मध्यप्रदेश के टूरिस्ट स्पॉट फुल: पर्यटन और धार्मिक स्थलों पर श्रद्धालुओं की भीड़ का अनुमान; होटल और होम स्टे की बुकिंग तेजी से फुल हो रही
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
मध्यप्रदेश में मानसून के साथ पर्यटन और धार्मिक स्थलों पर जबरदस्त भीड़ देखने को मिल रही है। बारिश ने जहां झरनों, पहाड़ियों और ऐतिहासिक धरोहरों की खूबसूरती बढ़ा दी है।
वहीं वीक-एंड और धार्मिक आयोजनों के चलते होटल और होम स्टे की बुकिंग तेजी से फुल हो रही है। पचमढ़ी, मांडू, महेश्वर, ओरछा और खजुराहो जैसे प्रमुख टूरिस्ट डेस्टिनेशन पर कमरों की भारी डिमांड है। उज्जैन में सावन सोमवार और नागपंचमी के एक साथ पड़ने से 5 से 6 लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान लगाया जा रहा है।
मांडू में 3 दिन ‘नो रूम’, किराया 10 हजार तक पहुंचा
बारिश के मौसम में मांडू की खूबसूरती अपने चरम पर है, जिसके चलते यहां पर्यटकों की भारी भीड़ उमड़ रही है। 14 से 16 अगस्त तक मांडू के अधिकतर होटल पूरी तरह बुक हैं और ‘नो रूम’ की स्थिति बनी हुई है।
मांडू में करीब 800 कमरे उपलब्ध
-2 सरकारी और 20 निजी होटल
-2 धर्मशालाएं भी मौजूद
-होटल किराया: 500 से 10,000 रुपए तक
-धर्मशाला किराया: करीब 2,000 रुपए तक
मांडू के प्रमुख आकर्षण
मांडू में 61 संरक्षित स्मारक हैं, जिनमें जहाज महल, रानी रूपमती महल, बाज बहादुर महल, अशरफी महल, होशंग शाह का मकबरा और ईको पॉइंट प्रमुख हैं। बारिश के मौसम में यहां पर्यटकों की संख्या लगातार बढ़ रही है।
उज्जैन में 5-6 लाख श्रद्धालुओं की भीड़ का अनुमान
बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन में सावन सोमवार और नागपंचमी के चलते भारी भीड़ की संभावना है। वीक एंड पर 3 से 4 लाख श्रद्धालु आते हैं। सावन सोमवार और नागपंचमी पर 5 से 6 लाख श्रद्धालु जुट सकते हैं।
होटल पहले से बुक हो चुके हैं और जो कमरे उपलब्ध हैं, उनके किराए में भी बढ़ोतरी देखी जा रही है। महाकाल लोक और आसपास के क्षेत्रों में होम स्टे और गेस्ट हाउस की संख्या भी बढ़ी है।
-सामान्य 1500 रुपए का कमरा
-वीक एंड पर 2000 रुपए तक कमरा
-छोटे होटल: किराया लगभग दोगुना
-बड़े होटल: 15% से 35% तक बढ़ोतरी
महेश्वर में 1200 से 60 हजार तक किराया
नर्मदा किनारे स्थित महेश्वर में भी वीक-एंड पर पर्यटकों की भारी भीड़ पहुंच रही है।
-120 से ज्यादा होटल, रिजॉर्ट और होम स्टे
-सामान्य किराया: 1200 रुपए से शुरू
-लग्जरी/हेरिटेज रूम: 60,000 रुपए तक
महेश्वर से पर्यटक अक्सर ओंकारेश्वर, उज्जैन और मांडू भी घूमने जाते हैं।
नलखेड़ा में वीक एंड बुकिंग फुल
मां बगलामुखी मंदिर, नलखेड़ा में हर शनिवार-रविवार श्रद्धालुओं की भीड़ रहती है। यहा करीब 45 होटल उपलब्ध हैं।
किराया: 500 से 4500 रुपए तक। वीक एंड के लिए एडवांस बुकिंग जारी।
ओरछा में 3 से 15 हजार तक कमरे
राजा राम की नगरी ओरछा में भी पर्यटकों की संख्या बढ़ रही है। यहा 15 बड़े होटल, 50 छोटे होटल और 20 होम स्टे हैं।यहां यूपी, बिहार और महाराष्ट्र से भी श्रद्धालु पहुंचते हैं। किराया 3000 से 15,000 तक रुपए तक है।
दतिया में 95% होटल बुक
पीतांबरा माता मंदिर के कारण दतिया में हर वीक एंड भारी भीड़ रहती है। यहां 90 होटल और धर्मशालाएं हैं। 95% कमरे पहले से बुक हैं। देशभर से श्रद्धालु पहुंच रहे हैं।
संबंधित समाचार

