राष्ट्रपति के हाथों सम्मानित हुई यह हस्ती: ‘कबीर वाणी’ को मिला राष्ट्रीय सम्मान; मालवा की लोकधुनों और कबीर की वाणी को देशभर में पहुंचाने के योगदान का सम्मान
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
मालवा की लोकधुनों और संत कबीर की वाणी को अपनी विशिष्ट गायकी के जरिए देशभर में पहचान दिलाने वाले महू निवासी पद्मश्री भैरूसिंह चौहान के नाम एक और बड़ी उपलब्धि जुड़ गई है।
नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित गरिमामय समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें वर्ष 2024-25 के संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया।
भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय और संगीत नाटक अकादमी की ओर से आयोजित समारोह में राष्ट्रपति ने भैरूसिंह चौहान को प्रशस्ति-पत्र और सम्मान प्रदान किया। राष्ट्रपति के हाथों सम्मान मिलने के बाद इंदौर और पूरे मालवा अंचल में खुशी और गौरव का माहौल है।
लोकधुनों के जरिए कबीर का संदेश जन-जन तक पहुंचाया
भैरूसिंह चौहान ने दशकों से मालवा की लोकभाषा और लोकसंगीत के माध्यम से कबीर की वाणी और उनके विचारों को आम लोगों तक पहुंचाने का काम किया है।
उनकी गायकी की खासियत यह है कि उन्होंने कबीर के संदेश को सिर्फ मंचीय प्रस्तुतियों तक सीमित नहीं रखा, बल्कि इसे सामाजिक चेतना और जनजागरण का माध्यम बनाया।
उनकी प्रस्तुतियों में शिक्षा, सामाजिक समरसता, नशामुक्ति, अंधविश्वास उन्मूलन और सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ जागरूकता जैसे विषय प्रमुख रहे हैं। उनकी लोकगायकी मनोरंजन से आगे बढ़कर लोगों को सामाजिक बदलाव के लिए प्रेरित करने वाली आवाज बनी।
मालवा की लोकसंस्कृति को राष्ट्रीय पहचान
लोककला के संरक्षण और उसके माध्यम से सामाजिक जागरूकता फैलाने में भैरूसिंह चौहान के योगदान को देखते हुए उन्हें यह प्रतिष्ठित सम्मान दिया गया है। पद्मश्री के बाद संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार मिलना उनके लंबे लोकसाधना के सफर की एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि है।
सांस्कृतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों का कहना है कि चौहान का सम्मान केवल एक कलाकार की उपलब्धि नहीं है, बल्कि यह मालवा की लोकपरंपरा, लोकसंगीत और कबीर की विचारधारा को मिला राष्ट्रीय सम्मान भी है।
समारोह में कई गणमान्य लोग रहे मौजूद
सम्मान समारोह में केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, संस्कृति राज्यमंत्री राव इंद्रजीत सिंह, संगीत नाटक अकादमी की अध्यक्ष डॉ. संध्या पुरेचा सहित संस्कृति मंत्रालय और अकादमी के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
राष्ट्रपति के हाथों सम्मान प्राप्त करने के बाद भैरूसिंह चौहान की उपलब्धि ने मालवा की लोककला को राष्ट्रीय मंच पर एक बार फिर गौरवान्वित किया है।
संबंधित समाचार

4 डेयरी फैक्ट्रियों पर खाद्य विभाग का छापा:नॉन-फूड ग्रेड जिलेटिन का इस्तेमाल मिला; 10 हजार लीटर दूध का स्टॉक पकड़ा

मजबूत शासक जनहित में कठोर फैसले लेने वाले:बंद पड़ी राज्य परिवहन सेवा शुरू नहीं कर पाई कोई सरकार

कारोबारी ने इतने लाख की धोखाधड़ी का लगाया आरोप:बैंक से इतने रुपए ट्रांसफर और इतने नकद देने का दावा; थाने में शिकायत

देखिए वीडियो:सीजेपी की मीटिंग से पहले को-कन्वीनर हिरासत में; पुलिस ने कई कार्यकर्ताओं को भी लिया कब्जे में

सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ने की आत्महत्या:घर में फंदे पर लटकी मिली; जांच में जुटी पुलिस

उजियारे का उल्लास:शुक्रिया इंदौर, खूब परवान चढ़ी परंपरा; भुनसारे से भोर होने तक चला उत्सव

पूर्व क्रिकेटर पत्नी संग पहुंचे बाबा के दरबार:बोले- सभी महाकाल के दर्शन जरूर करें; अनुभव को बताया दिव्य

दोहरे हत्याकांड के आरोपियों का शॉर्ट एनकाउंटर:हिरासत से भागने की कर रहे थे कोशिश; पुलिस पर पत्थरबाजी का आरोप

अस्पताल परिसर में निगम की गाड़ी ने डाला कचरा:नई बिल्डिंग के लिए खाली कराई जमीन बनी डंपिंग साइट

पहाड़ से मैदान तक बारिश का कहर:केदारनाथ मार्ग पर लैंडस्लाइड; हजारों यात्री फंसे, 65 घंटे से आंधी-बारिश, 57 की मौत

बीजेपी नेत्री और पति से सड़क पर मारपीट:पड़ोसियों से कहासुनी के बाद बढ़ा विवाद; दोनों पक्षों ने दर्ज कराई एफआईआर

रेप के आरोप के बाद छात्रों का हंगामा:यूनिवर्सिटी में की तोड़फोड़ और आगजनी; हाईवे जाम, जांच के लिए SIT गठित

देखिए वीडियो:सफर में राहत सिर्फ 5 रुपए; बसों की खराब स्थिति से सेवा की गुणवत्ता को लेकर सवाल

अस्पतालों में BVG कर्मचारियों का प्रदर्शन:दो महीने से वेतन नहीं मिलने से आर्थिक संकट; कलेक्टर से की शिकायत

दवा गोदाम पर औषधि विभाग का छापा:40 लाख की गर्भपात किट जब्त; स्टॉक और दस्तावेजों की पड़ताल जारी

देखिए वीडियो:विकास के लिए मुख्यमंत्री डाॅ. मोहन यादव ने जहां बीता बचपन; उसी घर पर चलाई कुदाली

MP में आज खुले रहेंगे बैंक:कल से इतने दिन की हड़ताल; देशभर के बैंककर्मी कर रहे ये मांग, 10 साल बाद रविवार को खुले बैंक

खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई:बस स्टैंड के आसपास के होटलों पर मारा छापा; कहीं मेडिकल सर्टिफिकेट नहीं तो कहीं अखबार पर रखी मिली रोटी

शराब पीने के बाद युवक की मौत का आरोप:परिजनों ने जहरीली होने का जताया शक; जांच शुरू, कांग्रेस ने उठाए सवाल

देखिये वीडियो, 103 साल पुरानी झांकी की परंपरा कायम:खजराना गणेश की पूजा के साथ शुरू हुआ चल समारोह; ड्रोन-सीसीटीवी से की जा रही निगरानी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!