तेज रफ्तार बस डिवाइडर से टकराई: 30 से ज्यादा यात्री थे सवार; मचा हड़कंप
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, देवास।
देवास-इंदौर रोड पर सोमवार सुबह तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर रसूलपुर बायपास पर ट्रांसपोर्ट नगर के सामने डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर के बाद बस घूमते हुए बायपास से नीचे उतर गई।
उपचार के बाद इंदौर रेफर किया
हादसे में बस सवार 30 वर्षीय आस्था जोशी, निवासी रामनगर देवास, गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद इंदौर रेफर किया गया।
आस्था इंदौर की एक निजी कंपनी में नौकरी करती हैं और रोजाना देवास से इंदौर अप-डाउन करती हैं। हादसे में कई अन्य यात्रियों को भी मामूली चोटें आई हैं।
30 से ज्यादा यात्री थे सवार
हादसा सुबह करीब 10 बजे हुआ। बस क्रमांक MP13-P1510 में 30 से अधिक यात्री सवार होने की जानकारी सामने आई है।
इनमें बड़ी संख्या देवास-इंदौर के बीच रोजाना यात्रा करने वाले यात्रियों की थी।
टायर फटने के कारण संतुलन बिगड़ा
प्रारंभिक तौर पर बस का टायर फटने के कारण संतुलन बिगड़ने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है।
हादसे की वास्तविक वजह जांच के बाद ही स्पष्ट होगी।
हादसे के बाद ड्राइवर-कंडक्टर फरार
हादसे के बाद बस का चालक और कंडक्टर मौके से चले गए। पुलिस ने बस को जब्त कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
औद्योगिक क्षेत्र थाना प्रभारी अमित सोलंकी ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायल महिला को अस्पताल भेजा गया।
बस जब्त कर प्रकरण दर्ज किया गया है। हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसकी जांच की जा रही है।
देवास-इंदौर रूट पर रोज हजारों यात्री
देवास और इंदौर के बीच रोजाना बड़ी संख्या में यात्री बसों से सफर करते हैं। इनमें सबसे ज्यादा संख्या दोनों शहरों के बीच नौकरी और अन्य कामों के लिए रोजाना अप-डाउन करने वालों की है।
स्थानीय यात्रियों के मुताबिक इस रूट पर चलने वाली निजी बसों के मेंटेनेंस को लेकर समय-समय पर सवाल उठते रहे हैं।
निजी ऑपरेटरों की बसों पर निर्भरता के कारण यात्रियों के पास सार्वजनिक परिवहन के सीमित विकल्प भी हैं।
टाइमिंग के अंतर से बसों में प्रतिस्पर्धा का आरोप
देवास-इंदौर रूट पर बसों की टाइमिंग में कुछ ही मिनटों का अंतर होने के कारण यात्रियों को पहले बैठाने और गंतव्य तक पहले पहुंचने की प्रतिस्पर्धा की शिकायतें भी सामने आती रही हैं।
यात्रियों का कहना है कि कई बार एक ही समय के आसपास चलने वाली बसें इंदौर और देवास के बीच आगे-पीछे होती रहती हैं।
ऐसे में तेज रफ्तार से चलने और एक-दूसरे से आगे निकलने की स्थिति बनती है।
अब सोमवार के हादसे के बाद बसों की स्पीड, फिटनेस, नियमित मेंटेनेंस और परमिट टाइमिंग को लेकर भी जांच की जरूरत महसूस की जा रही है।
संबंधित समाचार

कॉलेज में फिर आमने-सामने आए करणी सेना और ABVP कार्यकर्ता:जमकर की एक-दूसरे के खिलाफ नारेबाजी; पुलिस बल तैनात

रिश्वत लेते सरपंच और पति गिरफ्तार:लोन की एनओसी के बदले मांगी थी रकम; शिकायत के बाद बिछाया जाल

मातृत्व पर अव्यवस्थाओं का बोझ:एक बेड पर इतनी महिलाएं; कई जमीन पर, गंदगी और चोक ड्रेनेज से परेशानी

SIR के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की; बैरिकेड्स पर चढ़े, वाटर कैनन चलाया

सफेदपोश सूदखोरों से परेशान बिल्डर ने की खुदकुशी की कोशिश:15-20 करोड़ से ज्यादा का है कर्ज; अब परिवार को जान का खतरा

आज इस हस्ती को मिलेगा राष्ट्रीय लता मंगेशकर सम्मान:मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव वर्चुअली जुड़ेंगे

200 बोरी लकड़ी बूरा जब्त होने के 5 दिन बाद भी कार्रवाई शून्य:‘नेचुरल लिविंग’ पर प्रक्रिया की आड़ में मेहरबानी

शंकराचार्य बोले- युवाओं की बात सुने सरकार:Gen-Z से टकराव पड़ सकता है भारी; मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने की भी मांग

आखिरकार क्या है बंटी की मौत का राज़:कॉलोनाइजर की आत्महत्या बनी पहेली

बस हादसे के बाद प्रशासन का बड़ा फैसला:राजवाड़ा नो बस जोन किया घोषित

राशन विक्रेताओं का ऐलान:इस तारीख से हजारों दुकानें बंद करने की चेतावनी; पांच सूत्रीय मांगों को लेकर किया प्रदर्शन

एशियन गेम्स में ईशा सिंह ने दिलाया सिल्वर:गोल्ड से चूकी; भारत को अब तक मिले 39 मेडल

इस चार्ज पर रोक से सुप्रीम कोर्ट का इनकार:केंद्र से पूछा; नियम का आधार क्या?, नोटिस जारी कर मांगा जवाब

शाही मस्जिद पर बवाल:अब खुद तोड़ रहा मुस्लिम समाज

देखिए वीडियो :पथराव-लाठीचार्ज के बाद शांति; RAF तैनात, हाईकोर्ट की सुनवाई अब 30 सितंबर को

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन:कांग्रेस के दिग्गज नेता मौजूद; मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी दफ्तर का करेंगे घेराव

मस्जिद विवाद के बीच कार्रवाई:एआईएमआईएम प्रदेश अध्यक्ष गिरफ्तार; धार्मिक नगरी में जाने के दौरान पुलिस ने रोका, थाने ले जाया गया

देखिये वीडियो, शाही मस्जिद विवाद गरमाया:बाजार और स्कूल बंद; प्रदर्शनकारियों पर पुलिस ने भांजी लाठियां

मस्जिद विवाद पर भड़के महंत:बोले; ‘ धार्मिक नगर को तालिबान बनाने की कोशिश’, ओवैसी ने सरकार पर साधा निशाना

करंट लगने से भाजपा नेता की मौत:पोल का सहारा लेते ही लगा जोरदार झटका; महिला भी चपेट में आई, पुलिसकर्मियों ने दिया CPR
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!