बिगड़ैल रईसजादों का जुआ: रंगीन महफिल में टेबल पर लाखों रुपए की गड्डियां; शराब के घूंटों और सिगरेट के कश के बीच इक्का-बेगम-बादशाह पर लग रहे दांव
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में हाई-प्रोफाइल नशा पार्टियों के मामले आए दिन सामने आते रहते हैं, जिनमें से कई तो चोरी-छिपे होती हैं तो कुछ में पुलिस की दबिश डल जाती है, लेकिन इन दिनों बिगड़ैल रईसजादों में जुआ पार्टी का चलन बढ़ गया है। ‘खुलासा फर्स्ट’ के हाथ एक वीडियो लगा है, जिसमें रूफ टॉप पर जुए की महफिल सजी है।
इसमें रईस घरानों के युवक-युवतियां शराब के जाम, सिगरेट के धुएं और ताश के पत्तों के बीच नजर आ रहे हैं। टेबल पर नोटों की गड्डियां रखी हैं और इक्का, बेगम, बादशाह पर बड़े-बड़े दांव लगाए जा रहे हैं। पता चला है कि ये महफिल ‘दीपावली कार्ड’ पार्टी के नाम पर सजाई गई थी।
‘खुलासा फर्स्ट’ के एक जागरूक पाठक द्वारा भेजे वीडियो में चल रही जुआ पार्टी में पाठक का दावा है कि पार्टी इंदौर के एक कैफे के रूफ टॉप पर चल रही है। नशे और जुए की इस महफिल का वीडियो अतुल अग्रवाल ने खुद अपने फेसबुक अकाउंट पर अपलोड किया था, जो पूरे 24 घंटे तक स्टोरी के रूप के अपलोड था।
वीडियो में युवक टेबल के आसपास बैठे दिखाई दे रहे हैं। उनके आस-पास युवतियां भी मौजूद हैं। टेबल पर ताश के पत्तों के साथ बड़ी संख्या में नकदी रखी नजर आ रही है। शराब के गिलास और सिगरेट के धुएं के बीच चल रही इस गतिविधि ने शहर में हाई-प्रोफाइल जुए के नेटवर्क को चर्चा में ला दिया है।
वीडियो में दिखाई दे रही नकदी और महफिल के अंदाज ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। क्या यह केवल दोस्तों की निजी ताश पार्टी थी या फिर बाकायदा पैसों के दांव लगाकर जुआ खेला जा रहा था?
यदि जुआ खेला जा रहा था तो इसका आयोजक कौन था? वहां कितनी रकम का लेन-देन हुआ और इस आयोजन के लिए स्थान किसने उपलब्ध कराया… इसका खुलासा तो साइबर पुलिस की जांच से होगा।
वीडियो पर साइबर पुलिस की नहीं पड़ी नजर!
खास बात यह कि जुआरियों की नशा महफिल के मामले में साइबर पुलिस की निगरानी व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहे हैं। वीडियो फेसबुक पर अपलोड किया गया था और सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, लेकिन संबंधित एजेंसियों ने इसकी पड़ताल तक नहीं की?
क्या पुलिस वीडियो में दिखाई दे रहे लोगों की पहचान करने की कोशिश करेगी? साइबर पुलिस अतुल अग्रवाल को हिरासत में लेकर पूछताछ करेगी, तब जाकर कहीं इन जुआरियों की मदमस्ती का खुलासा होगा।
संबंधित समाचार

स्टार तेज गेंदबाज ने घुटनों पर बैठकर गर्लफ्रेंड को पहनाई सगाई की अंगूठी:एक-दूसरे को गले लगाकर खास पल को यादगार बनाया; सोशल मीडिया पर तस्वीरें हुईं वायरल

शिकार की तलाश में कुएं में गिरा तेंदुआ:वन विभाग और वन विहार की टीम ने सुरक्षित निकाला; इतने दिन क्वारेंटाइन में रहेगा

