खबर
Top News

व्यापारी ने कहा: इतने करोड़ का सोना लूट ले गए बदमाश; जांच में निकला नया मोड़, पुलिस को शक-लूट की शिकायत में बढ़ाकर बताई गई रकम

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

14 अगस्त 2026, 12:11 pm
शेयर करें:
व्यापारी ने कहा

खुलासा फर्स्ट, रतलाम।
रतलाम में सराफा व्यापारी अर्पित चौरड़िया से 5 किलो सोना लूटने के मामले में जांच के दौरान नया मोड़ सामने आया है। व्यापारी ने पुलिस को शिकायत देकर बताया था कि दो बदमाश उसका बैग छीनकर ले गए।

जिसमें करीब 7.5 करोड़ रुपए के सोने के आभूषण और 3 लाख रुपए नकद थे। हालांकि, जांच में पुलिस को करीब 50 लाख रुपए का सोना व्यापारी के दोस्त को दिए जाने की जानकारी मिली है। इसके बाद पुलिस अब पूरे मामले को संदिग्ध मानकर जांच कर रही है।

पुलिस के मुताबिक, चौरड़िया ने घटना के बाद करीब सवा 300 ग्राम वजन के सोने के बिस्किट और आभूषण अपने दोस्त विक्की अग्रवाल को दिए थे। यह सोना बाद में पुलिस को सौंप दिया गया।

अब जांच का मुख्य बिंदु यह है कि वास्तव में व्यापारी के पास कितना सोना था, उसमें से कितना लूटा गया और शिकायत में रकम अधिक क्यों बताई गई।

बस में लूट होने की बताई थी कहानी
महलवाड़ा जैन कॉलोनी निवासी चौरड़िया ने पुलिस को बताया था कि वह गुरुवार को सोने के जेवरात बेचने के सिलसिले में बड़नगर गया था। रात करीब 8:15 बजे बस से रतलाम के लिए रवाना हुआ।

उसके मुताबिक, बड़नगर से कुछ लोग बस में सवार हुए और अलग-अलग सीटों पर बैठ गए। रात करीब 9:15 बजे बस रेन फंटे के पास पहुंची। यहां ड्राइवर की सीट के पास बैठे एक व्यक्ति ने बस रुकवाई। इसी दौरान व्यापारी की सीट के पीछे बैठे दो लोगों ने उसका बैग छीन लिया।

शिकायत के अनुसार, दोनों बदमाश बस से उतरे और बाइक पर पहले से मौजूद दो साथियों के साथ फरार हो गए। धराड़ पहुंचने के बाद चौरड़िया ने डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को लूट की सूचना दी।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शुरू की जांच
सूचना मिलते ही एसपी अमित कुमार, एएसपी विवेक कुमार और बिलपांक थाना प्रभारी अयूब खान पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे।

डॉग स्क्वॉड की मदद से घटनास्थल और आसपास के क्षेत्र में सर्चिंग की गई। जिले के अन्य थानों की पुलिस टीमों को भी संदिग्धों की तलाश में लगाया गया। हालांकि, देर रात तक कथित लुटेरों का कोई सुराग नहीं मिल सका।

दोस्त को 50 लाख का सोना देने की जानकारी सामने आई
जांच के दौरान पुलिस को एक मुखबिर से जानकारी मिली कि घटना के बाद धराड़ पहुंचकर चौरड़िया ने अपने दोस्त विक्की अग्रवाल को बुलाया था। आरोप है कि उसने सोने के आभूषणों से भरा एक बैग दोस्त को सौंप दिया।

इसके बाद वह कथित तौर पर लूटे गए बैग में मौजूद सोने के बिल और दस्तावेज तैयार कराने को लेकर फोन करता रहा। इसके बाद डायल 112 पर लूट की शिकायत दर्ज कराई गई।

पूछताछ में विक्की ने पुलिस को बताया कि चौरड़िया ने उसे बैग अपने पास रखने के लिए दिया था। इसमें करीब सवा 300 ग्राम सोने के बिस्किट और आभूषण थे। बाजार कीमत के हिसाब से इनकी कीमत करीब 50 लाख रुपए बताई जा रही है। विक्की ने यह सोना पुलिस को सौंप दिया है।

10 व्यापारियों को करीब 145 ग्राम सोना बेचा
जांच में पुलिस को यह भी पता चला है कि चौरड़िया गुरुवार को बड़नगर के करीब 10 व्यापारियों से सोने के सौदे करके लौट रहा था। इनमें किसी को 3 ग्राम, किसी को 7 ग्राम, किसी को करीब 5.5 ग्राम और किसी को दो अंगूठियां बेची गई थीं। कुल मिलाकर करीब 145 ग्राम सोना बेचे जाने की जानकारी सामने आई है।

पुलिस अब इन व्यापारियों से भी जानकारी जुटा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि व्यापारी के पास घटना के समय वास्तव में कितना सोना मौजूद था।

अब पुलिस जांच का फोकस बदला
करीब 50 लाख रुपए का सोना दोस्त के पास मिलने और 145 ग्राम सोना पहले ही बेचने की जानकारी सामने आने के बाद पुलिस अब पूरे घटनाक्रम की कड़ियां जोड़ रही है।

