एसपी की सख्ती से नशा माफियाओं में मची खलबली: स्पेशल टीम ने पकड़ी एमडी ड्रग्स फैक्ट्री; राजधानी के बाद नशे के खिलाफ मुहिम में मंदसौर चमका
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, मंदसौर।
नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान में मंदसौर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए प्रदेश में अपनी अलग पहचान बनाई है। बीते दस दिनों में नशीले पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई के मामले में मंदसौर दूसरे स्थान पर रहा है। राजधानी भोपाल के बाद सबसे ज्यादा कार्रवाई यहीं दर्ज की गई है।
सात आरोपियों को गिरफ्तार किया
एसपी विनोद कुमार मीना के नेतृत्व में जिले में चलाए गए अभियान के तहत पिछले दस दिनों में 607 किलो डोडाचूरा, 600 ग्राम एमडी ड्रग्स तथा तस्करी में इस्तेमाल किए गए संसाधनों सहित करीब 66.30 लाख रुपए मूल्य की मादक सामग्री और संपत्ति जब्त की गई है। इस दौरान सात आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
14 करोड़ की MD ड्रग्स फैक्ट्री का खुलासा
मंगलवार को मंदसौर पुलिस को उस समय बड़ी सफलता मिली जब ग्राम बाजखेड़ी के समीप खेतों के बीच संचालित एक अवैध एमडी ड्रग्स निर्माण इकाई का खुलासा किया। पुलिस के अनुसार फैक्ट्री से बरामद मादक पदार्थ और सामग्री की अनुमानित कीमत करीब 14 करोड़ रुपए आंकी गई है।
एसपी विनोद कुमार मीना ने बताया कि 23 जून को मुखबिर से सूचना मिली थी कि बाजखेड़ी स्थित एक मकान में सिंथेटिक ड्रग्स तैयार की जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने छापा मारकर अवैध फैक्ट्री का खुलासा किया।
ड्रग्स बनाने के उपकरण भी बरामद
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने ड्रग्स निर्माण में इस्तेमाल किए जा रहे कई उपकरण जब्त किए हैं। इनमें स्टील के बड़े मटके, सेंट्रीफ्यूगल मशीन, इलेक्ट्रिक इंडक्शन, इलेक्ट्रॉनिक तौल कांटा, प्लास्टिक ड्रम, बाल्टियां और हैलोजन लाइट सहित अन्य सामग्री शामिल है। जांच में सामने आया है कि इन उपकरणों का उपयोग एमडी ड्रग्स तैयार करने और उसे सुखाने की प्रक्रिया में किया जा रहा था।
पुलिस ने जब्त सामग्री को कब्जे में लेकर नई आबादी थाने में एनडीपीएस एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
दो आरोपी गिरफ्तार, एक फरार
मौके से सदाकत खान और आरिफ अजमेरी को गिरफ्तार किया गया है, जबकि ताहिर अजमेरी फरार बताया जा रहा है। पुलिस उसकी तलाश में लगातार दबिश दे रही है। प्रारंभिक पूछताछ में सिंथेटिक ड्रग्स नेटवर्क से जुड़े कई अहम सुराग मिले हैं, जिनके आधार पर आगे की जांच की जा रही है।
इंदौर, रतलाम और नीमच को भी छोड़ा पीछे
प्रदेश स्तर पर की गई कार्रवाई के आंकड़े बताते हैं कि नशे के खिलाफ अभियान में मंदसौर पुलिस ने इंदौर, रतलाम और नीमच जैसे बड़े जिलों को भी पीछे छोड़ दिया है। पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी निर्देशों के बाद जिले में लगातार कार्रवाई की जा रही है।
लापरवाही पर भी सख्त कार्रवाई
एसपी विनोद कुमार मीना ने नशा तस्करी के मामलों में लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों पर भी सख्त रुख अपनाया है। हाल ही में सीबीएन द्वारा पकड़ी गई एक अन्य एमडी ड्रग्स फैक्ट्री मामले में कचनारा चौकी प्रभारी समेत तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित किया गया था।
अब बाजखेड़ी में सामने आई फैक्ट्री ने यह सवाल भी खड़े कर दिए हैं कि महीनों तक केमिकल की आवक, ड्रग्स निर्माण और सप्लाई का नेटवर्क कैसे संचालित होता रहा। पुलिस की विशेष टीम पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है और संभावना जताई जा रही है कि आने वाले दिनों में इस रैकेट से जुड़े कई और बड़े खुलासे हो सकते हैं।
संबंधित समाचार

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!