एक साथ उठीं मां-बेटे की अर्थियां: बेटे की मौत का सदमा सह नहीं सकी जन्म देने वाली; दोनों ने नेत्रदान कर दी मानवता की मिसाल
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के स्नेहलतागंज स्थित श्रीनाथ विहार अपार्टमेंट में सोमवार सुबह एक बेहद मार्मिक दृश्य देखने को मिला। एक ही घर से मां और बेटे की अर्थियां एक साथ उठीं तो वहां मौजूद हर शख्स की आंखें नम हो गईं। परिजन का रो-रोकर बुरा हाल था और माहौल गमगीन हो गया।
खुशहाल परिवार पर दुखों का पहाड़ टूटा
रविवार को 55 वर्षीय कंप्यूटर डिजाइनर राजुल शर्मा का निधन हो गया था। परिवार अंतिम संस्कार की तैयारियों में जुटा था। इसी बीच उनकी 75 वर्षीय मां किरण शर्मा बेटे के निधन का सदमा बर्दाश्त नहीं कर सकीं और कुछ ही देर बाद उनकी भी मौत हो गई। देखते ही देखते खुशहाल परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।
बेटे का शव देखकर टूट गईं मां
परिजन के अनुसार किरण शर्मा उस समय अपनी बेटी के घर एरोड्रम क्षेत्र में थीं। परिवार के लोगों ने उन्हें अचानक सदमा न लगे, इसलिए बेटे के निधन की जानकारी तत्काल नहीं दी थी।
जब उन्हें धीरे-धीरे घर लाया गया और वे फ्लैट में पहुंचीं, तब सामने बेटे का पार्थिव शरीर देखकर खुद को संभाल नहीं सकीं। बेटे के सिर पर हाथ फेरते ही वे फूट-फूटकर रोने लगीं और कुछ ही क्षणों बाद बेसुध होकर गिर पड़ीं। उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
परिवार के कई सदस्यों की बायपास सर्जरी हो चुकी
राजुल शर्मा के चाचा राजेश शर्मा ने बताया कि परिवार के कई सदस्यों की पहले बायपास सर्जरी हो चुकी है। राजुल और उनकी मां भी हृदय संबंधी समस्याओं से गुजर चुके थे।
उन्होंने भावुक होते हुए कहा कि परिवार पर जो वज्रपात हुआ है, उसे शब्दों में बयां करना मुश्किल है। मां और बेटे की मौत के बाद रिश्तेदारों, पड़ोसियों और परिचितों में शोक की लहर दौड़ गई। कई परिजन रातों-रात इंदौर पहुंचे और अंतिम यात्रा में शामिल हुए।
नेत्रदान से चार लोगों को मिलेगा उजाला
गहरे दुख के बीच परिवार ने मानवता और समाज सेवा का ऐसा उदाहरण पेश किया, जिसकी हर कोई सराहना कर रहा है। परिजन ने मां और बेटे दोनों का नेत्रदान करने का निर्णय लिया। मुस्कान ग्रुप के सहयोग से दोनों के नेत्र सुरक्षित निकाले गए। उनके इस निर्णय से चार जरूरतमंद लोगों की आंखों की रोशनी लौट सकेगी।
अंतिम यात्रा में उमड़ा जनसैलाब
सोमवार को जब मां और बेटे की अंतिम यात्रा एक साथ निकली तो माहौल बेहद भावुक हो गया। अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। हर किसी की जुबान पर यही बात थी कि मां-बेटे का रिश्ता इतना गहरा था कि एक दूसरे के बिना जीना शायद दोनों के लिए संभव नहीं था।
अन्य परिवारों ने भी दिखाई संवेदनशीलता
इसी दौरान शहर में दिवंगत धनवंती देवी लालवानी, सरदारनी नरेंद्र कौर और नंदलाल पुरणानी के परिजन ने भी नेत्रदान कर समाज के सामने प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया है।
एक ही दिन में मां और बेटे की विदाई ने पूरे शहर को भावुक कर दिया, लेकिन उनके नेत्रदान के फैसले ने यह संदेश भी दिया कि जीवन के अंतिम क्षणों में भी किसी और के जीवन में रोशनी भरी जा सकती है।
संबंधित समाचार

