मुरैना के 'डॉक्टर' ने बनाई थी शराब: उसकी भी मौत
KHULASA FIRST
संवाददाता

11 मौतों वाले जहरीली शराब कांड में मुख्य आरोपी उज्जैन से गिरफ्तार
खुलासा फर्स्ट, उज्जैन।
गुजरात के भावनगर में जहरीली शराब पीने से हुई 9 मौत में गुजरात पुलिस ने मुख्य आरोपी रईस को उज्जैन से गिरफ्तार किया है। रईस की ससुराल भोपाल के करोंद इलाके में है। उसका नाम सामने आने के बाद से ही पुलिस उज्जैन और भोपाल में उसके संपर्कों पर लगातार निगरानी रख रही थी।
जांच के दौरान मुरैना निवासी नरेंद्र यादव उर्फ 'डॉक्टर' की भूमिका का भी खुलासा हुआ है। रईस नरेंद्र की अवैध शराब बनाने में हासिल महारत से अच्छी तरह वाकिफ था, इसलिए उसने नरेंद्र को गुजरात बुलाया था। वहां दोनों ने भावनगर के स्थानीय शराब तस्कर गौतम सोलंकी के साथ हाथ मिला लिया।
नरेंद्र और उसके साथियों की मौजूदगी में जहरीली शराब की 25 पेटियां तैयार की गई थीं। यही शराब पीने से जान गई। विडंबना रही खुद नरेंद्र ने भी वही शराब पी, जिससे उसकी भी मौत हो गई। एफएसएल (फॉरेंसिक) जांच में भी पुष्टि हुई है जबत शराब के नमूनों में 38.59% मिथाइल अल्कोहल (मेथनॉल) और मात्र 0.94% इथाइल अल्कोहल (एथेनॉल) पाया गया।
जहरीली शराब मामले में कांग्रेस का आबकारी कार्यालय पर धरना
मामला उज्जैन में भी राजनीतिक रंग ले चुका है। गुरुवार को जिला कांग्रेस ने रेलवे स्टेशन स्थित आबकारी कार्यालय पर धरना दिया। कार्यकर्ताओं और नेताओं ने अधिकारियों से लगभग एक घंटे सवाल-जवाब किए। धरने में विधायक महेश परमार ने गुजरात में जहरीली शराब से हुई मौतों और बड़ी संख्या में लोगों के घायल होने का जिक्र किया।
उन्होंने मीडिया रिपोर्ट्स का हवाला देते हुए बताया गुजरात में जब्त शराब की 28 पेटियों पर उज्जैन आबकारी विभाग की सील है। सवाल है उज्जैन आबकारी विभाग की सील और मोहर गुजरात तक कैसे पहुंची। उज्जैन की पहचान भगवान महाकाल, मां शिप्रा और धार्मिक परंपराओं से है। ऐसे में उज्जैन का नाम आना चिंताजनक है।
नरेंद्र को कहते थे डॉक्टर
मुरैना के डूंगरपुर किरार गांव का नरेंद्र नकली शराब तैयार करने में माहिर था, इसी कारण उसे 'डॉक्टर' कहा जाने लगा। हालांकि, उसके परिवार का दावा है वह सामान्य मजदूर था और पहली बार काम के सिलसिले में गुजरात गया था। मौत के बाद परिजन बिना पुलिस को सूचित किए उसका शव मुरैना ले आए थे।
इस पर गुजरात पुलिस ने मुरैना पुलिस से शव वापस भेजने को कहा, लेकिन परिजनों के कड़े विरोध के बाद स्थानीय स्तर पर ही पोस्टमार्टम कराया गया। मुरैना जिले में 10 जनवरी 2021 को ज़हरीली शराब पीने से 24 लोगों ने जान गंवाई थी। अब भावनगर कांड में नरेंद्र का नाम जुड़ने से मध्य प्रदेश और गुजरात के बीच फैले इस नेटवर्क की जांच और संवेदनशील हो गई है।
संबंधित समाचार

दोपहिया वाहन चुराने वाला बदमाश गिरफ्तार:लाखों रुपए कीमत की बाइक बरामद; वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा

फार्मा कंपनी में बॉयलर फटा:5 लोगों की मौत; 10 गंभीर घायल, रेस्क्यू जारी

मौत के बाद शव को लेकर मचा बवाल महासंघ के पहुंचते ही सुलझा विवाद:वी वन हॉस्पिटल का मामला

किसने पीसीसी चीफ को ‘कांग्रेस का मेल राखी सावंत' बताया:सीएम डॉ. मोहन यादव की नकल पर साधा निशाना

नगर निगम में वसूली से परेशान कचरा गाड़ी चालक ने जहर खाया, हालत गंभीर

एक ही परिवार के 4 लोगों की हत्या:युवक ने डंडे से किए ताबड़तोड़ वार; इलाके में फैली सनसनी

नगर निगम का घोटाला:आरटीआई में छिपाए कर्मचारी; घर बैठे बांट रहे वेतन

इस गिरोह के दो गुर्गों को जमानत नहीं:बिल्डर्स और रसूखदारों को धमकाने के आरोप

जिस दिन एआई चला गया उस दिन कितनी नौकरियां बचेंगी:बौद्धिक आत्महत्या की ओर बढ़ते कदम

बैंक मैनेजर बनकर साइबर ठगी:केवायसी बंद होने का डर दिखाया; क्यूआर कोड भेजकर खाते से रकम निकालने का आरोप, एक गिरफ्तार

नीलोफर हत्याकांड:एक महीने से फरार पति गिरफ्तार; बचने के लिए बदला हुलिया, पुलिस ने 5 राज्यों में 10 हजार किमी किया पीछा

पटेल नगर बावड़ी कांड के बाद भी नहीं जागा प्रशासन

शंका के दायरे में पलासिया पुलिस की कार्यप्रणाली:बंटी नागर की आत्महत्या के मामले में रसूखदारों को परेशान करने पर जोर

सिगरेट जलाते ही गैस सिलेंडर हुआ ब्लास्ट:70 प्रतिशत झुलसा युवक; कमरे की दीवार भी गिरी

जोन में संपत्ति कर घोटाला:दो कर्मचारी हुए निलंबित

इंदौर की हरियाली पर फिर वार:25 से ज्यादा पेड़ काटे; नगर निगम की अनुमति पर उठे सवाल

देखिये वीडियो, होटल में पत्नी ने पति को दूसरी महिला के साथ पकड़ा:पुलिस के सामने जड़े थप्पड़; दोनों की हुई है लव मैरिज

सड़क बना दी और विभाग को खबर नहीं:करोड़ों की वनभूमि पर 3 महीने तक चला निर्माण

गोशालाओं को ₹101 करोड़ देंगे अमित शाह:255 करोड़ के डेयरी प्लांट का करेंगे भूमिपूजन

गांधी जयंती पर बच्चों ने दांडी यात्रा के स्वरूप में की मेट्रो ट्रेन से यात्रा:250 से अधिक बच्चों ने पहली बार किया सफर, गूंजे देशभक्ति गीत
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!