ऑपरेशन के तीन दिन बाद युवती की मौत: परिजन ने गलत इलाज का लगाया आरोप; डॉक्टर बोले- पहले से कमजोर था गुर्दा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के खुड़ैल थाना क्षेत्र स्थित नोबल अस्पताल में पथरी के ऑपरेशन के तीन दिन बाद 25 वर्षीय ब्यूटी पार्लर संचालिका की मौत हो गई। घटना के बाद परिजन ने डॉक्टरों पर इलाज में लापरवाही और गलत सर्जरी करने का आरोप लगाया है। वहीं, ऑपरेशन करने वाले डॉक्टर ने सभी आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि मरीज का एक गुर्दा पहले से ही कम काम कर रहा था। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
पथरी के ऑपरेशन के बाद बिगड़ी तबीयत
मृतका पूजा सिसोदिया (25), निवासी दूधिया, को 22 जुलाई को पथरी के इलाज के लिए नोबल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। परिजनों के मुताबिक, 23 जुलाई को डॉ. वैभव श्रीवास्तव ने उनका ऑपरेशन किया। ऑपरेशन के बाद पूजा का यूरिन आना बंद हो गया। जब इस बारे में डॉक्टर को बताया गया तो उन्हें आश्वस्त किया गया कि यह सामान्य स्थिति है और जल्द ठीक हो जाएगी।
हालत बिगड़ने पर दूसरे अस्पताल में कराया भर्ती
परिजनों का आरोप है कि पूजा की हालत लगातार बिगड़ती रही। इसके बाद 25 जुलाई को उन्हें जूनी इंदौर स्थित एवीपी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने संक्रमण (इन्फेक्शन) होने की जानकारी दी। अगले दिन 26 जुलाई को उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
परिजन के गंभीर आरोप
परिवार का आरोप है कि उन्हें पहले लेप्रोस्कोपिक (दूरबीन) सर्जरी किए जाने की जानकारी दी गई थी, लेकिन बाद में पता चला कि ओपन सर्जरी की गई। उनका कहना है कि यदि समय रहते सही इलाज मिलता तो पूजा की जान बचाई जा सकती थी।
पूजा अपने 8 वर्षीय बेटे की परवरिश कर रही थीं। पति से तलाक के बाद वह मायके में रहकर ब्यूटी पार्लर चलाती थीं और उसी से परिवार का खर्च उठाती थीं। उनके पिता का भी करीब चार महीने पहले निधन हो चुका है।
डॉक्टर ने लापरवाही के आरोपों को नकारा
ऑपरेशन करने वाले डॉ. वैभव श्रीवास्तव ने सभी आरोपों से इनकार करते हुए कहा कि उपचार पूरी तरह चिकित्सकीय मानकों के अनुसार किया गया। उन्होंने बताया कि पूजा का एक गुर्दा पहले से ही कम कार्य कर रहा था, जिसके कारण बाद में डायलिसिस की जरूरत पड़ी। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि ऑपरेशन लेप्रोस्कोपिक तकनीक से ही किया गया था, ओपन सर्जरी नहीं हुई।
विशेषज्ञों के पैनल ने किया पोस्टमार्टम
जूनी इंदौर थाना पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। एमवाय अस्पताल में विशेषज्ञ डॉक्टरों के पैनल द्वारा पोस्टमार्टम कराया गया, जिसकी वीडियोग्राफी भी की गई है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। रिपोर्ट आने में लगभग एक महीने का समय लग सकता है।
संबंधित समाचार

अवैध शराब के ठिकाने पर पुलिस का छापा:तालाब किनारे नाले में छिपी थी भट्टियां; 800 लीटर महुआ लहान किया नष्ट

विदेश से आई 9 साल की एनी:आंखों में धुंध छाई तो किया हजारों किमी का सफर; सस्ता पड़ा मोतियाबिंद का इलाज

नशे के खिलाफ अभियान में विद्यार्थी भी संभालेंगे मोर्चा:पुलिस अधिकारियों और छात्रों ने किया संवाद

रातभर रुक-रुककर बारिश:यहां 8 MM पानी गिरा; बूंदाबांदी के आसार

कैंसर अस्पताल में करोड़ों की मशीन पर टपक रहा पानी:43 करोड़ की लीनियर एक्सेलरेटर और रेडियोथैरेपी सीटी मशीन से उपचार के लिए मरीजों को मार्च तक करना पड़ सकता है इंतजार

बच्ची से दुष्कर्म का आरोप:अकबर का पुलिस ने निकाला जुलूस; कोर्ट ने भेजा जेल

अस्पताल की गंभीर लापरवाही से नवजात की हो गई मौत:पीड़िता को दी धमकी

CM के परिचित से वारदात करना पड़ा भारी:पुलिस ने आरोपी को दबोचा; लूटा मोबाइल बरामद

क्या चरित्रहीन भी है हिस्ट्रीशीटर सूरज जाट:गुर्गों के परिवार की महिलाओं पर बुरी नीयत रखने का आरोप

दुष्कर्म के आरोपी रहे भाजपा नेत्री के बेटे ने की गुंडागर्दी:बदमाश भेजकर रेप पीड़िता को धमकाया; केस वापस लो, वरना अगली बार समझाने नहीं आएंगे

जन विश्वास शिविर में छात्राओं से दुर्व्यवहार:तहसीलदार पर भगाने का आरोप; रोते हुए बाहर निकलीं छात्राएं, बाद में मंच से बुलाकर सुनी समस्याएं

एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बुलेट से कर रहे थे सप्लाई; लाखों का माल जब्त

23 लाख की नकदी से हुआ भगोड़े सनपाल गैंग का खुलासा:पूछताछ में आईडी से सट्टा खिलाने का दावा; आयकर विभाग ने भी मांगा था रकम का हिसाब

100 करोड़ की सरकारी जमीन पर स्कूल का मामला:इस विद्यालय को बेदखली नोटिस; इतने हजार का जुर्माना

पांच जगह दबिश:अवैध शराब के 5 केस

हादसा:ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर; पहिए के नीचे दबने से युवती की मौत, हाईवे पर 5 किमी जाम

खौफनाक हादसा:नशेड़ी ने रेलिंग तोड़ते हुए ब्रिज से नीचे कुदा दी कार

होटल के कमरे में ब्यूटीशियन की मौत:पाइप कारोबारी हिरासत में

स्वाइन फ्लू का खतरा:इतने सैंपल H1N1 पॉजिटिव; यहां भेजे जाएंगे सैंपल, वायरस में बदलाव की होगी जांच

मुगलों के वंशज कर रहे महाराणा प्रताप हॉस्पिटल का संचालन:इम्तियाज मोहम्मद मंसूरी के नाम पर है हॉस्पिटल का रजिस्ट्रेशन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!