8 माह से खुदी पड़ी है सड़क: बारिश में फिसल रहे बच्चे; रहवासियों ने नगर निगम पर लगाए लापरवाही के आरोप
KHULASA FIRST
संवाददाता

रहवासियों का नगर निगम से सवाल- फंड नहीं था तो सड़क क्यों खोदी?
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के सुखलिया क्षेत्र में निगम की कार्यशैली पर एक बार फिर सवाल खड़े हो रहे हैं। स्थानीय निवासी प्रिया मिश्रा ने आरोप लगाया है कि रहवासियों के विरोध के बावजूद नगर निगम ने नई सड़क निर्माण का हवाला देकर पुरानी सड़क को लगभग आठ महीने पहले खोद दिया था, लेकिन आज तक निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ, जिससे क्षेत्र के लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
दुर्घटना का खतरा... बरसात शुरू होने के बाद खुदी हुई सड़क पर कीचड़ हो गया है, जिससे फिसलन हो रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि स्कूल आने-जाने वाले बच्चे रोजाना इस रास्ते से गुजरते हैं और कई बार फिसलकर गिर चुके हैं। इससे दुर्घटना का खतरा है।
रहवासियों के अनुसार इस समस्या को लेकर कई बार नगर निगम के जिम्मेदार अधिकारियों से शिकायत की गई, लेकिन हर बार उन्हें फंड की कमी का हवाला देकर टाल दिया गया।
इस पर स्थानीय लोगों ने सवाल उठाते हुए कहा कि यदि नगर निगम के पास सड़क निर्माण के लिए पर्याप्त बजट नहीं था, तो सड़क को खोदा ही क्यों गया?
तत्काल सड़क निर्माण शुरू करें ... क्षेत्रवासियों ने मांग की है कि नगर निगम तत्काल सड़क निर्माण कार्य शुरू करे और बरसात के दौरान लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक अस्थायी व्यवस्था भी करे, ताकि किसी बड़ी दुर्घटना से बचा जा सके।
संबंधित समाचार

रील में बना सिंघम, पुलिस ने उतारा भूत!:युवक का कार स्टंट, देखने वालों के उड़ गए होश!

MP में महंगी शराब, सस्ती जान...:क्या 36 मौतों के बाद भी नहीं जागा आबकारी सिस्टम?

जब महाकाल और श्रीहरि का होता है दिव्य मिलन:हरि-हर मिलन: उज्जैन में निभाई जाती है अनूठी परंपरा

जेल में बंद छात्र की मौत पर बवाल:शव लेकर सीएम हाउस की ओर निकले परिजन; बोले- इलाज नहीं मिला, पैसे मांगते थे डॉक्टर

पटाखे से बिखर गया छत्ता:250 मेडिकल स्टूडेंट्स पर टूट पड़ी मधुमक्खियां

भाजपा की प्रदेश वित्त समिति घोषित:इन्हें बनाया संयोजक; विधायक और प्रदेश कोषाध्यक्ष को मिली ये जिम्मेदारी

11 हजार रुपए वर्गफीट में जमीन बेचने की तैयारी:छत्रीबाग के सरकारी तिकोने बगीचे पर अवैध निर्माण जारी

महंगाई की कड़वाहट:सुबह की चाय से छिनने लगी मिठास अब शक्कर भी दिखाने लगी

दिलजीत भी मुसलमान थोड़ी है!

भाजपा की प्रदेश अनुशासन समिति घोषित:इन्हें बनाया संयोजक; इन पांच नेताओं को मिली सदस्य की जिम्मेदारी

एमपी में शराब बिक्री के नियम बदले:अब हर खेप के साथ ये होगा जरुरी; इस दिन से लागू होगी नई व्यवस्था

निहत्थे पिता-पुत्र को पीटने वाले आरोपी हुए गिरफ्तार:हमलावर भीड़ की पहचान में जुटी पुलिस

51 किलो फूलों से सजा बाबा का दरबार:दर्शन को उमड़े लाखों श्रद्धालु; जयकारों से गूंजा परिसर

प्रदेश सह-कोषाध्यक्ष की हुई घोषणा:इन्हें मिली बड़ी जिम्मेदारी; भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने जारी किया नियुक्ति आदेश

एमडी ड्रग्स सप्लाई चेन पर क्राइम ब्रांच ने कसा शिकंजा:राजस्थान से दो गुर्गे गिरफ्तार

पुलिस ने बदमाशों के आगे टेक दिए घुटने:फरियादी ने लगाया बड़े लेन-देन का आरोप; पिस्टल अड़ाकर परिवार को धमकाने का मामला

उद्योगपति हत्याकांड मामले में मुख्य आरोपी को राहत नहीं:दूसरी जमानत याचिका भी खारिज

नशाखोरी और अपराध सीसीटीवी में होंगे कैद:पुलिस और जनता मिलकर करेंगे बस्ती की निगरानी

सवा लाख की ब्राउन शुगर के साथ पकड़ाया तस्कर:आरोपी पर दुष्कर्म और पॉक्सो के प्रकरण भी दर्ज हैं

कपिलेश्वर कार्तिक मेले का शुभारंभ:मंत्री डॉ. गौतम टेटवाल ने पूजन कर किया ध्वजारोहण, 23 नवंबर को होगा भव्य हरिहर मिलन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!