शराब पीने के बाद युवक की मौत का आरोप:परिजनों ने जहरीली होने का जताया शक; जांच शुरू, कांग्रेस ने उठाए सवाल

देखिये वीडियो, 103 साल पुरानी झांकी की परंपरा कायम:खजराना गणेश की पूजा के साथ शुरू हुआ चल समारोह; ड्रोन-सीसीटीवी से की जा रही निगरानी

पत्रकार स्वास्थ्य बीमा योजना की तारीख बढ़ी:अब दिन तक कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन

मुख्यमंत्री और उनकी बहन के घर पर चलेगा बुलडोजर:नगर निगम ने लगाया निशान; इस वजह से की जाएगी कार्रवाई

फ्लाईओवर की डेडलाइन निकली:दूसरी भुजा अधूरी; अब इस तारीख से होगा शुरू, दो इंजीनियरों पर कार्रवाई

रेडियम लगी कैप में चोर गैंग का आतंक:वकील के घर से लाखों का माल चोरी

शराब पीने के बाद युवक की मौत:जहरीली शराब का आरोप; कांग्रेस ने दी आंदोलन की चेतावनी

कार सवार बदमाशों ने युवक को मारी गोली:निर्माणाधीन मकान देखने जा रहा था; रंजिश में वारदात की आशंका

कम बारिश:तेज धूप फिर भी हरा-भरा मैदान;15 कुंड आए काम; आसपास के बोरिंग रिचार्ज, दिन में दो बार हो रही ग्राउंड पर पानी की सिंचाई

तस्कर पर बड़ी कार्रवाई:करोड़ों की चल-अचल संपत्ति की फ्रीज; आलीशान मकान और फार्म हाउस भी शामिल

पीएम के साथ महिला की मॉर्फ्ड फोटो पर हाईकोर्ट सख्त:मैटा को तुरंत हटाने का आदेश; सीजेपी से जुड़े चार लोगों को नोटिस

वार्ड में पानी की समस्या पर हुआ बवाल वीडियो वायरल:भाजपा पार्षद कार्यालय में कार्यकर्ता का आम जनता से अभद्र व्यवहार

हाईकोर्ट के आदेश से भी बड़ा हो गया नगर निगम:अवैध होर्डिंग्स हटाने के निर्देश के बावजूद शहर में धड़ल्ले से खेल हादसा हुआ

कांग्रेस के पूर्व पार्षद ने की आत्महत्या:घर में फंदे पर मिला शव; जांच में जुटी पुलिस

खता भी आपकी थी और खफा भी आप:मंत्री कैलाश विजयवर्गीय बोले; ‘मैं अब इंदौर की मीडिया से बात ही नहीं करूंगा’

स्टाफ ने ही दुकान में किया हाथ साफ:5 लाख के कंप्यूटर पार्ट्स चोरी; 4 गिरफ्तार

घाट पर छूट आई मूर्ति घर तक साथ लौट आई वही पुरानी आत्मीयता

बप्पा की पाठशाला:नवम काल्पनिक अवतार; चित्तेश्वर और विक्षेपासुर

नियमितीकरण से रोजगार तक:इस पार्टी के 15 वादे; इसी महीने शुरू होगा सदस्यता अभियान, सरकार को मोहलत

शादी का झांसा देकर युवती से अश्लील वीडियो कॉल:फिर ब्लैकमेल का आरोप; मैट्रिमोनियल साइट पर हुई थी पहचान, आरोपी पहले से शादीशुदा निकला
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!