वीडियो देखिये, मंत्री बोले- इंदौर और देपालपुर की जोड़ी ने रचा इतिहास:इंदौर अब देश को स्वच्छता की राह दिखा रहा है

इंदौर-देपालपुर की स्वच्छ शहर जोड़ी को राष्ट्रीय सम्मान मिलना पूरे शहर के लिए गौरव का विषय:महापौर बोले-दोनों शहरों की जोड़ी स्वच्छता में देश की नई मिसाल

वीडियो देखिये, केंद्रीय मंत्री ने मुक्त कंठ से की देवी अहिल्या की नगरी की तारीफ:देश का सबसे प्रेरणादायी स्वच्छ शहर बताया; महापौर बोले-हर इंदौरी के लिए गर्व की बात

स्वच्छता के गढ़ इंदौर को बड़ा झटका:सफाई जोड़ी में दूसरा स्थान; अहमदाबाद-साणंद ने मारी बाजी, प्रदेश के कई शहरों का उत्कृष्ट प्रदर्शन

पूर्व उपराष्ट्रपति की तबीयत अचानक बिगड़ी:अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में किया भर्ती; पहले भी हुए थे अस्वस्थ, डाला गया था स्टेंट

दीपावली से पहले नौकरी से निकाला अब रोजगार के लिए भूख हड़ताल:बीमा अस्पताल में 70 परिवारों पर रोजी-रोटी का संकट

महिलाओं के सामने अश्लील हरकत:वीडियो हुआ वायरल; युवती ने मोबाइल में कैद किया घटनाक्रम

वीडियो देखिये, स्वच्छ शहर जोड़ी में इंदौर और देपालपुर को मिला दूसरा स्थान:गुजरात के शहरों को मिला पहला स्थान, प्रदेश के नौ नगरीय निकायों को सम्मान

प्लॉटों की बुकिंग शुरू होते ही चल गया निगम का बुलडोजर:अवैध कॉलोनी के निर्माण ध्वस्त; जोन-8 के ग्राम खजराना में हुई कार्रवाई

लाखों के राजस्व का हो रहा नुकसान:8000 स्क्वेयर फीट पर फैक्ट्री का अवैध निर्माण; टीएनसीपी की भूमिका पर भी सवाल

एमटीएच की जवाबदेही की फाइल अब भी अधूरी:मासूम की जिंदगी पर संकट डेढ़ साल बाद भी जिम्मेदारों पर कार्रवाई का इंतजार

वीडियो देखिये, केंद्रीय मंत्री की मां को श्रद्धांजलि देने पहुंचे उत्तराखंड के मुख्यमंत्री:शोक संतप्त परिवार से की मुलाकात; सोनिया गांधी की किताब पर भी रखी बेबाक राय

पंजाबी सुपरस्टार और मशहूर गायक के कॉन्सर्ट को बम से उड़ाने की धमकी का मामला:सुरक्षा एजेंसियों को बड़ी सफलता; धमकी देने वाला गिरफ्तार, शुरुआती पूछताछ में ई-मेल बेचने की बात आई सामने

टीआई हत्याकांड:ड्राइवर व क्लीनर 17 तक रिमांड पर

भाई दूज विशेष:एक तिलक, एक थाली और रिश्तों में उम्रभर की गर्माहट

मुख्यमंत्री के आदेश के बाद भी नहीं दिया बोनस और बकाया वेतन:नर्मदा-मालवा गंभीर परियोजना; एक महीने बाद भी नहीं मिला पानी, चक्काजाम की चेतावनी

20-20 हजार में बेच डाले खुद के खाते:पुलिस ने पांच युवकों को दबोचा; महंगे शौक पूरे करने के लिए खोले थे अकाउंट

वीडियो देखिये, सुरक्षाबलों की चौकी पर फायरिंग:CRPF के दो जवान घायल; अस्पताल में भर्ती, हमले के बाद इलाके में सुरक्षा को लेकर सतर्कता
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!