राम मंदिर में दान चोरी करोड़ों भक्तों की आस्था पर आघात: विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर के निवास पर पहुंचे पंडित धीरेंद्रकृष्ण शास्त्री
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
बागेश्वर धाम सरकार पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री लंबे अंतराल के बाद भोपाल पहुंचे। राजधानी में अपने विभिन्न कार्यक्रमों के बीच उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर के प्रोफेसर कॉलोनी स्थित निवास पर देर रात पहुंचकर उनसे और उनके परिवार के सदस्यों से आत्मीय मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने करीब दो घंटे तक परिवार के साथ समय बिताया और फलाहार भी ग्रहण किया।
जानकारी के अनुसार, पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री रात करीब 12:30 बजे विधानसभा अध्यक्ष के निवास पहुंचे। इस अवसर पर बड़ी संख्या में समर्थक और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में मंत्री राकेश सिंह और लखन पटेल भी शामिल हुए।
आग्रह स्वीकार कर पहुंचे बागेश्वर सरकार
विधानसभा अध्यक्ष के पुत्र प्रबल प्रताप सिंह तोमर ने खुलासा फर्स्ट को बताया कि उनके पिता नरेंद्र सिंह तोमर ने बागेश्वर धाम सरकार से आग्रह किया था कि जब भी वे भोपाल आएं, उनके निवास पर अवश्य पधारें। इसी आग्रह को स्वीकार करते हुए पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री देर रात उनके घर पहुंचे।
प्रबल प्रताप सिंह तोमर के अनुसार, इस दौरान पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने परिवार के सदस्यों से आत्मीय बातचीत की और विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर को बागेश्वर धाम आने का निमंत्रण भी दिया। उन्होंने परिवार के साथ दो घंटे का समय व्यतीत किया।
बताया जा रहा है कि पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री करीब डेढ़ वर्ष बाद भोपाल पहुंचे थे। तोमर के परिवार का बागेश्वर धाम से लंबे समय से जुड़ाव रहा है। उनकी धर्मपत्नी विशेष अवसरों पर नियमित रूप से बागेश्वर धाम जाकर महाराजश्री के दर्शन और प्रवचन का लाभ लेती रही हैं।
वहीं, प्रबल प्रताप सिंह तोमर भी कई बार बागेश्वर धाम जा चुके हैं। हालांकि, विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर अब तक बागेश्वर धाम नहीं जा सके हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने उन्हें स्वयं धाम आने का आमंत्रण दिया।
दान चोरी मामले पर जताई नाराजगी
भोपाल प्रवास के दौरान मीडिया से बातचीत में पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने राम मंदिर दान चोरी मामले पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि मंदिर में जो घटना हुई है, उससे लाखों-करोड़ों भक्तों की आस्था पर गहरा आघात पहुंचा है।
उन्होंने कहा मंदिर में जो कार्य हुआ है, उससे लाखों-करोड़ों भक्तों की आस्था पर आघात पहुंचा है। इस घटना से लोगों की मंदिर और संतों के प्रति श्रद्धा को ठेस पहुंची है। इससे सनातन की क्षति हुई है। जिन्होंने यह कृत्य किया है, भगवान रामजी के यहां रहकर ऐसा काम करने वाले महादंड पाएंगे।
उन्होंने कहा कि धार्मिक स्थलों पर होने वाली ऐसी घटनाएं केवल एक संस्था या मंदिर को नहीं, बल्कि पूरे सनातन समाज की आस्था को प्रभावित करती हैं। ऐसे मामलों में निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।
संबंधित समाचार

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!