सफेदपोश सूदखोरों से परेशान बिल्डर ने की खुदकुशी की कोशिश: 15-20 करोड़ से ज्यादा का है कर्ज; अब परिवार को जान का खतरा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
कल शहर के एक नामी कॉलोनाइजर द्वारा खुदकुशी किए जाने का मामला सामने आने के बाद इसी क्षेत्र से जुड़े एक अन्य बिल्डर द्वारा आत्महत्या की कोशिश करने के मामले का खुलासा हुआ है।
कनाड़िया क्षेत्र के बिल्डर आयुष जोशी ने करोड़ों रुपए के कर्ज से परेशान होकर जहर खा लिया था, हालांकि उनकी जान बच गई, लेकिन अब परिवार को सफेदपोश सूदखोरों से जान का खतरा सता रहा है।
सूत्रों के अनुसार वैभव नगर निवासी आयुष जोशी ने करीब 10-15 दिन पहले घर में जहर खा लिया था। समय रहते इलाज मिलने से उनकी जान बच गई। भाई हर्षल जोशी का कहना था कि आयुष का काम जमीन खरीदकर उस पर मकान बनाकर बेचने यानी बिल्डर का है।
वह जमीन खरीदने के बाद निर्माण कार्य करने के लिए बाजार से रुपए की व्यवस्था करता था। बाद में मकान बेचकर मिलने वाली रकम से उधार चुकाकर अपना प्रॉफिट निकालता था। उसने अपने काम के लिए अमित संघवी, पीयूष धाकड़, दीपक धाकड़, कांग्रेस नेता हर्ष जैन और कमलेश भंडारी से करोड़ों रुपए लिए थे।
अमित से चार-पांच करोड़, पीयूष और दीपक धाकड़ से सात करोड़, हर्ष जैन से डेढ़ से दो करोड़ और कमलेश से करीब डेढ़ से दो करोड़ रुपए का लेनदेन है। वैसे तो पांचों से पीयूष ने जो रकम ली थी, वह उक्त रकम से आधी थी, लेकिन इन लोगों ने पेनल्टी लगाकर रोजाना का ब्याज वसूलने के नाम पर रकम को दोगुना कर दिया।
आयुष के जहर खाने से कुछ दिन पहले ही पीयूष धाकड़ और दीपक धाकड़ ने जमकर विवाद किया था। ये लोग रोजाना घर पर आकर सुबह से ही बैठ जाते थे। दिनभर लगातार फोन करके परेशान करते थे।
इसी के चलते आयुष परेशान रहने लगा था। उसका घर से निकलना मुश्किल हो गया था। हमने जितना पैसा मार्केट से लिया है, उससे ज्यादा प्रॉपर्टी हमारे पास है, लेकिन ये जो सफेदपोश खूदखोर हमारे घर पर दिनभर बैठे रहते हैं। हमने कहा कि हम दो माल बिकने पर पैसे दे देंगे, लेकिन ये फिर भी हमारी जान के पीछे पड़े रहते हैं।
हम सूदखोर के खिलाफ कार्रवाई तो चाहते हैं, लेकिन हमारे प्लॉटों और मकानों की रजिस्ट्री हमें अंधेरे में रखकर अपने नाम करा ली, जो कि इनके पास फंसी है, इसलिए हम चाहकर भी कुछ कर नहीं सकते हैं। पुलिस प्रशासन से हस्तक्षेप और मदद की उम्मीद है। यदि हमें और हमारे परिवार को कुछ भी होता है तो इसकी जिम्मेदारी इन सभी की होगी।
बैंक ब्याज का कहकर लेते हैं झांसे में
हर्षल जोशी के अनुसार अमित संघवी, पीयूष धाकड़, दीपक धाकड़ और कमलेश भंडारी सफेदपोश सूदखोर हैं। भाई आयुष जोशी इनका अकेला शिकार नहीं है। शुरुआत में ये लोग बैंक ब्याज दर पर पैसे देने की बात करते हैं।
एक बार रुपए लेने के बाद बाद में मनमाना ब्याज वसूलने लगते हैं। दबाव बनाकर निर्माणाधीन मकान की रजिस्ट्री अपने नाम करवा लेते हैं। रुपए नहीं देने पर मकान पर कब्जा कर लेते हैं। ये लोग जो भी पैसा देते हैं, उसकी लीगल लिखा-पढ़ी नहीं करते हैं, इसलिए ये लोग दबाव-प्रभाव बनाने के लिए गुंडे-बदमाशों का भी सहारा लेते हैं।
प्रतिदिन का ब्याज वसूला जाता है और कर्जदार को मौत के मुहाने पर ले जाकर छोड़ दिया जाता है। पुलिस प्रशासन को मामले में हस्तक्षेप कर आयुष को दिए असल पैसों का आंकड़ा देखने के साथ-साथ पांचों सफेदपोशों के हिसाब-किताब की भी जांच करना चाहिए।
संबंधित समाचार

