पति-पत्नी के बीच विवाद की जड़ था यह युवक: एफआईआर दर्ज; पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा, घर से मिला कई घंटे की रिकॉर्डिंग वाला वॉइस रिकॉर्डर
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
राऊ थाना क्षेत्र की साईं विहार कॉलोनी में हुए पति-पत्नी की मौत के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पवन सोनी द्वारा पत्नी वर्षा की हत्या करने के बाद आत्महत्या किए जाने के मामले में पुलिस ने फैजान अली (24) के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने से संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि वर्षा और फैजान के बीच पिछले तीन से चार महीने से बातचीत हो रही थी। इसी बात को लेकर पवन और वर्षा के बीच विवाद चल रहा था।
तीन-चार महीने से वर्षा के संपर्क में था फैजान
पुलिस के अनुसार, फैजान अली पिता वाजिद अली वेल्डिंग का काम करता है। जांच में वर्षा और फैजान के बीच पिछले तीन से चार महीने से बातचीत होने की जानकारी सामने आई। जब पवन को इस संपर्क के बारे में पता चला तो उसने पत्नी को समझाने का प्रयास किया था। इस बात को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद बढ़ता गया।
इसी पारिवारिक तनाव के बीच साईं विहार कॉलोनी में दिल दहला देने वाली घटना हुई। आरोप है कि पवन ने धारदार वस्तु से वर्षा के गले पर वार कर उनकी हत्या कर दी और इसके बाद खुद भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
घर से मिला वॉइस रिकॉर्डर, कई घंटे की रिकॉर्डिंग
घटना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। इस दौरान घर से एक वॉइस रिकॉर्डर उपकरण बरामद हुआ, जिसमें कई घंटों की रिकॉर्डिंग होने की जानकारी सामने आई है। इसके अलावा पुलिस को मोबाइल फोन भी मिले हैं।
जांच अधिकारियों के लिए ये इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य बेहद महत्वपूर्ण हैं। पुलिस रिकॉर्डिंग और मोबाइल में मौजूद बातचीत तथा अन्य जानकारियों की पड़ताल कर रही है। इन्हें फॉरेंसिक जांच के लिए भेजे जाने की जानकारी भी सामने आई है।
बच्चों के बयान और परिजनों की जानकारी भी अहम
घटना के वक्त पवन और वर्षा के दोनों बच्चे घर से कुछ दूरी पर गार्डन में खेल रहे थे। घर लौटने पर उन्होंने माता-पिता को मृत अवस्था में देखा था। घटना के बाद पुलिस ने परिजनों के बयान भी लिए हैं। पुलिस अब उपलब्ध रिकॉर्डिंग, मोबाइल फोन, परिजनों के बयानों और अन्य परिस्थितिजन्य साक्ष्यों के आधार पर पूरे घटनाक्रम की कड़ियां जोड़ने में जुटी है।
फैजान गिरफ्तार, जेल भेजा
एसीपी निधि सक्सेना के मुताबिक, मामले की जांच के दौरान सामने आए तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर फैजान अली के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने से संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
अब पुलिस की जांच का अहम हिस्सा यह पता लगाना है कि पवन और वर्षा के बीच विवाद किस स्तर तक पहुंच गया था और फैजान की भूमिका क्या थी। घर से मिली कई घंटे की रिकॉर्डिंग और मोबाइल की फॉरेंसिक जांच से मामले में महत्वपूर्ण तथ्य सामने आने की उम्मीद है।
संबंधित समाचार

स्टार तेज गेंदबाज ने घुटनों पर बैठकर गर्लफ्रेंड को पहनाई सगाई की अंगूठी:एक-दूसरे को गले लगाकर खास पल को यादगार बनाया; सोशल मीडिया पर तस्वीरें हुईं वायरल

शिकार की तलाश में कुएं में गिरा तेंदुआ:वन विभाग और वन विहार की टीम ने सुरक्षित निकाला; इतने दिन क्वारेंटाइन में रहेगा

