आठ साल से प्रॉपर्टी टैक्स नहीं भरा: बीएसएनएल के 3 ठिकाने सील; 80 लाख बकाया, 7 दिन की मोहलत
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, देवास।
आठ साल से प्रॉपर्टी टैक्स जमा नहीं करने पर नगर निगम ने बीएसएनएल के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। शुक्रवार को निगम की राजस्व टीम ने बीएसएनएल के तीन ठिकानों पर ताला लगाकर उन्हें सील कर दिया। बीएसएनएल पर करीब 80 लाख रुपए का प्रॉपर्टी टैक्स बकाया बताया गया है।
कालानी बाग के ऑफिस-गोडाउन पर सील
निगम की प्रभारी राजस्व अधिकारी अनुभूति श्रीवास्तव के मुताबिक, निगम आयुक्त के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई। लंबे समय से टैक्स जमा नहीं होने के बाद निगम ने सख्ती दिखाई।
राजस्व टीम ने कालानी बाग स्थित बीएसएनएल कार्यालय और गोडाउन को सील किया। इसके अलावा एबी रोड स्थित बीएसएनएल एक्सचेंज कार्यालय पर भी कार्रवाई की गई।
7 दिन में पैसा जमा नहीं किया तो और बढ़ेगी कार्रवाई
नगर निगम ने बीएसएनएल को करीब 80 लाख रुपए का बकाया प्रॉपर्टी टैक्स जमा करने के लिए 7 दिन का समय दिया है। तय अवधि में भुगतान नहीं होने पर निगम नियमानुसार आगे की कार्रवाई करेगा। अधिकारियों के मुताबिक जरूरत पड़ने पर बीएसएनएल का पूरा कार्यालय भी सील किया जा सकता है।
संबंधित समाचार

बिल्डर बंटी नागर की आत्महत्या के मामले में सुराग तलाश रही पुलिस:ऑफिस कर्मचारियों और परिचितों से चल रही पूछताछ; सामने आए जांच के फुटेज

शादी का झांसा देकर शादीशुदा महिला से दुष्कर्म:तलाक के बाद साथ रखा; एक साल पहले हुई थी बातचीत

EOW की बड़ी कार्रवाई:रिश्वत लेते सरपंच और पति रंगे हाथों गिरफ्तार

बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे दिग्गज अभिनेता:सुख; समृद्धि और खुशहाली की कामना की, वैदिक मंत्रों का किया जाप

लापरवाही पर तीन भोजनालयों को नोटिस:8 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए

भूमिगत मेट्रो के विरोध में सड़क पर उतरे 20 कॉलोनियों के लोग:‘एक दीया उम्मीद का’ जलाकर जताया विरोध

5 सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर समेत 10 पर एफआईआर दर्ज पांच गिरफ्तार:शाही मस्जिद विवाद में दोबारा पथराव, लाठीचार्ज

हाथी पर सवार होकर आ रही हैं मां जगदंबा:आस्था का महापर्व है शारदीय नवरात्रि

होटल की चौथी मंजिल से गिरा कर्मचारी:उपचार से पहले मौत; मामा के बेटे के साथ करता था काम

लापरवाही की भेंट चढ़ी जिंदगी:हाईटेक बसें, वेंटिलेटर पर व्यवस्था

पर्यटन का नया रिकॉर्ड:इतने करोड़ से ज्यादा पर्यटक पहुंचे; धर्मनगरी सबसे आगे

बिल्डर मौत मामले की जांच तेज:DVR से हार्डडिस्क गायब; मोबाइल का पैटर्न लॉक नहीं खुला, आखिरी बातचीत खंगाल रही पुलिस

खरीदारों का दावा:जमीन वक्फ बोर्ड की नहीं

जलकांड की न्यायिक जांच रिपोर्ट होगी सार्वजनिक:हाईकोर्ट ने आवेदन किया मंजूर

टिकटों की मारामारी के बीच MPCA की व्यवस्था पर सवाल:विधायकों को 50-50 देने का दावा; आम दर्शक परेशान

शाही मस्जिद विवाद:प्रशासन और मस्जिद कमेटी के बीच सहमति; हाईकोर्ट ने केस डिस्पोज ऑफ किया

बैंक हड़ताल टली:5-डे वर्किंग पर बनेगी कमेटी; इस हफ्ते 5 दिन खुलेंगे, गांधी जयंती पर रहेंगे बंद

शाही मस्जिद मामला:कोर्ट ने कहा; नगर निगम के जवाब और नोटिस में दिए आश्वासन बाध्यकारी होंगे

शाही मस्जिद विवाद:विधायक बोले- प्रशासन को पहले से करनी चाहिए थी तैयारी; वक्फ बोर्ड अध्यक्ष ने कहा- समाज खुद हटा रहा हिस्सा

बंद के बावजूद ढाक के तीन पात:कलेक्टर-एसपी से चर्चा का नहीं निकला नतीजा
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!