आवारा कुत्ते का आतंक: पांच लोगों को किया घायल; जंगल से आया और कर दिया हमला
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, शाजापुर।
आवारा कुत्तों के हमले की घटनाएं लगातार चिंता बढ़ा रही हैं। ताजा मामला मोल्टा गांव का है, जहां एक आवारा कुत्ते ने अचानक लोगों पर हमला कर दिया। कुत्ते के हमले में पांच लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल शाजापुर लाया गया।
जंगल से आया और लोगों पर करने लगा हमला
घायल के परिजन सुरेश पाटीदार के मुताबिक, एक आवारा कुत्ता जंगल की ओर से गांव में आया और अचानक लोगों पर हमला करने लगा। कुत्ते ने रास्ते में मिले लोगों को काट लिया। घटना में बच्चों के घायल होने की जानकारी भी सामने आई है।
अचानक हुए हमले के बाद गांव में दहशत का माहौल बन गया। ग्रामीणों में आवारा कुत्ते को लेकर डर बना हुआ है।
घायलों को लगाया एंटी-रेबीज इंजेक्शन
जिला अस्पताल के ड्यूटी डॉक्टर अरुण पाटीदार ने बताया कि कुत्ते के हमले में घायल सभी लोगों को प्राथमिक उपचार दिया गया। इसके बाद उन्हें एंटी-रेबीज वैक्सीन और एंटी-रेबीज सीरम लगाया गया। फिलहाल सभी घायलों का जिला अस्पताल में इलाज जारी है।
ग्रामीणों ने प्रशासन से गांव में घूम रहे आवारा और आक्रामक कुत्तों को पकड़ने के लिए जल्द कार्रवाई की मांग की है।
संबंधित समाचार

एशियन गेम्स में ईशा सिंह ने दिलाया सिल्वर:गोल्ड से चूकी; भारत को अब तक मिले 39 मेडल

इस चार्ज पर रोक से सुप्रीम कोर्ट का इनकार:केंद्र से पूछा; नियम का आधार क्या?, नोटिस जारी कर मांगा जवाब

शाही मस्जिद पर बवाल:अब खुद तोड़ रहा मुस्लिम समाज

देखिए वीडियो :पथराव-लाठीचार्ज के बाद शांति; RAF तैनात, हाईकोर्ट की सुनवाई अब 30 सितंबर को

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन:कांग्रेस के दिग्गज नेता मौजूद; मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी दफ्तर का करेंगे घेराव

मस्जिद विवाद के बीच कार्रवाई:एआईएमआईएम प्रदेश अध्यक्ष गिरफ्तार; धार्मिक नगरी में जाने के दौरान पुलिस ने रोका, थाने ले जाया गया

देखिये वीडियो, शाही मस्जिद विवाद गरमाया:बाजार और स्कूल बंद; प्रदर्शनकारियों पर पुलिस ने भांजी लाठियां

मस्जिद विवाद पर भड़के महंत:बोले; ‘ धार्मिक नगर को तालिबान बनाने की कोशिश’, ओवैसी ने सरकार पर साधा निशाना

करंट लगने से भाजपा नेता की मौत:पोल का सहारा लेते ही लगा जोरदार झटका; महिला भी चपेट में आई, पुलिसकर्मियों ने दिया CPR

देखिए वीडियो :लाठीचार्ज और आंसू गैस; हाईकोर्ट में आज सुनवाई, भारी पुलिस बल तैनात

भीषण सड़क हादसा:ट्रक की टक्कर से बैंक कर्मचारी की मौत; चालक की तलाश कर रही पुलिस

बस में तोड़फोड़ करने वालों पर FIR:पुलिस ने तीन आरोपियों की पहचान की; हादसे को लेकर ड्राइवर ने किया बड़ा खुलासा

देखिए वीडियो:मुस्लिम समाज ने खुद शुरू किया काम; प्रशासन की अपील के बाद जताई सहमति, इलाके में पुलिस बल तैनात

शाही मस्जिद हटाने के विरोध में बवाल:इलाके में तनाव; कई थानों का पुलिस बल मौके पर तैनात, महिला टीआई घायल

भारत-वेस्टइंडीज T20 से पहले बदलेगा स्टेडियम का लुक:इस थीम पर तैयार हो रहे एंट्री गेट

देखिए वीडियो :पथराव के बाद पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले; टंकी चौराहे पर जुटी भीड़, भारी पुलिस बल तैनात, आज हाईकोर्ट में सुनवाई

रियल एस्टेट कारोबारी ने की आत्महत्या:ऑफिस में फांसी लगाकर दी जान

सिटी बस हादसे ने खोली व्यवस्था की पोल:प्रशासन की लापरवाही से लेकर ट्रैफिक पुलिस की भूमिका पर सवाल

शहर के मशहूर उद्योगपति का निधन:इंसानियत की मिसाल थे; इलाज के लिए ले जाते समय एयरपोर्ट पर आया अटैक

इस दिन एमपी आ सकते हैं गृह मंत्री:भेल दशहरा मैदान में पशुपालक सम्मेलन; 4 राज्यों के सहकारिता मंत्री जुटेंगे
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!