खबर
Crime

पुलिसकर्मी ने बच्ची के साथ की ऐसी हैवानियत: पहले भी गंदी हरकत कर चुका था आरोपी; धमकी देकर करा देता था चुप

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

12 जनवरी 2026, 2:27 pm
शेयर करें:
पुलिसकर्मी ने बच्ची के साथ की ऐसी हैवानियत

खुलासा फर्स्ट, झाबुआ।
झाबुआ की पुलिस लाइन में पदस्थ एक पुलिस आरक्षक पर शनिवार को 7 वर्ष की बच्ची से अश्लील हरकत करने का आरोप सामने आया है। आरोपी आरक्षक मंगलेश पाटीदार को हिरासत में ले लिया गया है।

आरोपी को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार पीड़ित बच्ची जब अन्य बच्चों के साथ खेल रही थी तभी आरोपी ने उसे चॉकलेट का लालच देकर अपने घर में बुलाया।

इसके बाद उसके साथ अश्लील हरकत की।

पहले भी कर चुका है ऐसी हरकत
जांच में यह भी पता चला है कि आरोपी पहले भी बच्ची के साथ ऐसी हरकत कर चुका था और उसे चुप रहने के लिए डराता रहा।

पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और पॉक्सो एक्ट के तहत कुल 12 गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को तत्काल निलंबित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

आरोपी के घर से घबराती हुई निकली थी बच्ची
जानकारी के अनुसार पीड़िता, उसकी बहन और आरोपी की बेटी अक्सर साथ ही खेलते थे। जब पीड़िता की मां पहुंची, तो बड़ी बेटी नजर नहीं आई। इसके बाद आवाज देने पर बच्ची आरोपी के घर से घबराई हुई बाहर निकली।

हालत देखकर मां ने सख्ती से जब उससे पूछताछ की, तब बच्ची ने अपने साथ हुई पूरी घटना बता दी।

बच्ची को लेकर पुलिस थाने पहुंचे परिजन
इसके बाद परिजन बच्ची को लेकर थाने पहुंचे। इस बीच एएसपी और एसडीओपी भी थाने पहुंच गए । टीआई नेहा बिरला को बुलाकर केस दर्ज कराया गया। पुलिस के अनुसार आरोपी का मेडिकल परीक्षण भी कराया गया है।

महिलाओं ने किया प्रदर्शन, सख्त सजा की मांग
रविवार को आरोपी की कोर्ट पेशी के दौरान डीआरपी लाइन की महिलाएं कोर्ट परिसर पहुंचीं और विरोध प्रदर्शन किया। महिलाओं ने सख्त सजा की मांग करते हुए कहा कि यदि पुलिस लाइन जैसे सुरक्षित परिसर में भी बच्चे सुरक्षित नहीं हैं, तो परिवार कहां जाएं। महिलाएं आरोपी का कमरा भी खाली करानी की मांग कर रही हैं।

परिवार के साथ रहता है आरोपी
आरक्षक मंगलेश अपने परिवार के साथ कनावटी स्थित पुलिस लाइन में रहता है। उसके साथ उसकी पत्नी और दो बच्चे भी रहते हैं। वह करीब डेढ़ महीने पहले छुट्टी पर गया था। लौटने के बाद से नीमच पुलिस लाइन में ड्यूटी लगा दी गई। मंगलेश मूल रूप से उज्जैन के महानंदा नगर का रहने वाला है।

संबंधित समाचार

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी
Top News

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी:आईटी कर्मचारी के खाते से लाखों उड़ाए

about 14 hours ago
गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत
Top News

गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत:लाखों रुपए वसूलने के मामले में; प्रॉपर्टी सेटलमेंट के नाम पर लिए, अब धमका रहे हैं फरियादी को

about 15 hours ago
किराना दुकानदार पर  छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप
Top News

किराना दुकानदार पर छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप:‘आई लव यू’ लिखा पेन देने के बाद हाथ दबाने की शिकायत

about 16 hours ago
शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप
Top News

