इन महिलाओं के कार्यों को मिली पीएम की सराहना: प्लास्टिक कचरे से बदली इस शहर की तस्वीर
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, राजगढ़।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को प्रसारित 'मन की बात' के 135वें एपिसोड में मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के ब्यावरा की महिलाओं के प्रयासों की जमकर सराहना की। उन्होंने कहा कि जिन महिलाओं ने प्लास्टिक कचरे को समस्या मानकर छोड़ने के बजाय उसे संसाधन में बदलने का संकल्प लिया, आज उसी पहल ने शहर के सौंदर्यीकरण की नई मिसाल पेश की है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि हम सभी चाहते हैं कि हमारा गांव और शहर साफ-सुथरा रहे, लेकिन अक्सर लोग सफाई की जिम्मेदारी किसी और पर छोड़ देते हैं। जबकि समाज में ऐसे लोग भी हैं, जो स्वयं आगे बढ़कर बदलाव की शुरुआत करते हैं और दूसरों के लिए प्रेरणा बन जाते हैं।
प्लास्टिक कचरे को बनाया ईको ब्रिक्स
पीएम मोदी ने बताया कि ब्यावरा की महिलाओं ने शहरभर से प्लास्टिक कचरा और खाली बोतलें एकत्र करना शुरू किया। इसके बाद इस प्लास्टिक को रिसाइकिल कर ईको ब्रिक्स तैयार किए गए। आज इन्हीं ईको ब्रिक्स का उपयोग सार्वजनिक स्थलों के सौंदर्यीकरण और विकास कार्यों में किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि पिछले कुछ महीनों में राजगढ़ जिले में सैकड़ों किलो प्लास्टिक कचरे का पुनर्चक्रण किया गया है। जो प्लास्टिक पहले पर्यावरण प्रदूषण का कारण बनता था, वही अब शहर को सुंदर बनाने में उपयोग हो रहा है।
अभियान से जुड़े सभी लोगों को दी बधाई
प्रधानमंत्री ने इस पहल को पर्यावरण संरक्षण और जनभागीदारी का उत्कृष्ट उदाहरण बताते हुए ब्यावरा की महिलाओं और अभियान से जुड़े सभी लोगों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रयास न केवल स्वच्छता को बढ़ावा देते हैं, बल्कि समाज में सकारात्मक बदलाव की प्रेरणा भी देते हैं।
संबंधित समाचार

CFL बदलते समय हादसा:करंट लगने से व्यक्ति की मौत; पत्नी ने बेसुध हालत में देखा

गांजा तस्करी की सप्लाई चैन का खुलासा:मुख्य आरोपी समेत तीन गिरफ्तार; ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत कार्रवाई

नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई:गांजे के साथ 4 तस्कर गिरफ्तार; डस्टर कार से ले जा रहे थे खेप

नाबालिग के लापता होने पर थाने का घेराव:हिंदू संगठनों का थाने के बाहर धरना; युवक पर अपहरण का आरोप

एक बस में पहुंचे मंत्री-कलेक्टर:गांव में लगा प्रशासन का दरबार; ग्रामीणों की सुनी समस्याएं, हाथों-हाथ हुआ निराकरण

पुरानी रंजिश में फायरिंग:2 युवकों को मारी गोली; एक की मौत, दूसरा गंभीर

आरटीओ साहब की गाड़ी के लिए बंद हुआ मुख्य गेट:आवेदकों की बढ़ी परेशानी; रोजाना एक हजार से ज्यादा लोगों की आवाजाही, मुख्य प्रवेश बंद होने से दूसरे गेट से लगाना पड़ रहा चक्कर

सीमेंट की आड़ में शराब की तस्करी:ट्रक में बनाया था गुप्त कंपार्टमेंट; 41 लाख का माल किया जब्त

वीडियो देखिए, सड़क निर्माण के दौरान डंपर पलटा:बड़ा हादसा टला; मची अफरातफरी

देखिए वीडियो:विधायक प्रीतम लोधी के बयान से सियासी हलचल; ‘डाक बंगले पर महिलाओं को भेजते हैं…’

चोरी के वाहन से सिगरेट गोदाम पर धावा:31 लाख की चोरी का खुलासा; अलग-अलग राज्यों से दो आरोपी गिरफ्तार

2 हजार रुपए के डिवाइस से 9 चोर पकड़े:सांची पार्लर संचालक ने बनाया अलर्ट सिस्टम; दुकान में संदिग्ध हलचल होते ही मोबाइल पर आता है अलर्ट

रिटायर्ड बैंक मैनेजर से ठगी:ऐप के नाम पर बुजुर्ग को जाल में फंसाया; खाते से ट्रांसफर कराई बड़ी राशि

त्योहारों से पहले खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई:100 किलो संदिग्ध मावा किया जब्त; जांच के लिए भेजे सैंपल

देखिए वीडियो, खाद्य अनियमितताओं पर कड़ा प्रहार:फाइव स्टार होटल का किचन सील; खाद्य लाइसेंस भी सस्पेंड

गांजे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:चेकिंग के दौरान पकड़ाए; लाखों का नशा किया जब्त

बार-बार पेनकिलर लेने से बिगड़ी किडनी:31 साल के युवक का ट्रांसप्लांट; मां ने दी किडनी

सोना लेकर फरार अकाउंटेंट पर केस दर्ज:व्यापारी से 80 ग्राम का सोने का बिस्किट और लाखों के गहने लेकर भागा

मौसम में बदलाव से बढ़ रही चर्मरोगियों की संख्या:जिला अस्पताल में रोज 500 से अधिक ओपीडी

कार खरीदने वालों के लिए जरूरी खबर:1 सितंबर से महंगी होंगी इस कंपनी की कारें; कीमतों में होगी इतने रुपए तक बढ़ोतरी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!