कॉलेज में फिर आमने-सामने आए करणी सेना और ABVP कार्यकर्ता:जमकर की एक-दूसरे के खिलाफ नारेबाजी; पुलिस बल तैनात

रिश्वत लेते सरपंच और पति गिरफ्तार:लोन की एनओसी के बदले मांगी थी रकम; शिकायत के बाद बिछाया जाल

मातृत्व पर अव्यवस्थाओं का बोझ:एक बेड पर इतनी महिलाएं; कई जमीन पर, गंदगी और चोक ड्रेनेज से परेशानी

SIR के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की; बैरिकेड्स पर चढ़े, वाटर कैनन चलाया

आज इस हस्ती को मिलेगा राष्ट्रीय लता मंगेशकर सम्मान:मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव वर्चुअली जुड़ेंगे

तेज रफ्तार बस डिवाइडर से टकराई:30 से ज्यादा यात्री थे सवार; मचा हड़कंप

200 बोरी लकड़ी बूरा जब्त होने के 5 दिन बाद भी कार्रवाई शून्य:‘नेचुरल लिविंग’ पर प्रक्रिया की आड़ में मेहरबानी

शंकराचार्य बोले- युवाओं की बात सुने सरकार:Gen-Z से टकराव पड़ सकता है भारी; मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने की भी मांग

आखिरकार क्या है बंटी की मौत का राज़:कॉलोनाइजर की आत्महत्या बनी पहेली

बस हादसे के बाद प्रशासन का बड़ा फैसला:राजवाड़ा नो बस जोन किया घोषित

राशन विक्रेताओं का ऐलान:इस तारीख से हजारों दुकानें बंद करने की चेतावनी; पांच सूत्रीय मांगों को लेकर किया प्रदर्शन

एशियन गेम्स में ईशा सिंह ने दिलाया सिल्वर:गोल्ड से चूकी; भारत को अब तक मिले 39 मेडल

इस चार्ज पर रोक से सुप्रीम कोर्ट का इनकार:केंद्र से पूछा; नियम का आधार क्या?, नोटिस जारी कर मांगा जवाब

शाही मस्जिद पर बवाल:अब खुद तोड़ रहा मुस्लिम समाज

देखिए वीडियो :पथराव-लाठीचार्ज के बाद शांति; RAF तैनात, हाईकोर्ट की सुनवाई अब 30 सितंबर को

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन:कांग्रेस के दिग्गज नेता मौजूद; मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी दफ्तर का करेंगे घेराव

मस्जिद विवाद के बीच कार्रवाई:एआईएमआईएम प्रदेश अध्यक्ष गिरफ्तार; धार्मिक नगरी में जाने के दौरान पुलिस ने रोका, थाने ले जाया गया

देखिये वीडियो, शाही मस्जिद विवाद गरमाया:बाजार और स्कूल बंद; प्रदर्शनकारियों पर पुलिस ने भांजी लाठियां

मस्जिद विवाद पर भड़के महंत:बोले; ‘ धार्मिक नगर को तालिबान बनाने की कोशिश’, ओवैसी ने सरकार पर साधा निशाना

करंट लगने से भाजपा नेता की मौत:पोल का सहारा लेते ही लगा जोरदार झटका; महिला भी चपेट में आई, पुलिसकर्मियों ने दिया CPR
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!