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप:इंस्टाग्राम पर हुई थी दोस्ती; पुलिस ने केस दर्ज किया

about 16 hours ago
‘रेंट ए गरबा पार्टनर’ ट्रेंड पर विवाद
Top News

‘रेंट ए गरबा पार्टनर’ ट्रेंड पर विवाद:पुलिस ने ऑनलाइन ठगी से बचने की दी चेतावनी; संत समाज और हिंदू संगठनों ने जताई नाराजगी

about 17 hours ago
पैक्ड घी के इतने सैंपल फेल
Top News

पैक्ड घी के इतने सैंपल फेल:इतने में तय सीमा से इतने गुना ज्यादा सीसा; हजारों लीटर माल बाजार पहुंचने का अनुमान

about 18 hours ago
पीजी डॉक्टर प्रताड़ना मामला
Top News

पीजी डॉक्टर प्रताड़ना मामला:इतनी सीनियर छात्राएं इतने दिन के लिए निलंबित

about 18 hours ago
बस ने बाइक सवारों को कुचला
Top News

बस ने बाइक सवारों को कुचला:इतने लोगों की मौत; एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल

about 18 hours ago
फर्जी डिग्री से नौकरी का खुलासा
Top News

फर्जी डिग्री से नौकरी का खुलासा:इतने शिक्षकों पर एफआईआर की तैयारी; इतने साल के वेतन की होगी जांच

about 18 hours ago
ट्रिप पर गया युवक लापता
Top News

ट्रिप पर गया युवक लापता:दोस्तों ने ट्रेन में बैठाने का दावा किया; सीसीटीवी में नहीं दिखा, परिवार ने पुलिस कमिश्नर से लगाई गुहार

about 19 hours ago
देखिए वीडियो, पंडाल में बैनर लगाने को लेकर बवाल
Top News

देखिए वीडियो, पंडाल में बैनर लगाने को लेकर बवाल:मुस्लिमों ने घर में घुसकर ऑटो चालक की बल्ली से की पिटाई

about 20 hours ago
मंदिर से चोरी अष्टधातु प्रतिमाएं बरामद
Top News

मंदिर से चोरी अष्टधातु प्रतिमाएं बरामद:पुलिस ने आरोपी को पकड़ा; चार साथियों के नाम का खुलासा

1 day ago
बैंक अधिकारी बनकर नगर निगम ठेकेदार से ठगी
Top News

बैंक अधिकारी बनकर नगर निगम ठेकेदार से ठगी:खाते से उड़ाए हजारों रुपए; शिकायत के बाद केस दर्ज

1 day ago
देखिए वीडियो, पांच मंजिला इमारत ढही
Top News

देखिए वीडियो, पांच मंजिला इमारत ढही:इतने लोगों के दबे होने की आशंका; दो बच्चे सुरक्षित निकाले गए, रेस्क्यू जारी

1 day ago
इन कंपनियों की जैकेट पहनकर गर्लफ्रेंड को धमकाने पहुंचे युवक
Top News

इन कंपनियों की जैकेट पहनकर गर्लफ्रेंड को धमकाने पहुंचे युवक:दो बाइक से आए इतने आरोपी; ज्वलनशील पदार्थ फेंककर भागे, इतने गिरफ्तार

1 day ago
मकान मालिक से विवाद की शिकायत लेकर थाने पहुंचीं महिलाएं
Top News

मकान मालिक से विवाद की शिकायत लेकर थाने पहुंचीं महिलाएं:टीआई-एसीपी से धक्का-मुक्की का आरोप; तीनों हिरासत में

1 day ago
कारोबारी को कोर्ट से झटका
Top News

कारोबारी को कोर्ट से झटका:अग्रिम जमानत याचिका खारिज; करोड़ों रुपए की धोखाधड़ी है आरोप

1 day ago
महिला डॉक्टर पर जानलेवा हमला
Top News

महिला डॉक्टर पर जानलेवा हमला:दोस्त ने तीन राउंड फायरिंग की; कनपटी को छूकर निकली गोली

1 day ago
छात्रा का चुपके से वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर किया वायरल
Top News

छात्रा का चुपके से वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर किया वायरल:आरोपी शाहनवाज हिरासत में; लोगों ने किए आपत्तिजनक कमेंट

1 day ago
17 वर्षीय नाबालिग की बेरहमी से हत्या
Top News

17 वर्षीय नाबालिग की बेरहमी से हत्या:सिर काटकर उतारा मौत के घाट; एक सप्ताह से थी लापता, आरोपी की सड़क हादसे में मौत

2 days ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!