पहली बारिश ने खोली नगर निगम की व्यवस्थाओं की पोल: घरों में घुसा पानी; कई गाड़ियां डूबी
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
लंबे इंतजार के बाद बुधवार को मानसून ने मध्य प्रदेश में दस्तक दे दी। सामान्य तिथि से 9 दिन की देरी से पहुंचे मानसून के साथ ही प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश का दौर शुरू हो गया। इंदौर में दोपहर बाद मौसम ने अचानक करवट ली और तेज बारिश ने लोगों को गर्मी व उमस से राहत दिलाई, लेकिन पहली ही बारिश में शहर के कई इलाकों में जलभराव की समस्या सामने आई।
42 जिलों में बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने प्रदेश के 42 जिलों में गरज-चमक, तेज हवाओं और बारिश का अलर्ट जारी किया है। इंदौर में हुई झमाझम बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई और मौसम सुहावना हो गया। हालांकि बारिश के चलते कई प्रमुख सड़कों और निचले इलाकों में पानी भर गया।
कई गाड़ियां पानी में डूबी
शहर के रोबोट चौराहा क्षेत्र से सामने आए वीडियो ने नगर निगम की तैयारियों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि बारिश का पानी लोगों के घरों में घुस गया, जबकि सड़क खड़ी कई गाड़ियां आधी पानी में डूबी नजर आईं। स्थानीय लोगों को जलभराव के कारण काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
कई स्थानों पर यातायात प्रभावित हुआ
बारिश के दौरान आसमान घने बादलों से ढका रहा और कई स्थानों पर यातायात भी प्रभावित हुआ। वाहन चालकों को जलभराव वाले क्षेत्रों से गुजरने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
अच्छी बारिश की संभावना
मौसम विभाग के अनुसार मानसून तेजी से आगे बढ़ रहा है और आने वाले दिनों में इंदौर सहित मालवा-निमाड़ क्षेत्र में अच्छी बारिश की संभावना बनी हुई है। ऐसे में प्रशासन के सामने जल निकासी और शहरी व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने की चुनौती भी बढ़ गई है।
संबंधित समाचार

वीडियो देखिये, पांच सितारा होटल की रसोई में गंदगी का राज:फूड एंड ड्रग जांच में कई खामियां सामने आईं; वेज-नॉनवेज सामग्री एक ही फ्रीजर में मिली

भाजयुमो में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल:12 जिलों में नए जिलाध्यक्ष-महामंत्री नियुक्त; इंदौर भोपाल सहित कई जिले होल्ड पर

वीडियो देखिए, फोरलेन मुआवजे की मांग पर कलेक्ट्रेट घेराव:किसानों ने शुरू किया अनिश्चितकालीन धरना, रात में भी लगाए नारे

योगासन में दिखेगा हुनर:दो लाख से ज्यादा के नकद पुरस्कार; राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय जज करेंगे मूल्यांकन

वीडियो देखिये, होटल में छापे के दौरान हंगामा:कवरेज को लेकर वीडियो जर्नलिस्ट से अधिकारी ने की बदसलूकी

गैस वाहन से रिसाव और आग:चौराहे पर थम गया ट्रैफिक; पुलिस से फायर ब्रिगेड तक सभी हुए अलर्ट

झाड़ू पर बवाल:निगमकर्मी और रहवासी भिड़े; सिर फूटा तो थाने पहुंचा मामला

विवि में छात्रसंघ चुनाव की मांग पर बवाल:गेट टूटने के मामले में पांच गिरफ्तार; 10 पर एफआईआर

18 को डिस्चार्ज,19 को मौत:एच1एन1 मरीज की सूचना नहीं देने पर अस्पताल को सीएमएचओ का नोटिस

पांच साल से नहीं खुल रहा था मुंह, अब मिली राहत:शहर में पहली बार मरीज के जबड़े के हिसाब से बना कृत्रिम जोड़

दूषित पानी कांड की जांच पूरी:600 से ज्यादा पन्नों की रिपोर्ट हाईकोर्ट में सीलबंद; 36 मौतों की जिम्मेदारी पर 25 को होगा खुलासा

शादी का झांसा देकर महिला से 1.27 करोड़ खर्च करवाए:लग्जरी लाइफ के लिए बदलता रहा नंबर-ठिकाना; आरोपी गिरफ्तार

करोड़ों के लालच में किशोर की हत्या:मेडिकल स्टूडेंट बनकर की दोस्ती; प्राइवेट पार्ट निकालकर बेचने की थी साजिश, तालाब में क्राइम सीन रीक्रिएट

लाठीचार्ज पर सुप्रीम कोर्ट सख्त:पूर्व जज की अध्यक्षता में कमेटी गठित; बल प्रयोग से लेकर एफआईआर तक होगी जांच

बोरियों में ही उग आया गेहूं:गरीबों के राशन की दुर्दशा; भड़के ग्रामीणों ने दी आंदोलन की चेतावनी

मंगलनाथ मंदिर चोरी का खुलासा:महाराष्ट्र से आरोपी गिरफ्तार, दानपेटी-पंखा बरामद

स्वाइन फ्लू की दस्तक:एच1एन1 के 6 मरीज मिले; अस्पतालों में ओपीडी 10 हजार पार, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

छात्रा का अपहरण:एक महीने तक बंधक बनाकर दुष्कर्म; पड़ोसी समेत दो आरोपी गिरफ्तार

MP के कॉलेजों में एडमिशन का एक और मौका:UG-PG के लिए फिर शुरू होगा रजिस्ट्रेशन; तारीख बढ़ी

छात्रा की मौत से मचा हड़कंप:पहली मंजिल पर दुपट्टे से लटका मिला शव; 112 की गाड़ी से अस्पताल पहुंचाया
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!