वीडियो देखिये, मंत्री बोले- इंदौर और देपालपुर की जोड़ी ने रचा इतिहास:इंदौर अब देश को स्वच्छता की राह दिखा रहा है

इंदौर-देपालपुर की स्वच्छ शहर जोड़ी को राष्ट्रीय सम्मान मिलना पूरे शहर के लिए गौरव का विषय:महापौर बोले-दोनों शहरों की जोड़ी स्वच्छता में देश की नई मिसाल

वीडियो देखिये, केंद्रीय मंत्री ने मुक्त कंठ से की देवी अहिल्या की नगरी की तारीफ:देश का सबसे प्रेरणादायी स्वच्छ शहर बताया; महापौर बोले-हर इंदौरी के लिए गर्व की बात

स्वच्छता के गढ़ इंदौर को बड़ा झटका:सफाई जोड़ी में दूसरा स्थान; अहमदाबाद-साणंद ने मारी बाजी, प्रदेश के कई शहरों का उत्कृष्ट प्रदर्शन

पूर्व उपराष्ट्रपति की तबीयत अचानक बिगड़ी:अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में किया भर्ती; पहले भी हुए थे अस्वस्थ, डाला गया था स्टेंट

दीपावली से पहले नौकरी से निकाला अब रोजगार के लिए भूख हड़ताल:बीमा अस्पताल में 70 परिवारों पर रोजी-रोटी का संकट

महिलाओं के सामने अश्लील हरकत:वीडियो हुआ वायरल; युवती ने मोबाइल में कैद किया घटनाक्रम

वीडियो देखिये, स्वच्छ शहर जोड़ी में इंदौर और देपालपुर को मिला दूसरा स्थान:गुजरात के शहरों को मिला पहला स्थान, प्रदेश के नौ नगरीय निकायों को सम्मान

प्लॉटों की बुकिंग शुरू होते ही चल गया निगम का बुलडोजर:अवैध कॉलोनी के निर्माण ध्वस्त; जोन-8 के ग्राम खजराना में हुई कार्रवाई

लाखों के राजस्व का हो रहा नुकसान:8000 स्क्वेयर फीट पर फैक्ट्री का अवैध निर्माण; टीएनसीपी की भूमिका पर भी सवाल

एमटीएच की जवाबदेही की फाइल अब भी अधूरी:मासूम की जिंदगी पर संकट डेढ़ साल बाद भी जिम्मेदारों पर कार्रवाई का इंतजार

वीडियो देखिये, केंद्रीय मंत्री की मां को श्रद्धांजलि देने पहुंचे उत्तराखंड के मुख्यमंत्री:शोक संतप्त परिवार से की मुलाकात; सोनिया गांधी की किताब पर भी रखी बेबाक राय

पंजाबी सुपरस्टार और मशहूर गायक के कॉन्सर्ट को बम से उड़ाने की धमकी का मामला:सुरक्षा एजेंसियों को बड़ी सफलता; धमकी देने वाला गिरफ्तार, शुरुआती पूछताछ में ई-मेल बेचने की बात आई सामने

टीआई हत्याकांड:ड्राइवर व क्लीनर 17 तक रिमांड पर

भाई दूज विशेष:एक तिलक, एक थाली और रिश्तों में उम्रभर की गर्माहट

मुख्यमंत्री के आदेश के बाद भी नहीं दिया बोनस और बकाया वेतन:नर्मदा-मालवा गंभीर परियोजना; एक महीने बाद भी नहीं मिला पानी, चक्काजाम की चेतावनी

20-20 हजार में बेच डाले खुद के खाते:पुलिस ने पांच युवकों को दबोचा; महंगे शौक पूरे करने के लिए खोले थे अकाउंट

वीडियो देखिये, सुरक्षाबलों की चौकी पर फायरिंग:CRPF के दो जवान घायल; अस्पताल में भर्ती, हमले के बाद इलाके में सुरक्षा को लेकर सतर्कता
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!