कॉलेज के जुलूस में एबीवीपी-करणी सेना से जुड़े छात्र भिड़े केस दर्ज: 7 छात्र सस्पेंड टीसी थमाकर होलकर कॉलेज से बाहर करने की तैयारी
KHULASA FIRST
संवाददाता

लात-घूंसे, बेल्ट और डंडों से मारपीट, दो घंटे तक कैंपस में तनाव, प्राचार्य-प्रोफेसर्स से भी की बहस
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
गणेश विसर्जन का उत्साह देखते ही देखते होलकर साइंस कॉलेज में बवाल में बदल गया। परिसर में चल समारोह के दौरान एबीवीपी और करणी सेना से जुड़े छात्रों के गुट आमने-सामने आ गए। पहले बहस हुई और फिर लात-घूंसे, बेल्ट और डंडे चलने लगे।
भगदड़ जैसे हालात में छात्राएं भी वहां से निकल गईं। करीब दो घंटे तक कॉलेज कैंपस तनाव की चपेट में रहा। मामला इतना बढ़ा कि प्राचार्य और प्रोफेसर्स से भी कुछ छात्रों ने बहस की।
कॉलेज प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए मामला अनुशासन समिति को सौंपा और सीसीटीवी व वीडियो की जांच के बाद सात छात्रों को तत्काल सस्पेंड कर दिया। अब इन छात्रों को टीसी थमाकर कॉलेज से बाहर करने की तैयारी है। इधर, पुलिस हमलावरों की तलाश कर रही है।
भंवरकुआं पुलिस के मुताबिक श्रीवास्तव कॉलोनी लालबाग छिंदवाड़ा के रहने वाले घायल निखिल पिता प्रकाश सोनकर की शिकायत पर निकेंद्र उर्फ निक्कू सहित अन्य आधा दर्जन के छात्रों के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज की गई है।
घायल छात्रों के साथ कॉलेज प्रशासन ने पहुंचकर कार्रवाई करवाई है। पुलिस ने बताया शनिवार दोपहर गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान कॉलेज परिसर में दो गुटों के बीच किसी बात को लेकर बहस हुई थी। कुछ ही देर में विवाद हाथापाई में बदल गया।
छात्रों ने एक-दूसरे पर लात-घूंसे बरसाए, बेल्ट से मारपीट की और कुछ छात्रों ने डंडे भी चलाकर सनसनी मचा दी। मारपीट में दो-तीन छात्रों को चोटें आईं, जिन्हें अस्पताल भेजा गया। पूरा घटनाक्रम कॉलेज परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हुआ है।
विवाद सिर्फ परिसर तक सीमित नहीं रहा। छात्रों के बीच लैब में भी मारपीट हुई। करीब दो घंटे तक कॉलेज में तनाव की स्थिति बनी रही। इस दौरान कॉलेज प्रशासन को स्थिति संभालने के लिए हस्तक्षेप करना पड़ा।
कुछ छात्रों ने प्राचार्य और प्रोफेसर्स से भी बहस की, जिसके बाद प्रशासन ने अनुशासन समिति के जरिए जांच शुरू करवाई। सीसीटीवी और सामने आए वीडियो की जांच के आधार पर कॉलेज प्रशासन ने सात छात्रों को तत्काल सस्पेंड कर दिया है। इनमें पीजीडीसीए और बीएससी के छात्र शामिल हैं।
कॉलेज प्रशासन का कहना है कि इन छात्रों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई की जाएगी। निर्णय लिया गया है कि इन्हें टीसी भी थमाई जाएगी और टीसी इनके पते पर भेजी जाएगी। यानी कॉलेज से बर्खास्तगी की कार्रवाई की तैयारी शुरू हो गई है।
प्राचार्य डॉ. अनामिका जैन ने कहा कि कॉलेज में अनुशासन का उल्लंघन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मारपीट की घटना चिंता का विषय है। मामले को अनुशासन समिति को सौंपकर जांच करवाई गई और जिन छात्रों की भूमिका सामने आई, उन्हें तत्काल सस्पेंड करते हुए एफआईआर भी दर्ज करवाई गई है।
इधर, भंवरकुआं थाने के एसआई देवेंद्र मिश्रा ने बताया त्योहारों के चलते ड्यूटी लगी थी, इसलिए आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है। आज हमला करने वाले छात्रों को गिरफ्तार किया जाएगा।
छात्राओं की सुविधा के लिए खोला कॉलेज गेट
घटना के बाद कॉलेज प्रशासन ने प्रवेश व्यवस्था को लेकर भी फैसला लिया है। बीआरटीएस स्थित मुख्य द्वार से ही छात्रों का प्रवेश जारी रहेगा। कॉलेज भवन के पिछले हिस्से का गेट कॉलेज समय में बंद रहेगा।
कुछ संगठनों ने इसे लेकर छात्रों को होने वाली परेशानी का मुद्दा उठाया था, लेकिन प्रशासन ने सुरक्षा के मद्देनजर निर्णय बरकरार रखा है। प्रशासन के अनुसार, रात 9 से 10 बजे के बीच कोचिंग से घर जाने वाली छात्राओं की सुविधा के लिए जरूरत के समय पिछला गेट खोला जाएगा। इस दौरान सुरक्षा के लिए एक गार्ड मौजूद रहेगा, लेकिन सामान्य कॉलेज समय में यह गेट बंद ही रहेगा।
संबंधित समाचार