रबर के महंगे उपकरण की जगह सस्ते और कमजोर वाल्व लगा दिए:नर्मदा-मालवा गंभीर लिंक परियोजना में लाखों के भ्रष्टाचार की बाढ़

60 लाख बकाया के बावजूद पटाखा बाजार को जमीन:विवादित भूमि पर अनुमति का सवाल

भारत-वेस्टइंडीज T20 की तैयारी तेज:मैच से पहले वेस्टइंडीज टीम ने की ये डिमांड

सनकी आशिक ने महिला को दी धमकी:दोस्ती के बाद बनाया शादी का दबाव; आरोपी हिरासत में

सड़क पर उतरे छात्र:टीचर पर लगाए ये गंभीर आरोप; DEO बोले- विभागीय जांच शुरू

सोशल मीडिया पर दोस्ती करना पड़ा भारी:50 से ज्यादा महिलाओं के बनाए आपत्तिजनक वीडियो; ASI-डॉक्टर और साध्वी भी हुई शिकार

सोनोग्राफी का संदिग्ध खेल या घोर लापरवाही:श्रीकृष्ण डायग्नोस्टिक सेंटर पर सील ठोंकने की मांग

CEC ज्ञानेश कुमार को सुप्रीम कोर्ट से राहत:निलंबन की मांग खारिज; चुनाव आयोग से मांगा जवाब

ड्रग्स के खिलाफ बजा बिगुल:पक्का इंदौरी अखबार ‘खुलासा फर्स्ट’ को ड्रग्स के खिलाफ लड़ाई में मिला देश के गृहमंत्री का साथ

अज्ञात वायरस से लैब कर्मचारी की मौत:200 लोग क्वारंटीन; सैंपल वाली टेस्ट ट्यूब टूटने से फैली दहशत, जानिए कितना है खतरनाक

राहुल गांधी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र:की ये मांग; आंदोलन और भूख हड़ताल का भी किया जिक्र

नगर निगम पर सफाई कर्मचारियों का प्रदर्शन:इन मांगों को लेकर धरने पर बैठे; काम बंद करने की दी चेतावनी

सीएम का दिखा मजाकिया अंदाज:कहा- मुख्यमंत्री बनते ही पता चला इतनी भारी मार पड़ती है; लाड़ली बहना ही बहुत महंगी पड़ गई

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का राहुल गांधी पर निशाना:बोले- चुनाव हारने का रिकॉर्ड; जनता में भ्रम पैदा कर रही कांग्रेस

सरकारी लोन दिलाने के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी:रिटायर्ड एसआई को ठगा; प्रोसेसिंग के नाम पर ऐंठे रुपए

पहली बार आधुनिक रोलर से तैयार होगी पिच:मैच से पहले रोलर स्टेडियम पहुंचे; जानिए क्या होगा बदलाव

तीन अलग-अलग घटनाओं में 3 लोगों की मौत:मेट्रो डिवाइडर से टकराकर व्यापारी की गई जान; प्रॉपर्टी ब्रोकर का शव रेलवे ट्रैक के पास मिला, अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर

भाजपा पार्षद के घर पुलिस की दबिश:बाथरूम से मिली बड़ी मात्रा में अवैध शराब; देवर और साथी गिरफ्तार, पति फरार

फिर लड़कों से आगे बेटियां:महिला स्पर्धाओं में 10 गोल्ड; पुरुषों में 8, हॉकी ने दिलाया ओलिंपिक टिकट

चकमा देकर हथकड़ी समेत भागने के चक्कर में आरोपी के हाथ और पैर टूटे:पुलिसकर्मियों पर स्कॉर्पियो चढ़ाने वाले की करतूत
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!