवक से लाखों की ठगी:पहले रिटर्न देकर भरोसा जीता; फिर बोनस-टैक्स के नाम पर ऐंठे रुपए

जूनियर छात्रों पर देर रात दरवाजे पीटने का आरोप:इस कॉलेज में रैगिंग की शिकायत; एनएमसी ने 24 घंटे में मांगी रिपोर्ट

एशियन गेम्स में नीरू ढांडा ने रचा इतिहास:विमेंस ट्रैप में स्वर्ण जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनी; इंडिया ने अब तक इतने पदक जीते

अलग-अलग मामलों में तीन लोगों की मौत:युवक और मिस्त्री ने फांसी लगाई; महिला ने जहर खाया

गोपनीय बैंक दस्तावेज कैसे पहुंचे यू-ट्यूब चैनल तक:इतने लाख की मांग के आरोप में एफआईआर

खेल में ठगी:अब एडवांस के नाम पर फ्राॅड; सोशल मीडिया के जरिए क्रिकेट प्रेमियों को जाल में फंसाने की कोशिश

बिल्डर बंटी नागर की आत्महत्या के मामले में सुराग तलाश रही पुलिस:ऑफिस कर्मचारियों और परिचितों से चल रही पूछताछ; सामने आए जांच के फुटेज
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!