गोद भराई कार्यक्रम में जा रहे दो सगे भाइयों की मौत: ट्रैक्टर ने मारी टक्कर; पोते की हालत गंभीर
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, उज्जैन।
एक भीषण सड़क हादसे ने एक परिवार की खुशियां छीन ली। भांजे के यहां गोद भराई समारोह में शामिल होने जा रहे दो सगे भाइयों की ट्रैक्टर की टक्कर से मौत हो गई, जबकि उनके साथ बाइक पर सवार पोता गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद जिस परिवार में जश्न की तैयारियां चल रही थीं, वहां मातम पसरा हुआ है।
गोद भराई कार्यक्रम में जा रहे थे
जानकारी के अनुसार मरंडवा गांव निवासी 80 वर्षीय पीरूलाल मोथलिया और उनके छोटे भाई 75 वर्षीय भागीरथ मोथलिया गुरुवार को अपने पोते अभिषेक के साथ बाइक से उज्जैन की ओर जा रहे थे। तीनों नागझिरी क्षेत्र में अपने रिश्तेदार के यहां आयोजित गोद भराई कार्यक्रम में शामिल होने निकले थे।
तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने मारी टक्कर
बताया जा रहा है कि गांव से करीब 25 से 30 किलोमीटर दूर मुख्य मार्ग पर पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों सड़क पर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए।
घायल अभिषेक का उपचार जारी
स्थानीय लोगों और राहगीरों की मदद से घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। लेकिन रास्ते में ही पीरूलाल मोथलिया ने दम तोड़ दिया। वहीं भागीरथ मोथलिया ने उज्जैन के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान अंतिम सांस ली। घायल अभिषेक का उपचार जारी है और उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।
परिवार में पसरा मातम
परिजनों ने बताया कि पीरूलाल मोथलिया खेती-किसानी का कार्य करते थे, जबकि भागीरथ मोथलिया मध्य प्रदेश विद्युत मंडल से सेवानिवृत्त कर्मचारी थे। परिवार का एक सदस्य वर्तमान में उज्जैन में पटवारी के पद पर कार्यरत है। हादसे की सूचना मिलते ही गांव और परिवार में शोक की लहर फैल गई। जिस घर में गोद भराई की खुशियां मनाई जानी थीं, वहां अचानक मातम का माहौल बन गया।
पुलिस कर रही जांच
शुक्रवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद दोनों शव परिजनों को सौंप दिए गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और दुर्घटना के बाद फरार हुए ट्रैक्टर चालक की तलाश शुरू कर दी है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।
संबंधित समाचार

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!