रावण पुत्र मेघनाद के घर पथराव: पुलिस पर उठे सवाल; टीवी एक्टर बोले- शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं, घर के बाहर चक्कर काट रही बदमाशों की गैंग
KHULASA FIRST
संवाददाता

आबू नाथ 24 गैंग ने घर पर पत्थर बरसाकर की थी बुलेट में तोड़फोड़
दीपावली की रात घर के सामने झगड़ रहे दो पक्षों को हटने का कहने पर हुआ था विवाद
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
टीवी सीरियल रामायण में रावण पुत्र मेघनाद का किरदार निभाने वाले शहर के उभरते हुए कलाकार आकाश अक्की नाथ सिसोदिया के घर पर दीपावली की रात पथराव का मामला सामने आया है। आरोप है कि घर के सामने झगड़ रहे युवकों को वहां से हटने के लिए कहना परिवार को भारी पड़ गया।
आबू नाथ नामक युवक अपने ‘आबू नाथ 24 गैंग’ के साथियों के साथ पहुंचा और घर पर पथराव कर दिया। हमले में घर की दीवार पर पत्थरों के निशान आए, जबकि बाहर खड़ी बुलेट की पिछली लाइट टूट गई। मामले में उनके भाई निकुंज सिसोदिया ने द्वारकापुरी थाने में लिखित शिकायत भी दी, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। उलटे शिकायत के बाद से ही हमलावरों के साथी घर के बाहर चक्कर काट रहे हैं। इसकी मौखिक शिकायत भी पुलिस से की गई, लेकिन परिवार को राहत नहीं मिली।
आकाश अक्की नाथ के मुताबिक,दीपावली की रात घर पर रिश्तेदारों और दोस्तों का आना-जाना लगा हुआ था। इसी दौरान घर के बाहर दो पक्षों के करीब दो दर्जन युवक आपस में झगड़ने लगे। मेहमानों की मौजूदगी को देखते हुए उन्होंने युवकों को घर के सामने से हटकर कहीं और विवाद करने को कहा।
इसी बात पर आबू नामक युवक उनसे विवाद करने लगा। उसे वहां से जाने के लिए कहने पर वह अपने साथियों के साथ चला गया। इसके बाद मैं परिवार के साथ राजवाड़ा घूमने निकल गया। उनके घर से निकलने के बाद आबू अपने साथियों के साथ दोबारा पहुंचा और घर पर पथराव कर दिया।
घर के बाहर खड़ी बुलेट को भी निशाना बनाया। परिवार को घटना की जानकारी मिली तो तत्काल घर पहुंचे। वहां बड़े-बड़े पत्थर पड़े थे, दीवार पर पत्थर लगने के निशान थे और बुलेट की पिछली लाइट टूटी हुई थी। इसके बाद परिवार द्वारकापुरी थाने पहुंचा और भाई निकुंज सिसोदिया शिकायत की, लेकिन रात अधिक होने के कारण वे घर लौट आए थे।
अगले दिन फिर थाने पहुंचकर लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की तो पुलिस ने आरोपियों के घर दबिश देने और कार्रवाई का आश्वासन दिया। पुलिस आरोपियों के घर पहुंची, लेकिन वे नहीं मिले। इसके बाद परिवार को जल्द कार्रवाई का भरोसा देकर रवाना कर दिया गया।
आकाश का आरोप है कि पुलिस के पहुंचने की भनक लगते ही आरोपियों के साथी फिर झुंड में उनके घर के बाहर चक्कर काटने लगे। इसकी मौखिक शिकायत भी की, लेकिन कोई ठोस रिस्पॉन्स नहीं मिला। पुलिस की ओर से कहा गया कि किसी को घर के बाहर आने-जाने से नहीं रोक सकते। यह सुनते ही उल्टे पैर घर लौट गए।
आबू नाथ 24 गैंग का नाम आया सामने
आकाश के मुताबिक, उन्हें जानकारी मिली है कि पथराव का आरोपी आबू नाथ द्वारकापुरी थाना क्षेत्र का हिस्ट्रीशीटर है और उसके खिलाफ पहले भी कई मामले दर्ज हैं। वह कथित तौर पर 'आबू नाथ 24' नाम से गैंग चलाता है।
गैंग के सदस्य क्षेत्र में आए दिन लोगों से मारपीट करने और घरों व वाहनों पर पथराव करने जैसी घटनाओं में शामिल रहते हैं। पुलिस को भी आरोपी की आपराधिक गतिविधियों की जानकारी है। इसके बावजूद अब तक कार्रवाई नहीं होने से उनकी चिंता बढ़ रही है।
कई सीरियल और फिल्मों में कर चुके अभिनय
आकाश अक्की नाथ सिसोदिया टीवी और फिल्म जगत में काम कर चुके हैं। दूरदर्शन पर प्रसारित नई रामायण में उन्होंने रावण पुत्र मेघनाद का किरदार निभाया है। इसके अलावा टीवी सीरियल परशुराम में रावण और देवों के देव महादेव में दुर्गासुर की भूमिका निभाई।
फिल्म मरजावां में रितेश देशमुख के असिस्टेंट के रूप में भी काम किया। शाहरुख खान की फिल्म रईस में भी वे अभिनय कर चुके हैं। कलाकार के परिवार ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर सख्त कार्रवाई करने और परिवार को सुरक्षा देने की मांग की है।
संबंधित समाचार

