बिजली अफसरों को भी विजय देता है भ्रष्टाचार रूपी करंट: आउटसोर्स कंपनी बनाकर अधिकारियों को ब्लैकमेल करके लेता है ठेके; फिर काम कम कर वसूलता है अधिक कीमत
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
भाजयुमो नेता मयूरेश पिंगले पर प्लॉट के फर्जीवाड़े का झूठा आरोप लगाकर छवि खराब करने की कोशिश करने वाले विजय सोनगरा ने बिजली कंपनी को भी भ्रष्टाचार रूपी करंट के झटके दिए हैं।
उसने एक फर्जी आउटसोर्स कंपनी बना रखी है, जिसके जरिये अधिकारियों को धमकाकर ठेके लेता है और काम कम कर कीमत ज्यादा वसूलता है। इसके लिए वह गुंडागर्दी से भी गुरेज नहीं करता।
विजय का पिता लक्ष्मण सोनगरा भी कम जादूगर नहीं, जिसने नीमच में फर्जी कागजातों से खदान नामांतरित करवाकर बेच दी थी। लक्ष्मण ने डिकेन गांव में खनिज खदान पर फर्जी अनुबंध-पत्र व अधिकार-पत्र बनाया और खुद का नाम-फोटो लगाकर किसी अन्य को बेच दी।
मामले का खुलासा होने पर उसके खिलाफ धारा 420, 467, 468, 471 में केस दर्ज हुआ था और जेल भेज दिया गया था। लोगों को टोकन देकर एग्रीमेंट करके उलझाने और प्लॉट को विवादित करने का धंधा करने वाला लक्ष्मण सोनगरा भी आपराधिक तत्वों से जुड़ा है।
विजय सोनगरा इंदौर में बड़े-बड़े खेल करता है। वह इंदौर में कंचन क्रिएशंस नाम से एक आउटसोर्स कंपनी का खुद को डायरेक्टर बताता है और इसके जरिये वह बिजली कंपनी के अधिकारियों को ब्लैकमेल करता है। आरटीई के माध्यम से जानकारी निकलवाकर अधिकारियों को धमकाकर न केवल लाइनमैन सप्लाय के ठेके लेता है, बल्कि बिजली कंपनी की तमाम सामग्री चोरी करके बेच देता है।
जो अधिकारी उसकी बात नहीं सुनता, उसके साथ गुंडागर्दी पर उतर आता है। बिजली कंपनी के अधिकारी कई बार उसकी शिकायत कर चुके, लेकिन हर बार वह ‘सेटिंग’ करके कार्रवाई से बच निकलता है। यदि विजय की फर्जी कंपनी कंचन क्रिएशंस की जांच की जाए तो बड़े घोटाले का खुलासा हो सकता है। कई बड़े नकद लेनदेन और सामग्री चोरी भी पकड़ी जा सकती है।
योगी सहित कई मंत्रियों के फोटो लगाकर झाड़ता है रौब
विजय सोनगरा ने अपनी फेसबुक आईडी पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ अपना फोटो लगा रखा है, जबकि वह योगी से कभी मिला ही नहीं। जो फोटो उसने लगाया, उसमें कंप्यूटर पर ‘कलाकारी’ की गई है।
यही नहीं, उसने केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, पूर्व मंत्री यशोधराराजे सिंधिया समेत कई नेताओं के साथ फोटो डाल रखे हैं, जो वास्तविक नहीं हैं। इन फोटो का उपयोग वह अधिकारियों और शहर के व्यापारियों पर दबाव बनाने के लिए करता है।
हवाला कारोबार में भी है लिप्त
विजय सोनगरा खुद शरीफ बनकर भाजयुमो नेता मयूरेश पिंगले पर आरोप लगा रहा है, जबकि ये भी पता चला है कि वह अपनी कंपनी कंचन क्रिएशंस की आड़ में हवाला कारोबार भी चलाता है। इस पैसे का उपयोग जमीन खरीदने/बेचने में लगाता है। यदि आयकर विभाग जांच करे तो विजय की उक्त कंपनी के नाम से जीएसटी चोरी का भी बड़ा खुलासा हो सकता है।
संबंधित समाचार

बिल्डर बंटी नागर की आत्महत्या के मामले में सुराग तलाश रही पुलिस:ऑफिस कर्मचारियों और परिचितों से चल रही पूछताछ; सामने आए जांच के फुटेज

शादी का झांसा देकर शादीशुदा महिला से दुष्कर्म:तलाक के बाद साथ रखा; एक साल पहले हुई थी बातचीत

EOW की बड़ी कार्रवाई:रिश्वत लेते सरपंच और पति रंगे हाथों गिरफ्तार

बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे दिग्गज अभिनेता:सुख; समृद्धि और खुशहाली की कामना की, वैदिक मंत्रों का किया जाप

लापरवाही पर तीन भोजनालयों को नोटिस:8 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए

भूमिगत मेट्रो के विरोध में सड़क पर उतरे 20 कॉलोनियों के लोग:‘एक दीया उम्मीद का’ जलाकर जताया विरोध

5 सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर समेत 10 पर एफआईआर दर्ज पांच गिरफ्तार:शाही मस्जिद विवाद में दोबारा पथराव, लाठीचार्ज

हाथी पर सवार होकर आ रही हैं मां जगदंबा:आस्था का महापर्व है शारदीय नवरात्रि

होटल की चौथी मंजिल से गिरा कर्मचारी:उपचार से पहले मौत; मामा के बेटे के साथ करता था काम

लापरवाही की भेंट चढ़ी जिंदगी:हाईटेक बसें, वेंटिलेटर पर व्यवस्था

पर्यटन का नया रिकॉर्ड:इतने करोड़ से ज्यादा पर्यटक पहुंचे; धर्मनगरी सबसे आगे

बिल्डर मौत मामले की जांच तेज:DVR से हार्डडिस्क गायब; मोबाइल का पैटर्न लॉक नहीं खुला, आखिरी बातचीत खंगाल रही पुलिस

खरीदारों का दावा:जमीन वक्फ बोर्ड की नहीं

जलकांड की न्यायिक जांच रिपोर्ट होगी सार्वजनिक:हाईकोर्ट ने आवेदन किया मंजूर

टिकटों की मारामारी के बीच MPCA की व्यवस्था पर सवाल:विधायकों को 50-50 देने का दावा; आम दर्शक परेशान

शाही मस्जिद विवाद:प्रशासन और मस्जिद कमेटी के बीच सहमति; हाईकोर्ट ने केस डिस्पोज ऑफ किया

बैंक हड़ताल टली:5-डे वर्किंग पर बनेगी कमेटी; इस हफ्ते 5 दिन खुलेंगे, गांधी जयंती पर रहेंगे बंद

शाही मस्जिद मामला:कोर्ट ने कहा; नगर निगम के जवाब और नोटिस में दिए आश्वासन बाध्यकारी होंगे

शाही मस्जिद विवाद:विधायक बोले- प्रशासन को पहले से करनी चाहिए थी तैयारी; वक्फ बोर्ड अध्यक्ष ने कहा- समाज खुद हटा रहा हिस्सा

बंद के बावजूद ढाक के तीन पात:कलेक्टर-एसपी से चर्चा का नहीं निकला नतीजा
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!