खबर
Top News

भर्ती को लेकर छात्रों का बवाल: बैरिकेडिंग तोड़ी; सीएम आवास घेरने की कोशिश, पुलिस से हुई धक्का-मुक्की

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

15 सितंबर 2026, 1:28 pm
शेयर करें:
भर्ती को लेकर छात्रों का बवाल

खुलासा फर्स्ट, पटना।
राजधानी में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की प्रक्रिया और कथित अनियमितताओं को लेकर अभ्यर्थियों का आक्रोश सड़क पर दिखाई दिया। BSSC, BPSSC और 70वीं BPSC परीक्षा से जुड़े मुद्दों को लेकर बड़ी संख्या में छात्र गांधी मैदान से मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने के लिए निकल पड़े।

पुलिस और अभ्यर्थियों के बीच धक्का-मुक्की
अभ्यर्थियों के प्रदर्शन को देखते हुए प्रशासन ने जेपी गोलंबर के पास भारी पुलिस बल तैनात कर बैरिकेडिंग की थी। छात्रों का हुजूम जब यहां पहुंचा तो आगे बढ़ने को लेकर पुलिस और अभ्यर्थियों के बीच जमकर धक्का-मुक्की हुई।

छात्रों ने तोड़ी बैरिकेडिंग, ऊपर चढ़े अभ्यर्थी
गांधी मैदान से नारेबाजी करते हुए निकले अभ्यर्थियों को जेपी गोलंबर के पास रोकने के लिए लोहे की बैरिकेडिंग लगाई गई थी। प्रदर्शनकारी छात्रों ने बैरिकेडिंग हटाने और तोड़कर आगे बढ़ने की कोशिश की।

कुछ अभ्यर्थी बैरिकेडिंग के ऊपर भी चढ़ गए। इसके बाद पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया। जब कुछ छात्र बैरिकेडिंग के किनारे से निकलकर आगे जाने लगे तो पुलिस बल ने उन्हें रोक दिया। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच जोरदार धक्का-मुक्की और नोकझोंक हुई। मौके पर कुछ देर के लिए स्थिति तनावपूर्ण हो गई।

70वीं BPSC और दरोगा भर्ती रद्द करने की मांग
प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों का आरोप है कि 70वीं BPSC परीक्षा और 1799 पदों वाली दरोगा भर्ती प्रक्रिया में अनियमितताएं हुई हैं। छात्रों की मांग है कि इन प्रक्रियाओं को तत्काल रद्द कर नए सिरे से निष्पक्ष प्रक्रिया शुरू की जाए। अभ्यर्थी भर्ती परीक्षाओं में पारदर्शिता और निष्पक्षता को लेकर लगातार सवाल उठा रहे हैं।

BSSC की लंबित परीक्षाएं जल्द कराने की मांग
प्रदर्शन में BSSC की लंबित परीक्षाओं का मुद्दा भी प्रमुख रहा। छात्रों का कहना है कि लंबे समय से अटकी परीक्षाओं को अब और टाला नहीं जाना चाहिए। अभ्यर्थियों ने मांग की है कि BSSC की लंबित परीक्षाओं का आयोजन जल्द कराया जाए, ताकि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हजारों युवाओं का भविष्य अधर में न लटके।

उच्चस्तरीय जांच की मांग
अभ्यर्थियों ने कथित गड़बड़ियों की निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग भी उठाई है। उनका कहना है कि भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित की जानी चाहिए और यदि कहीं अनियमितता सामने आती है तो जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई होनी चाहिए।

प्रदर्शन को देखते हुए जेपी गोलंबर और आसपास के इलाकों में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। प्रशासन की ओर से स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास जारी है।

प्रदर्शन के बीच बड़ा सवाल
बिहार में प्रतियोगी परीक्षाओं को लेकर एक बार फिर छात्रों का आक्रोश सामने आया है। अब देखना होगा कि सरकार और संबंधित भर्ती आयोग अभ्यर्थियों की मांगों पर क्या कदम उठाते हैं और कथित अनियमितताओं की जांच को लेकर क्या निर्णय लिया जाता है।

संबंधित समाचार

नगर निगम के खिलाफ ABVP का प्रदर्शन
Top News

नगर निगम के खिलाफ ABVP का प्रदर्शन:इन मांगों को लेकर खोला मोर्चा

1 minute ago
सोनिला मौत मामले में प्रेमी दीपक खंडेलवाल पर अब कानूनी शिकंजा
Top News

सोनिला मौत मामले में प्रेमी दीपक खंडेलवाल पर अब कानूनी शिकंजा:पुलिस ने आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरण की धारा जोड़ी; होटल से अस्पताल तक के घटनाक्रम की फिर से पड़ताल

3 minutes ago
गणेशोत्सव के जुलूस में हो गई नाबालिग की हत्या
Top News

गणेशोत्सव के जुलूस में हो गई नाबालिग की हत्या:दोस्त को बचाने दौड़े साहिल को भी चाकू लगा; जिंदगी के लिए लड़ रहा जंग

7 minutes ago
मानसिंह गिरफ्तार
Top News

मानसिंह गिरफ्तार:बिट्‌टू यादव पर मेहरबानी क्यों?

