ट्रक ने मचाया मौत का तांडव: कार-बाइक सवारों को 200 फीट घसीटा; दो की मौत, सड़क पर पड़े रहे शव
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, जबलपुर।
जबलपुर-मंडला रोड पर बरेला टोल नाके के पास गुरुवार को तेज रफ्तार ट्रक ने पहले कार को टक्कर मारी और फिर बाइक सवार दो युवकों को चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइक सवारों को करीब 200 फीट तक घसीटते हुए ट्रक आगे निकल गया। हादसे में दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।
सड़क पर बिखरा दर्दनाक मंजर
हादसे की सूचना मिलते ही बरेला पुलिस मौके पर पहुंची। सड़क पर दोनों युवकों के शव पड़े थे। हादसे में उनके हाथ-पैर तक कट गए। पुलिस ने मौके से शरीर के अंगों को बरामद कर शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू की। गंभीर रूप से घायल कार चालक को इलाज के लिए जबलपुर रेफर किया गया है।
मंडला के रहने वाले थे दोनों मृतक
पुलिस के मुताबिक, बाइक सवार दोनों युवक मंडला जिले के बीजाडांडी क्षेत्र के रहने वाले थे। दोनों बाइक से अपने घर लौट रहे थे। हादसे की सूचना के बाद पुलिस परिजनों से संपर्क करने में जुटी है।
टक्कर के बाद ट्रक चालक फरार
हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी है। आसपास के इलाकों और संभावित रास्तों पर पुलिस की टीमें भेजी गई हैं।
200 फीट तक घिसटी कार और बाइक
प्रत्यक्ष जानकारी के मुताबिक, ट्रक और कार की रफ्तार तेज थी। टक्कर के बाद कार और बाइक समेत दोनों युवक करीब 200 फीट तक घिसटते चले गए। हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है। पुलिस ने घटनास्थल से कार का नंबर एमपी 51 जेडबी 3909 नोट किया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।
संबंधित समाचार

रियल एस्टेट कारोबारी ने की आत्महत्या:ऑफिस में फांसी लगाकर दी जान

सिटी बस हादसे ने खोली व्यवस्था की पोल:प्रशासन की लापरवाही से लेकर ट्रैफिक पुलिस की भूमिका पर सवाल

शहर के मशहूर उद्योगपति का निधन:इंसानियत की मिसाल थे; इलाज के लिए ले जाते समय एयरपोर्ट पर आया अटैक

इस दिन एमपी आ सकते हैं गृह मंत्री:भेल दशहरा मैदान में पशुपालक सम्मेलन; 4 राज्यों के सहकारिता मंत्री जुटेंगे

SIR पर सियासी घमासान:भाजपा का कांग्रेस पर ‘भ्रम फैलाने’ का आरोप; सीएम ने विपक्ष के नेता को घेरा

एशियन गेम्स में भारत को मिला 15वां सिल्वर:एंसी सोजन 2 सेंटीमीटर से गोल्ड से चूकी; हरिता ने 200 मीटर में जीता ब्रॉन्ज

लेबर इंस्पेक्टर की परीक्षा देने आए युवक की मौत:कमरे से मिला सुसाइड नोट

प्रसिद्ध मंदिर में हवन-यज्ञ बंद:श्रद्धालुओं की मौत के बाद आंदोलन तेज; नगर पूरी तरह बंद

शाही मस्जिद हटाने के विरोध में जुटा मुस्लिम समाज:रात से नारेबाजी; हाईकोर्ट में होगी फिर सुनवाई

हादसे के बाद बड़ा सवाल:सिटी बस से ज्यादा खतरनाक अतिक्रमण का जाल; वसूली गैंग ने बिगाड़ी व्यवस्था!

PM ई-बस सेवा की शुरुआत:महाकाल लोक से मुख्यमंत्री ने दिखाई हरी झंडी; इतने रुपए में कर सकेंगे धार्मिक-दर्शनीय स्थलों की सैर

साढ़े तीन करोड़ रुपए की एम्फेटामाइन ड्रग्स पकड़ी

आंगनवाड़ी भवन का काम अधूरा:गुणवत्ता को लेकर उठे सवाल

देखिए वीडियो, सड़क की हालत पर सवाल के बीच युवक को मारा थप्पड़!:डिप्टी सीएम ने खोया आपा; इस पार्टी ने लगाए गंभीर आरोप

जवाहर टेकरी पर गूंजे गणपति बप्पा के जयकारे:100 से अधिक केंद्रों से एकत्रित प्रतिमाओं का हाईड्रोलिक और क्रेन से किया विसर्जन

राज्य अधिवक्ता परिषद चुनाव में इंदौर का दबदबा

साइबर ठगी का नया तरीका:बिना कॉल-मैसेज खाते से उड़ाए रुपए; सोशल मीडिया देख रहा था युवक

दुष्कर्म के बाद गर्भवती हुई किशोरी:आरोपी को ठीक से नहीं पहचानती; अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज

युवक ने की आत्महत्या:शादी के 4 महीने बाद जहरीला पदार्थ खाकर दी जान; सुसाइड नोट में इन पर लगाए गंभीर आरोप

बस माफिया की मनमानी पर भारी मनीष सिंह की रणनीति:इंदौर को स्वच्छ और आवारा पशुमुक्त बनाने वाले अफसर जुटे परिवहन सुधारने में
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!