फिलहाल पुलिस चौरड़िया और उसके दोस्त विक्की से पूछताछ कर रही है। साथ ही बस के रूट, घटनास्थल, सीसीटीवी फुटेज और संदिग्धों के संभावित रूट की जानकारी जुटाई जा रही है।

पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट होगा कि वास्तव में कितना सोना लूटा गया था और शिकायत में बताई गई रकम और वास्तविक माल में कितना अंतर है।

संबंधित समाचार

बिल्डर बंटी नागर की आत्महत्या के मामले में सुराग तलाश रही पुलिस
Top News

बिल्डर बंटी नागर की आत्महत्या के मामले में सुराग तलाश रही पुलिस:ऑफिस कर्मचारियों और परिचितों से चल रही पूछताछ; सामने आए जांच के फुटेज

about 3 hours ago
शादी का झांसा देकर शादीशुदा महिला से दुष्कर्म
Top News

शादी का झांसा देकर शादीशुदा महिला से दुष्कर्म:तलाक के बाद साथ रखा; एक साल पहले हुई थी बातचीत

about 4 hours ago
EOW की बड़ी कार्रवाई
Top News

EOW की बड़ी कार्रवाई:रिश्वत लेते सरपंच और पति रंगे हाथों गिरफ्तार

about 4 hours ago
बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे दिग्गज अभिनेता
Top News

बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे दिग्गज अभिनेता:सुख; समृद्धि और खुशहाली की कामना की, वैदिक मंत्रों का किया जाप

about 4 hours ago
लापरवाही पर तीन भोजनालयों को नोटिस
Top News

लापरवाही पर तीन भोजनालयों को नोटिस:8 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए

about 4 hours ago
भूमिगत मेट्रो के विरोध में सड़क पर उतरे 20 कॉलोनियों के लोग
Top News

भूमिगत मेट्रो के विरोध में सड़क पर उतरे 20 कॉलोनियों के लोग:‘एक दीया उम्मीद का’ जलाकर जताया विरोध

about 4 hours ago
5 सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर समेत 10 पर एफआईआर दर्ज पांच गिरफ्तार
Top News

5 सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर समेत 10 पर एफआईआर दर्ज पांच गिरफ्तार:शाही मस्जिद विवाद में दोबारा पथराव, लाठीचार्ज

about 4 hours ago
हाथी पर सवार होकर आ रही हैं मां जगदंबा
Top News

हाथी पर सवार होकर आ रही हैं मां जगदंबा:आस्था का महापर्व है शारदीय नवरात्रि

about 5 hours ago
होटल की चौथी मंजिल से गिरा कर्मचारी
Top News

होटल की चौथी मंजिल से गिरा कर्मचारी:उपचार से पहले मौत; मामा के बेटे के साथ करता था काम

about 5 hours ago
लापरवाही की भेंट चढ़ी जिंदगी
Top News

लापरवाही की भेंट चढ़ी जिंदगी:हाईटेक बसें, वेंटिलेटर पर व्यवस्था

about 5 hours ago
पर्यटन का नया रिकॉर्ड
Top News

पर्यटन का नया रिकॉर्ड:इतने करोड़ से ज्यादा पर्यटक पहुंचे; धर्मनगरी सबसे आगे

about 5 hours ago
बिल्डर मौत मामले की जांच तेज
Top News

बिल्डर मौत मामले की जांच तेज:DVR से हार्डडिस्क गायब; मोबाइल का पैटर्न लॉक नहीं खुला, आखिरी बातचीत खंगाल रही पुलिस

about 5 hours ago
खरीदारों का दावा
Top News

खरीदारों का दावा:जमीन वक्फ बोर्ड की नहीं

about 5 hours ago
जलकांड की न्यायिक जांच रिपोर्ट होगी सार्वजनिक
Top News

जलकांड की न्यायिक जांच रिपोर्ट होगी सार्वजनिक:हाईकोर्ट ने आवेदन किया मंजूर

about 5 hours ago
टिकटों की मारामारी के बीच MPCA की व्यवस्था पर सवाल
Top News

टिकटों की मारामारी के बीच MPCA की व्यवस्था पर सवाल:विधायकों को 50-50 देने का दावा; आम दर्शक परेशान

about 5 hours ago
शाही मस्जिद विवाद
Top News

शाही मस्जिद विवाद:प्रशासन और मस्जिद कमेटी के बीच सहमति; हाईकोर्ट ने केस डिस्पोज ऑफ किया

about 5 hours ago
बैंक हड़ताल टली
Top News

बैंक हड़ताल टली:5-डे वर्किंग पर बनेगी कमेटी; इस हफ्ते 5 दिन खुलेंगे, गांधी जयंती पर रहेंगे बंद

about 6 hours ago
शाही मस्जिद मामला
Top News

शाही मस्जिद मामला:कोर्ट ने कहा; नगर निगम के जवाब और नोटिस में दिए आश्वासन बाध्यकारी होंगे

about 6 hours ago
शाही मस्जिद विवाद
Top News

शाही मस्जिद विवाद:विधायक बोले- प्रशासन को पहले से करनी चाहिए थी तैयारी; वक्फ बोर्ड अध्यक्ष ने कहा- समाज खुद हटा रहा हिस्सा

about 6 hours ago
बंद के बावजूद ढाक के तीन पात
Top News

बंद के बावजूद ढाक के तीन पात:कलेक्टर-एसपी से चर्चा का नहीं निकला नतीजा

about 6 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!