18 minutes ago
इंदौर की ‘गूंज’ में गूंजते सवाल
Top News

इंदौर की ‘गूंज’ में गूंजते सवाल:परीक्षा छात्रों की नहीं राहुल की है

31 minutes ago
भीषण सड़क हादसा
Top News

भीषण सड़क हादसा:ट्रक में घुसी तेज रफ्तार कार; 3 युवकों की मौत

38 minutes ago
इंदौर बना देश का ‘पॉलिटिकल हॉटस्पॉट’
Top News

इंदौर बना देश का ‘पॉलिटिकल हॉटस्पॉट’:सत्ता, संगठन और विपक्ष का आगमन, मालवा में सियासी तपिश तेज

about 1 hour ago
8वीं के छात्र के साथ बेरहमी से मारपीट
Top News

8वीं के छात्र के साथ बेरहमी से मारपीट:प्रिंसिपल ने घसीटा; फिर लात-घूंसों से पीटा

about 1 hour ago
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष का इस दिन होगा बड़ा आयोजन
Top News

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष का इस दिन होगा बड़ा आयोजन:इतने हजार की भीड़ जुटाने की तैयारी; व्यवस्था में लगेंगी 1800 बसें

about 1 hour ago
वराह रैली पर रोक के बाद एक्शन
Top News

वराह रैली पर रोक के बाद एक्शन:आयोजकों को घर से हिरासत में लिया; सुरक्षा के लिए 1000 पुलिसकर्मी तैनात

about 2 hours ago
केंद्र सरकार का बैंकों को सख्त आदेश
Top News

केंद्र सरकार का बैंकों को सख्त आदेश:इतने रुपए तक UPI पेमेंट पर नहीं लगेगा चार्ज

about 2 hours ago
बारिश से बिगड़े हालात
Top News

बारिश से बिगड़े हालात:केदारनाथ यात्रा लगातार तीसरे दिन बंद; 500 श्रद्धालु फंसे, 5 राज्यों में वर्षा का अलर्ट

about 2 hours ago
बेटे ने की पिता की बेरहमी से हत्या
Top News

बेटे ने की पिता की बेरहमी से हत्या:कुल्हाड़ी से वार कर उतारा मौत के घाट

about 2 hours ago
4 मासूम भाइयों की कुएं में डूबने से मौत
Top News

4 मासूम भाइयों की कुएं में डूबने से मौत:छुट्टी के दिन खेत की ओर घूमने निकले थे; एक को बचाने में सभी ने जान गवाई

about 2 hours ago
गणेश उत्सव जुलूस में चाकूबाजी
Top News

गणेश उत्सव जुलूस में चाकूबाजी:एक की मौत; दूसरा ICU में भर्ती, डीजे के पीछे नाचते समय हुआ विवाद

about 3 hours ago
पुलिस की नजर में चवन्नी छाप है हिस्ट्रीशीटर सूरज जाट
Top News

पुलिस की नजर में चवन्नी छाप है हिस्ट्रीशीटर सूरज जाट:जिनकी ओट में छिपा है वो भी नहीं बचेंगे, बनेंगे आरोपी

about 19 hours ago
अब यहां शराब पीने से बिगड़ी दो लोगों की तबीयत
Top News

अब यहां शराब पीने से बिगड़ी दो लोगों की तबीयत:अलग-अलग दुकानों से ली थी; जांच में जुटा प्रशासन

about 20 hours ago
गांधी नगर की आइडीए मल्टी में बड़ा हादसा टला, ई- ब्लॉक में धंसी जमीन
Top News

गांधी नगर की आइडीए मल्टी में बड़ा हादसा टला, ई- ब्लॉक में धंसी जमीन:लचर कार्यप्रणाली का एक और गंभीर मामला

about 20 hours ago
जहरीली शराब से मौतों के बाद आबकारी विभाग का एक्शन
Top News

जहरीली शराब से मौतों के बाद आबकारी विभाग का एक्शन:बड़ी मात्रा में लाहन और शराब जब्त; 8 लोगों के खिलाफ कार्रवाई

about 20 hours ago
1200 करोड़ रुपए खर्च करने के बाद भी नाला बनी हुई है कान्ह-सरस्वती
Top News

1200 करोड़ रुपए खर्च करने के बाद भी नाला बनी हुई है कान्ह-सरस्वती:पंचकुइया घाट और मंदिर में घुसा गंदा पानी

about 20 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!