पटवारी ने दो बेटों की हत्या के बाद ट्रेन के आगे कूदकर दी जान: रेलवे पार्किंग में कार से मिले दोनों बच्चों के शव; पोस्टमार्टम में हुआ बड़ा खुलासा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, पिपरिया।
बरेली निवासी 43 वर्षीय पटवारी अजय धाकड़ ने अपने दो बेटों की गला घोंटकर हत्या कर दी और फिर ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। सोमवार को तीनों के शवों का पोस्टमार्टम किया गया।
रेलवे पार्किंग में कार से मिले दोनों बच्चों के शव
शुरुआती पोस्टमार्टम निष्कर्षों के अनुसार, दोनों बच्चों की मौत गला घोंटने से हुई, जबकि अजय की मौत ट्रेन की चपेट में आने से हुई।
जानकारी के मुताबिक, अजय धाकड़ रविवार दोपहर करीब 12 बजे अपने बेटों को फिल्म दिखाने के बहाने बरेली से निकले थे।
दोपहर करीब 3 बजे उन्होंने संघमित्रा एक्सप्रेस के आगे कूदकर जान दे दी। शाम को अजय के चाचा प्रताप धाकड़ पिपरिया पहुंचे।
यहां रेलवे स्टेशन की पार्किंग में खड़ी कार के अंदर अजय के दोनों बेटे मृत मिले।
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस और संबंधित अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा जांच शुरू की।
पोस्टमार्टम में गले पर मिले निशान
डॉक्टर देवेंद्र ठाकुर, सुनील आर्य और विक्रम पटेल की टीम ने शवों का पोस्टमार्टम किया।
डॉ. ठाकुर के अनुसार, बड़े बेटे समर्थ के गले पर एक निशान, जबकि शिवाय के गले पर दो निशान मिले।
एफएसएल अधिकारी डॉ. ऋषिकेश यादव के मुताबिक, अजय की मौत ट्रेन से कटने के कारण हुई।
वहीं, दोनों बच्चों के गले पर करीब 0.5 सेंटीमीटर के निशान मिले हैं। प्रारंभिक जांच में बच्चों की मौत गला घोंटने से होना सामने आया है।
पुलिस ने घटनास्थल से चार्जर केबल और बेल्ट सहित कुछ सामान जब्त किया है। इन वस्तुओं की घटना में भूमिका और अन्य परिस्थितियों की जांच की जा रही है।
परिवार संपन्न, लेकिन मानसिक परेशानी की बात
अजय के चाचा प्रताप धाकड़ ने बताया कि परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक थी और किसी बड़ी आर्थिक परेशानी की जानकारी नहीं थी।
उनके मुताबिक, अजय मानसिक रूप से परेशान रहते थे।
अजय के पिता नारायण सिंह शासकीय शिक्षक के पद से सेवानिवृत्त हैं, जबकि उनकी दोनों बहनें सरकारी नौकरी में हैं।
फिलहाल बच्चों की हत्या और अजय की आत्महत्या के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हुई है। पुलिस मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
संबंधित समाचार

ड्रग्स तस्करी मामले में वकील गिरफ्तारी:पूछताछ में किया बड़ा खुलासा; मुख्य आरोपी के घर पहुंची क्राइम ब्रांच

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की खबर से इंदौर के कारोबारियों की बढ़ी चिंता:पहले मिल चुकी हैं करोड़ों की रंगदारी की धमकियां; इनको मिली है पुलिस सुरक्षा

पारले-जी बिस्किट फैक्ट्री में लगी भीषण आग:दूर तक दिखीं लपटें; दमकल की 7 गाड़ियां आग बुझाने में जुटीं

वीडियो देखिये, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया कन्या पूजन:बोले-मां केवल मंदिर में नहीं, बेटियों में भी निवास करती हैं

दशहरे पर निकलेगी बाबा महाकाल की सवारी:ड्रोन से बरसेंगे फूल; 1 लाख वर्गफीट में बनेगी रंगोली

इंदौर में कांग्रेस को झटका:3 पार्षदों की सदस्यता बची; राज्य निर्वाचन आयोग ने शिकायत की खारिज

वीडियो देखिये, टाइगर श्रॉफ फायरिंग कांड के आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस ने 15 मिनट में बिछाया जाल:दिल्ली के रास्ते नेपाल भागने की थी योजना

वीडियो देखिये, जनभागीदारी से स्वच्छता के संकल्प को साकार कर रहा मध्य प्रदेश:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले-मूलभूत सुविधाओं और रोजगार पर भी जोर

वीडियो देखिये, मुख्यमंत्री ने सिंहस्थ-2028 की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की:तय समय-सीमा में काम पूरे करने के निर्देश

वीडियो देखिये, टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के मामले में तीन आरोपी पकड़े गए:कोटा की पुलिस अधीक्षक बोली-एक नाबालिग भी शामिल, जल्द ही तीनों को मुंबई पुलिस के हवाले करेंगे

वीडियो देखिये, दिग्विजय के बयान पर सिंधिया का पलटवार:क्यों बोले- 2020 में भी याद दिलाया था

DRI की जांच में बड़ा खुलासा:ज्वेलर्स ने बेचा तस्करी का इतने किलो सोना; कीमत 100 करोड़ से ज्यादा

वीडियो देखिये, विजयादशमी पर प्रदेशभर की पुलिस लाइनों में होगा शस्त्र पूजन:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दी बधाई और शुभकामनाएं

इंदौर आ रही इंडिगो फ्लाइट हैदराबाद डायवर्ट:करीब दो घंटे की देरी होने की आशंका; अगली उड़ान पर पड़ सकता है असर

कॉकरोच जनता पार्टी के सामने अब ‘लाल हिट जनता पार्टी’ ने मोर्चा खोला:पार्टी प्रमुख की चेतावनी- दशहरे से शुरू होगा अंत; मोदी जी का आह्वान हुआ तो जुटेंगे और ज्यादा लोग

शेयर बाजार के नाम पर लाखों की ठगी:व्हाट्सऐप ग्रुप में जोड़कर दिया झांसा; कई बैंक खातों में जमा कराई रकम

साइबर ठगों ने व्यापारी को ऐसे चंगुल में फंसाया:बिजली विभाग का अधिकारी बनकर ठग ली मोटी राशि; क्राइम ब्रांच ने ऐसे कराया रिफंड

वीडियो देखिये, नशे में चालक नहीं कर सकेगा बस स्टार्ट:यात्रियों की सुरक्षा के लिए लगाया अल्कोहल इंटरलॉक सिस्टम

लोन के नाम पर महिला कारोबारी से धोखाधड़ी:लाखों रुपए की दलाली ली; घर पहुंचकर मारपीट और सोशल मीडिया पर बदनाम करने की शिकायत

वीडियो देखिये, महापौर के खिलाफ प्रदर्शन में अकेली नजर आईं नेता प्रतिपक्ष:’मित्रासुर’ के पुतला दहन के ऐलान के बीच पार्टी की एकजुटता पर उठे सवाल; कई करीबी नेता और पार्षद नहीं आए नजर
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!