आज शहर को चार सौगातें देंगे मुख्यमंत्री: पश्चिमी क्षेत्र की 40 साल पुरानी मांग होगी पूरी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर को आज चार सौगातें मिलेंगी। इसमें एक सौगात पश्चिमी क्षेत्र की है, जहां 40 साल पुरानी मांग पूरी होगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सभी सौगातों को जनता को सौंपेंगे। आज पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटलबिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर उनकी प्रतिमा के लिए भूमिपूजन भी होगा।
आज का दिन इंदौर के लिए महत्वपूर्ण है। महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने बताया कि पश्चिमी क्षेत्र की करीब चार दशक पुरानी मांग पूरी होगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव अन्नपूर्णा रोड को रिंगरोड को जोड़ने वाली सड़क का लोकार्पण करेंगे। इससे हजारों लोगों को सीधा और सुगम आवागमन मिलेगा।
पश्चिम क्षेत्र की सबसे पुरानी मांगों में शामिल सड़क अब काफी सुविधाजनक होगी। सुदामा नगर और विश्वकर्मा नगर के बीच बनने वाली यह सड़क करीब चार दशक से लंबित थी। 0.95 किमी लंबी और 45 मीटर चौड़ी सड़क पर 16.61 करोड़ खर्च होंगे।
इसमें सीमेंट-कांक्रीट रोड के साथ सीवर चैंबर स्ट्रेंथनिंग, स्टॉर्म वाटर लाइन, ग्रीन बेल्ट, फुटपाथ, सेंटर लाइटिंग और इलेक्ट्रिक लाइन शिफ्टिंग जैसे काम किए गए हैं। इस कनेक्शन से पश्चिम क्षेत्र के कई इलाकों को रिंगरोड तक सीधा और सुगम रास्ता मिलेगा।
पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी की प्रतिमा का भूमिपूजन... इसके अलावा, दशहरा मैदान पर स्व. प्रधानमंत्री अटलबिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का भूमिपूजन भी होगा। अटलजी की प्रतिमा उनकी स्मृति और विचारों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का माध्यम बनेगी।
स्विमिंग पूल का लोकार्पण... महापौर ने बताया कि नेहरू पार्क के नवीन स्विमिंग पूल का लोकार्पण भी इसी दिन होगा। इससे शहर में तैराकी के लिए एक और आधुनिक सुविधा उपलब्ध होगी।
नवनिर्मित 14-डी थिएटर की शुरुआत... चौथी सौगात चिड़ियाघर में नवनिर्मित 14-डी थिएटर की होगी। मुख्यमंत्री इसका अनावरण करेंगे। जू आने वाले बच्चों और परिवारों के लिए यह नया आकर्षण होगा और वन्य जीवों की दुनिया को तकनीक के नए अनुभव से जोड़ने की कोशिश होगी।
संबंधित समाचार

शराब पीने के बाद युवक की मौत का आरोप:परिजनों ने जहरीली होने का जताया शक; जांच शुरू, कांग्रेस ने उठाए सवाल

देखिये वीडियो, 103 साल पुरानी झांकी की परंपरा कायम:खजराना गणेश की पूजा के साथ शुरू हुआ चल समारोह; ड्रोन-सीसीटीवी से की जा रही निगरानी

पत्रकार स्वास्थ्य बीमा योजना की तारीख बढ़ी:अब दिन तक कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन

मुख्यमंत्री और उनकी बहन के घर पर चलेगा बुलडोजर:नगर निगम ने लगाया निशान; इस वजह से की जाएगी कार्रवाई

फ्लाईओवर की डेडलाइन निकली:दूसरी भुजा अधूरी; अब इस तारीख से होगा शुरू, दो इंजीनियरों पर कार्रवाई

रेडियम लगी कैप में चोर गैंग का आतंक:वकील के घर से लाखों का माल चोरी

शराब पीने के बाद युवक की मौत:जहरीली शराब का आरोप; कांग्रेस ने दी आंदोलन की चेतावनी

कार सवार बदमाशों ने युवक को मारी गोली:निर्माणाधीन मकान देखने जा रहा था; रंजिश में वारदात की आशंका

कम बारिश:तेज धूप फिर भी हरा-भरा मैदान;15 कुंड आए काम; आसपास के बोरिंग रिचार्ज, दिन में दो बार हो रही ग्राउंड पर पानी की सिंचाई

तस्कर पर बड़ी कार्रवाई:करोड़ों की चल-अचल संपत्ति की फ्रीज; आलीशान मकान और फार्म हाउस भी शामिल

पीएम के साथ महिला की मॉर्फ्ड फोटो पर हाईकोर्ट सख्त:मैटा को तुरंत हटाने का आदेश; सीजेपी से जुड़े चार लोगों को नोटिस

वार्ड में पानी की समस्या पर हुआ बवाल वीडियो वायरल:भाजपा पार्षद कार्यालय में कार्यकर्ता का आम जनता से अभद्र व्यवहार

हाईकोर्ट के आदेश से भी बड़ा हो गया नगर निगम:अवैध होर्डिंग्स हटाने के निर्देश के बावजूद शहर में धड़ल्ले से खेल हादसा हुआ

कांग्रेस के पूर्व पार्षद ने की आत्महत्या:घर में फंदे पर मिला शव; जांच में जुटी पुलिस

खता भी आपकी थी और खफा भी आप:मंत्री कैलाश विजयवर्गीय बोले; ‘मैं अब इंदौर की मीडिया से बात ही नहीं करूंगा’

स्टाफ ने ही दुकान में किया हाथ साफ:5 लाख के कंप्यूटर पार्ट्स चोरी; 4 गिरफ्तार

घाट पर छूट आई मूर्ति घर तक साथ लौट आई वही पुरानी आत्मीयता

बप्पा की पाठशाला:नवम काल्पनिक अवतार; चित्तेश्वर और विक्षेपासुर

नियमितीकरण से रोजगार तक:इस पार्टी के 15 वादे; इसी महीने शुरू होगा सदस्यता अभियान, सरकार को मोहलत

शादी का झांसा देकर युवती से अश्लील वीडियो कॉल:फिर ब्लैकमेल का आरोप; मैट्रिमोनियल साइट पर हुई थी पहचान, आरोपी पहले से शादीशुदा निकला
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!