बच्चों से भरी स्कूल बस हादसे का शिकार: ओवरटेक के दौरान निजी बस ने मारी टक्कर; मची चीख-पुकार
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, धार।
इंदौर-अहमदाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर ग्राम पीपलखेड़ा के पास आज सुबह बड़ा हादसा हो गया। ओवरटेक करने के दौरान निजी बस ने स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में स्कूली बच्चों सहित दोनों बसों में सवार दर्जनभर से अधिक लोग घायल हो गए।
ओवरटेक करते समय हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार स्कूल बस और एक ट्रक इंदौर की ओर जाने वाले मार्ग पर आगे चल रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रही निजी बस ने स्कूल बस को ओवरटेक करने का प्रयास किया। पर्याप्त जगह नहीं मिलने के कारण निजी बस स्कूल बस के पीछे जा भिड़ी।
टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों बसों में सवार कई यात्रियों को चोटें आईं। घायलों में कुछ स्कूली बच्चे भी शामिल बताए जा रहे हैं।
पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। डायल-112, पुलिस वाहनों और निजी वाहनों की मदद से घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उनका उपचार शुरू किया।
घायलों में कुछ की हालत गंभीर होने की जानकारी सामने आई है। हालांकि प्रशासन की ओर से अभी घायलों की स्थिति को लेकर विस्तृत जानकारी जारी नहीं की गई है।
कलेक्टर-एसपी ने अस्पताल पहुंचकर जाना हाल
हादसे की जानकारी मिलने के बाद कलेक्टर राजीव मीणा और पुलिस अधीक्षक जिला अस्पताल पहुंचे। अधिकारियों ने घायलों से मुलाकात कर उनका हाल जाना और हादसे की परिस्थितियों की जानकारी ली।
कलेक्टर ने कहा कि हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसकी जांच की जा रही है। जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित समाचार

सिटी बस हादसे ने खोली व्यवस्था की पोल:प्रशासन की लापरवाही से लेकर ट्रैफिक पुलिस की भूमिका पर सवाल

शहर के मशहूर उद्योगपति का निधन:इंसानियत की मिसाल थे; इलाज के लिए ले जाते समय एयरपोर्ट पर आया अटैक

इस दिन एमपी आ सकते हैं गृह मंत्री:भेल दशहरा मैदान में पशुपालक सम्मेलन; 4 राज्यों के सहकारिता मंत्री जुटेंगे

SIR पर सियासी घमासान:भाजपा का कांग्रेस पर ‘भ्रम फैलाने’ का आरोप; सीएम ने विपक्ष के नेता को घेरा

एशियन गेम्स में भारत को मिला 15वां सिल्वर:एंसी सोजन 2 सेंटीमीटर से गोल्ड से चूकी; हरिता ने 200 मीटर में जीता ब्रॉन्ज

लेबर इंस्पेक्टर की परीक्षा देने आए युवक की मौत:कमरे से मिला सुसाइड नोट

प्रसिद्ध मंदिर में हवन-यज्ञ बंद:श्रद्धालुओं की मौत के बाद आंदोलन तेज; नगर पूरी तरह बंद

शाही मस्जिद हटाने के विरोध में जुटा मुस्लिम समाज:रात से नारेबाजी; हाईकोर्ट में होगी फिर सुनवाई

हादसे के बाद बड़ा सवाल:सिटी बस से ज्यादा खतरनाक अतिक्रमण का जाल; वसूली गैंग ने बिगाड़ी व्यवस्था!

PM ई-बस सेवा की शुरुआत:महाकाल लोक से मुख्यमंत्री ने दिखाई हरी झंडी; इतने रुपए में कर सकेंगे धार्मिक-दर्शनीय स्थलों की सैर

साढ़े तीन करोड़ रुपए की एम्फेटामाइन ड्रग्स पकड़ी

आंगनवाड़ी भवन का काम अधूरा:गुणवत्ता को लेकर उठे सवाल

देखिए वीडियो, सड़क की हालत पर सवाल के बीच युवक को मारा थप्पड़!:डिप्टी सीएम ने खोया आपा; इस पार्टी ने लगाए गंभीर आरोप

जवाहर टेकरी पर गूंजे गणपति बप्पा के जयकारे:100 से अधिक केंद्रों से एकत्रित प्रतिमाओं का हाईड्रोलिक और क्रेन से किया विसर्जन

राज्य अधिवक्ता परिषद चुनाव में इंदौर का दबदबा

साइबर ठगी का नया तरीका:बिना कॉल-मैसेज खाते से उड़ाए रुपए; सोशल मीडिया देख रहा था युवक

दुष्कर्म के बाद गर्भवती हुई किशोरी:आरोपी को ठीक से नहीं पहचानती; अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज

युवक ने की आत्महत्या:शादी के 4 महीने बाद जहरीला पदार्थ खाकर दी जान; सुसाइड नोट में इन पर लगाए गंभीर आरोप

बस माफिया की मनमानी पर भारी मनीष सिंह की रणनीति:इंदौर को स्वच्छ और आवारा पशुमुक्त बनाने वाले अफसर जुटे परिवहन सुधारने में

देखिए वीडियो :बैनर का राज खुला तो पुलिस भी रह गई हैरान!
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!