देखिये वीडियो, शाही मस्जिद विवाद गरमाया: बाजार और स्कूल बंद; प्रदर्शनकारियों पर पुलिस ने भांजी लाठियां
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, उज्जैन।
सिंहस्थ 2028 के लिए सड़क चौड़ीकरण की जद में आ रहे शाही मस्जिद के हिस्से को हटाने को लेकर उज्जैन में तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। सोमवार को एक बार फिर पुलिस पर पथराव हुआ। हालात को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले छोड़े।
भारी पुलिस बल और RAF की तैनाती
मौके पर भारी पुलिस बल और RAF की तैनाती की गई है। सुबह भी प्रदर्शन के दौरान पथराव हुआ था। पुलिस की कार्रवाई में भीड़ को तितर-बितर किया गया। इस दौरान एक महिला थाना प्रभारी के घायल होने की जानकारी सामने आई है।
10 लोगों पर FIR, 5 सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर भी शामिल
पुलिस ने मामले में 10 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की है। इनमें पांच सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर भी शामिल बताए जा रहे हैं। पुलिस के मुताबिक इन लोगों पर माहौल बिगाड़ने और विवाद को बढ़ाने के आरोप हैं।
इन पांचों की गिरफ्तारी की फिलहाल पुष्टि नहीं हुई है। वहीं, बाहर से आए पांच लोगों को पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए जाने की जानकारी सामने आई है।
मस्जिद का हिस्सा हटाने को लेकर बनी सहमति
विवादित हिस्से को हटाने को लेकर सोमवार सुबह मुस्लिम समाज के कुछ लोगों की ओर से खुद ही मस्जिद का हिस्सा हटाने की प्रक्रिया शुरू किए जाने की खबर सामने आई।
उपलब्ध रिपोर्टों के मुताबिक प्रशासन और समाज के प्रतिनिधियों के बीच बातचीत के बाद मस्जिद के प्रभावित हिस्से को हटाने पर सहमति बनी थी। हालांकि, कार्रवाई के दौरान विरोध और पथराव के चलते स्थिति फिर तनावपूर्ण हो गई।
हाईकोर्ट में आज सुनवाई
शाही मस्जिद के हिस्से को हटाने से जुड़ा मामला मध्यप्रदेश हाईकोर्ट की इंदौर बेंच के समक्ष है और सोमवार को इस मामले में सुनवाई प्रस्तावित है। सड़क चौड़ीकरण के लिए धार्मिक स्थल के प्रभावित हिस्से को हटाने को लेकर यह विवाद सामने आया है।
संवेदनशील इलाकों में बाजार बंद, स्कूलों में छुट्टी
तनाव को देखते हुए पथराव वाले इलाके के आसपास के सभी निजी स्कूलों में छुट्टी कर दी गई है। वहीं छत्री चौक, सती गेट, सराफा, लखेरवाड़ी, ढाबा रोड और गोपाल मंदिर के आसपास का बाजार भी बंद है।
प्रशासन ने संवेदनशील इलाके में आवाजाही नियंत्रित कर दी है और बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। ताजा रिपोर्टों के मुताबिक मस्जिद के आसपास भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच स्थिति पर नजर रखी जा रही है।
सड़क चौड़ीकरण से जुड़ा है पूरा विवाद
सिंहस्थ 2028 की तैयारियों के तहत कंठाल चौराहे से गोपाल मंदिर तक सड़क चौड़ीकरण की योजना है। इसी दायरे में शाही मस्जिद का एक हिस्सा प्रभावित हो रहा है। प्रशासन का कहना है कि सड़क चौड़ीकरण का उद्देश्य सिंहस्थ के दौरान श्रद्धालुओं की आवाजाही को सुगम बनाना है।
फिलहाल इलाके में तनाव को देखते हुए पुलिस और प्रशासन की निगरानी बढ़ा दी गई है। मामले की स्थिति लगातार अपडेट हो रही है।
संबंधित समाचार

देखिए वीडियो :पथराव-लाठीचार्ज के बाद शांति; RAF तैनात, हाईकोर्ट की सुनवाई अब 30 सितंबर को

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन:कांग्रेस के दिग्गज नेता मौजूद; मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी दफ्तर का करेंगे घेराव

मस्जिद विवाद के बीच कार्रवाई:एआईएमआईएम प्रदेश अध्यक्ष गिरफ्तार; धार्मिक नगरी में जाने के दौरान पुलिस ने रोका, थाने ले जाया गया

मस्जिद विवाद पर भड़के महंत:बोले; ‘ धार्मिक नगर को तालिबान बनाने की कोशिश’, ओवैसी ने सरकार पर साधा निशाना

करंट लगने से भाजपा नेता की मौत:पोल का सहारा लेते ही लगा जोरदार झटका; महिला भी चपेट में आई, पुलिसकर्मियों ने दिया CPR

देखिए वीडियो :लाठीचार्ज और आंसू गैस; हाईकोर्ट में आज सुनवाई, भारी पुलिस बल तैनात

भीषण सड़क हादसा:ट्रक की टक्कर से बैंक कर्मचारी की मौत; चालक की तलाश कर रही पुलिस

बस में तोड़फोड़ करने वालों पर FIR:पुलिस ने तीन आरोपियों की पहचान की; हादसे को लेकर ड्राइवर ने किया बड़ा खुलासा

देखिए वीडियो:मुस्लिम समाज ने खुद शुरू किया काम; प्रशासन की अपील के बाद जताई सहमति, इलाके में पुलिस बल तैनात

शाही मस्जिद हटाने के विरोध में बवाल:इलाके में तनाव; कई थानों का पुलिस बल मौके पर तैनात, महिला टीआई घायल

भारत-वेस्टइंडीज T20 से पहले बदलेगा स्टेडियम का लुक:इस थीम पर तैयार हो रहे एंट्री गेट

देखिए वीडियो :पथराव के बाद पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले; टंकी चौराहे पर जुटी भीड़, भारी पुलिस बल तैनात, आज हाईकोर्ट में सुनवाई

रियल एस्टेट कारोबारी ने की आत्महत्या:ऑफिस में फांसी लगाकर दी जान

सिटी बस हादसे ने खोली व्यवस्था की पोल:प्रशासन की लापरवाही से लेकर ट्रैफिक पुलिस की भूमिका पर सवाल

शहर के मशहूर उद्योगपति का निधन:इंसानियत की मिसाल थे; इलाज के लिए ले जाते समय एयरपोर्ट पर आया अटैक

इस दिन एमपी आ सकते हैं गृह मंत्री:भेल दशहरा मैदान में पशुपालक सम्मेलन; 4 राज्यों के सहकारिता मंत्री जुटेंगे

SIR पर सियासी घमासान:भाजपा का कांग्रेस पर ‘भ्रम फैलाने’ का आरोप; सीएम ने विपक्ष के नेता को घेरा

एशियन गेम्स में भारत को मिला 15वां सिल्वर:एंसी सोजन 2 सेंटीमीटर से गोल्ड से चूकी; हरिता ने 200 मीटर में जीता ब्रॉन्ज

लेबर इंस्पेक्टर की परीक्षा देने आए युवक की मौत:कमरे से मिला सुसाइड नोट

प्रसिद्ध मंदिर में हवन-यज्ञ बंद:श्रद्धालुओं की मौत के बाद आंदोलन तेज; नगर पूरी तरह बंद
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!