आज इस हस्ती को मिलेगा राष्ट्रीय लता मंगेशकर सम्मान: मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव वर्चुअली जुड़ेंगे
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
राष्ट्रीय लता मंगेशकर सम्मान-2026 से आज सुप्रसिद्ध संगीत निर्देशक शांतनु मोइत्रा को सम्मानित किया जाएगा।
इंदौर के लता मंगेशकर सभागार में शाम 7 बजे होने वाले अलंकरण समारोह में उन्हें 5 लाख रुपए की कर-मुक्त राशि और प्रशस्ति पट्टिका प्रदान की जाएगी।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कार्यक्रम से वर्चुअली जुड़ेंगे। सम्मान समारोह के बाद लोकप्रिय गायक जोड़ी सचेत–परंपरा अपनी संगीत प्रस्तुति देगी। कार्यक्रम में प्रवेश निःशुल्क रहेगा।
‘3 इडियट्स’, ‘पीकू’ और ‘12वीं फेल’ में दिया संगीत
शांतनु मोइत्रा ने ‘परिणीता’, ‘लगे रहो मुन्नाभाई’, ‘3 इडियट्स’, ‘मद्रास कैफे’, ‘पीकू’, ‘अक्टूबर’ और ‘12वीं फेल’ जैसी फिल्मों में संगीत और बैकग्राउंड स्कोर दिया है।
उनकी रचनाओं में लोकधुनों, संवेदनाओं और कहानी के भावों की झलक देखने को मिलती है। तेलुगु फिल्म ‘ना बंगारू तल्ली’ के लिए उन्हें 2014 में राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार भी मिला था।
1984 में शुरू हुआ था सम्मान
मध्यप्रदेश शासन ने सुगम संगीत के क्षेत्र में योगदान को सम्मानित करने के लिए 1984 में राष्ट्रीय लता मंगेशकर सम्मान की शुरुआत की थी। यह सम्मान संगीत निर्देशन और गायन के क्षेत्र में बारी-बारी से दिया जाता है।
पिछले वर्ष संगीत निर्देशन के लिए शंकर–एहसान–लॉय और पार्श्व गायन के लिए सोनू निगम को सम्मानित किया गया था।
कल हुई ‘अमर लता हमारी लता’ संगीत संध्या
अलंकरण समारोह से पहले रविवार को ‘अमर लता हमारी लता’ संगीत संध्या आयोजित की गई। इंदौर के कलाकारों ने लता मंगेशकर के लोकप्रिय गीतों की प्रस्तुतियां देकर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
इससे पहले राज्य स्तरीय लता मंगेशकर सुगम संगीत प्रतियोगिता भी हुई, जिसमें प्रदेश के नौ संभागों के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता के जूनियर और सीनियर वर्ग में विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया।
लता मंगेशकर का जन्म इंदौर में हुआ था, इसलिए उनके नाम से जुड़े इस सम्मान समारोह का शहर में विशेष महत्व है।
संबंधित समाचार

कॉलेज में फिर आमने-सामने आए करणी सेना और ABVP कार्यकर्ता:जमकर की एक-दूसरे के खिलाफ नारेबाजी; पुलिस बल तैनात

रिश्वत लेते सरपंच और पति गिरफ्तार:लोन की एनओसी के बदले मांगी थी रकम; शिकायत के बाद बिछाया जाल

मातृत्व पर अव्यवस्थाओं का बोझ:एक बेड पर इतनी महिलाएं; कई जमीन पर, गंदगी और चोक ड्रेनेज से परेशानी

SIR के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की; बैरिकेड्स पर चढ़े, वाटर कैनन चलाया

सफेदपोश सूदखोरों से परेशान बिल्डर ने की खुदकुशी की कोशिश:15-20 करोड़ से ज्यादा का है कर्ज; अब परिवार को जान का खतरा

तेज रफ्तार बस डिवाइडर से टकराई:30 से ज्यादा यात्री थे सवार; मचा हड़कंप

200 बोरी लकड़ी बूरा जब्त होने के 5 दिन बाद भी कार्रवाई शून्य:‘नेचुरल लिविंग’ पर प्रक्रिया की आड़ में मेहरबानी

शंकराचार्य बोले- युवाओं की बात सुने सरकार:Gen-Z से टकराव पड़ सकता है भारी; मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने की भी मांग

आखिरकार क्या है बंटी की मौत का राज़:कॉलोनाइजर की आत्महत्या बनी पहेली

बस हादसे के बाद प्रशासन का बड़ा फैसला:राजवाड़ा नो बस जोन किया घोषित

राशन विक्रेताओं का ऐलान:इस तारीख से हजारों दुकानें बंद करने की चेतावनी; पांच सूत्रीय मांगों को लेकर किया प्रदर्शन

एशियन गेम्स में ईशा सिंह ने दिलाया सिल्वर:गोल्ड से चूकी; भारत को अब तक मिले 39 मेडल

इस चार्ज पर रोक से सुप्रीम कोर्ट का इनकार:केंद्र से पूछा; नियम का आधार क्या?, नोटिस जारी कर मांगा जवाब

शाही मस्जिद पर बवाल:अब खुद तोड़ रहा मुस्लिम समाज

देखिए वीडियो :पथराव-लाठीचार्ज के बाद शांति; RAF तैनात, हाईकोर्ट की सुनवाई अब 30 सितंबर को

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन:कांग्रेस के दिग्गज नेता मौजूद; मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी दफ्तर का करेंगे घेराव

मस्जिद विवाद के बीच कार्रवाई:एआईएमआईएम प्रदेश अध्यक्ष गिरफ्तार; धार्मिक नगरी में जाने के दौरान पुलिस ने रोका, थाने ले जाया गया

देखिये वीडियो, शाही मस्जिद विवाद गरमाया:बाजार और स्कूल बंद; प्रदर्शनकारियों पर पुलिस ने भांजी लाठियां

मस्जिद विवाद पर भड़के महंत:बोले; ‘ धार्मिक नगर को तालिबान बनाने की कोशिश’, ओवैसी ने सरकार पर साधा निशाना

करंट लगने से भाजपा नेता की मौत:पोल का सहारा लेते ही लगा जोरदार झटका; महिला भी चपेट में आई, पुलिसकर्मियों ने दिया CPR
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!