युवक ने की आत्महत्या:शादी के 4 महीने बाद जहरीला पदार्थ खाकर दी जान; सुसाइड नोट में इन पर लगाए गंभीर आरोप

बस माफिया की मनमानी पर भारी मनीष सिंह की रणनीति:इंदौर को स्वच्छ और आवारा पशुमुक्त बनाने वाले अफसर जुटे परिवहन सुधारने में

देखिए वीडियो :बैनर का राज खुला तो पुलिस भी रह गई हैरान!

पानी से मजबूत हुए हैं ऊर्जा के स्रोत:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा:24 रूटों पर 96 बसों का संचालन शुरू; 46 नए इंटरसिटी रूट जुड़ेंगे

रातभर निकला नयनाभिराम झांकियों और अखाड़ों का कारवां:इंदौर की गौरवशाली परंपरा हुई जीवंत

ग्राहक बुलाने पर भड़के पड़ोसी कारोबारी:कपड़ा व्यवसायी को चाकू मारा

फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी की संदिग्ध परिस्थिति में मौत:एमआईजी में सोया युवक फिर नहीं उठा

सलमान लाला के पुराने डर-धोखे वाले अंदाज की नई कड़ी:पट्ठे और प्रेमिका पर हजारों रुपए ऐंठने का आरोप

देखिये वीडियो, सिटी बस ने तीन लोगों को कुचला:एक की मौत; दो गंभीर घायल, गुस्साई भीड़ ने बस के कांच फोड़े

महंत पर महिला से आपत्तिजनक बात का आरोप:पद से हटाने की मांग; पंचायत ने प्रस्ताव भेजने का लिया फैसला

तीन दिन से नहीं दिखी थी महिला:घर में 200 से ज्यादा खाली बीयर कैन मिलीं

सूरज जाट की तलाश में दौड़ रही पुलिस की टीमें:मददगारों और आश्रय देने वालों की कुंडली भी खंगाल रही पुलिस

युवती से बिल्डिंग में रहने वाले युवक ने की अभद्रता:मारपीट और छेड़छाड़ का लगाया आरोप

कमजोर बारिश से खेती पर संकट:कृषि विभाग खोज रहा कम पानी में तैयार होने वाली फसलें; पैदावार पर संकट

गणेश विसर्जन जुलूस में दो पक्ष भिड़े:थाने के अंदर भी हाथापाई; प्रतिमा लेकर शिकायत करने पहुंचा एक पक्ष, पुलिस ने संभाली स्थिति

जम गई पुलिस कमिश्नर की झांकी:बदमाशों पर कसी नकेल; शानदार निकला चल समारोह

बार के बाहर अंधाधुंध फायरिंग:27 लोगों की मौत; 15 घायल, AK-47 लेकर पहुंचे थे 8 हमलावर

शहर के भूमाफिया पहुंचे देवास:खरीदी वक्फ बोर्ड की 100 करोड़ रु. की जमीन

बिल्डर धमकी केस में नया कनेक्शन:इतने आरोपियों की कॉल डिटेल में ‘विक्की बॉक्सर’ का नाम; इस राज्य में जाएगी पुलिस टीम
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!