स्टार तेज गेंदबाज ने घुटनों पर बैठकर गर्लफ्रेंड को पहनाई सगाई की अंगूठी:एक-दूसरे को गले लगाकर खास पल को यादगार बनाया; सोशल मीडिया पर तस्वीरें हुईं वायरल

शिकार की तलाश में कुएं में गिरा तेंदुआ:वन विभाग और वन विहार की टीम ने सुरक्षित निकाला; इतने दिन क्वारेंटाइन में रहेगा

वीडियो देखिये, मंत्री बोले- इंदौर और देपालपुर की जोड़ी ने रचा इतिहास:इंदौर अब देश को स्वच्छता की राह दिखा रहा है

इंदौर-देपालपुर की स्वच्छ शहर जोड़ी को राष्ट्रीय सम्मान मिलना पूरे शहर के लिए गौरव का विषय:महापौर बोले-दोनों शहरों की जोड़ी स्वच्छता में देश की नई मिसाल

वीडियो देखिये, केंद्रीय मंत्री ने मुक्त कंठ से की देवी अहिल्या की नगरी की तारीफ:देश का सबसे प्रेरणादायी स्वच्छ शहर बताया; महापौर बोले-हर इंदौरी के लिए गर्व की बात

स्वच्छता के गढ़ इंदौर को बड़ा झटका:सफाई जोड़ी में दूसरा स्थान; अहमदाबाद-साणंद ने मारी बाजी, प्रदेश के कई शहरों का उत्कृष्ट प्रदर्शन

पूर्व उपराष्ट्रपति की तबीयत अचानक बिगड़ी:अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में किया भर्ती; पहले भी हुए थे अस्वस्थ, डाला गया था स्टेंट

दीपावली से पहले नौकरी से निकाला अब रोजगार के लिए भूख हड़ताल:बीमा अस्पताल में 70 परिवारों पर रोजी-रोटी का संकट

महिलाओं के सामने अश्लील हरकत:वीडियो हुआ वायरल; युवती ने मोबाइल में कैद किया घटनाक्रम

वीडियो देखिये, स्वच्छ शहर जोड़ी में इंदौर और देपालपुर को मिला दूसरा स्थान:गुजरात के शहरों को मिला पहला स्थान, प्रदेश के नौ नगरीय निकायों को सम्मान

प्लॉटों की बुकिंग शुरू होते ही चल गया निगम का बुलडोजर:अवैध कॉलोनी के निर्माण ध्वस्त; जोन-8 के ग्राम खजराना में हुई कार्रवाई

लाखों के राजस्व का हो रहा नुकसान:8000 स्क्वेयर फीट पर फैक्ट्री का अवैध निर्माण; टीएनसीपी की भूमिका पर भी सवाल

एमटीएच की जवाबदेही की फाइल अब भी अधूरी:मासूम की जिंदगी पर संकट डेढ़ साल बाद भी जिम्मेदारों पर कार्रवाई का इंतजार

वीडियो देखिये, केंद्रीय मंत्री की मां को श्रद्धांजलि देने पहुंचे उत्तराखंड के मुख्यमंत्री:शोक संतप्त परिवार से की मुलाकात; सोनिया गांधी की किताब पर भी रखी बेबाक राय

पंजाबी सुपरस्टार और मशहूर गायक के कॉन्सर्ट को बम से उड़ाने की धमकी का मामला:सुरक्षा एजेंसियों को बड़ी सफलता; धमकी देने वाला गिरफ्तार, शुरुआती पूछताछ में ई-मेल बेचने की बात आई सामने

टीआई हत्याकांड:ड्राइवर व क्लीनर 17 तक रिमांड पर

भाई दूज विशेष:एक तिलक, एक थाली और रिश्तों में उम्रभर की गर्माहट

मुख्यमंत्री के आदेश के बाद भी नहीं दिया बोनस और बकाया वेतन:नर्मदा-मालवा गंभीर परियोजना; एक महीने बाद भी नहीं मिला पानी, चक्काजाम की चेतावनी

20-20 हजार में बेच डाले खुद के खाते:पुलिस ने पांच युवकों को दबोचा; महंगे शौक पूरे करने के लिए खोले थे अकाउंट

वीडियो देखिये, सुरक्षाबलों की चौकी पर फायरिंग:CRPF के दो जवान घायल; अस्पताल में भर्ती, हमले के बाद इलाके में सुरक्षा को लेकर सतर्कता
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!