खबर
Top News

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की खबर से इंदौर के कारोबारियों की बढ़ी चिंता: पहले मिल चुकी हैं करोड़ों की रंगदारी की धमकियां; इनको मिली है पुलिस सुरक्षा

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

19 अक्टूबर 2026, 3:54 pm
शेयर करें:
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की खबर से इंदौर के कारोबारियों की बढ़ी चिंता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की घटना के बाद इंदौर के उन कारोबारियों और बिल्डर्स की चिंता बढ़ गई है, जिन्हें पहले लॉरेंस बिश्नोई गैंग और हैरी बॉक्सर के नाम पर करोड़ों रुपये की रंगदारी मांगने की धमकियां मिल चुकी हैं।

मुंबई की घटना के बाद फिर चर्चा में
फरवरी और मार्च के दौरान सामने आए इन मामलों ने शहर के कारोबारी जगत में सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े किए थे।

अब मुंबई की घटना के बाद पुराने धमकी प्रकरण एक बार फिर चर्चा में हैं।

पांच से 15 करोड़ रुपये तक मांगी गई थी रंगदारी
इंदौर में पहले सामने आए मामलों में बिल्डर विवेक दम्मानी को पांच करोड़ रुपये देने की धमकी मिली थी।

धमकी में उनके बेटे को गोली मारने की बात भी कही गई थी। शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर उन्हें सुरक्षा उपलब्ध कराई थी।

इसी तरह प्रॉपर्टी कारोबारी चेतन पंवार और उनके पार्टनर कुंवर सिंह भूरिया से 10 करोड़ रुपये मांगे गए थे।

कारोबारी संजय मोगरा (जैन) से 15 करोड़ रुपये की मांग की गई थी, जबकि मेवाड़ अस्पताल के संचालक विक्रम मेवड़ा को पांच करोड़ रुपये की रंगदारी के लिए धमकाया गया था। कॉलेज संचालक रंजन मित्तल को भी धमकी मिलने का मामला सामने आया था।

चार कारोबारियों की सुरक्षा में तैनात हैं पुलिसकर्मी
इन मामलों के बाद पुलिस ने कुछ कारोबारियों की सुरक्षा बढ़ाई थी।

उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, विवेक दम्मानी, संजय मोगरा और रंजन मित्तल सहित सुरक्षा प्राप्त लोगों के साथ सशस्त्र पुलिसकर्मी तैनात किए गए थे।

धमकियों के चलते संबंधित कारोबारी निजी स्तर पर भी सतर्कता बरत रहे हैं।

जांच में सामने आए थे राजपाल चंद्रावत और योगेश भाटी
रंगदारी के मामलों की जांच के लिए इंदौर क्राइम ब्रांच ने विशेष टीम बनाई थी।

कार्रवाई के दौरान नागदा के राजपाल चंद्रावत और योगेश भाटी समेत कई आरोपियों के नाम सामने आए थे।

पुलिस और अभियोजन पक्ष की ओर से इन आरोपियों के लॉरेंस बिश्नोई गैंग से संपर्क होने की बात अदालत के सामने रखी गई थी।

जिला अदालत ने गंभीर संगठित अपराधों की प्रकृति और पुलिस के प्रतिवेदन को ध्यान में रखते हुए चंद्रावत और भाटी की जमानत याचिकाएं खारिज कर दी थीं।

दोनों के खिलाफ पहले भी गंभीर अपराधों से जुड़े मामले दर्ज होने की बात सामने आई थी।

मुंबई की घटना के बाद सुरक्षा व्यवस्था पर नजर
मुंबई में टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की घटना ने एक बार फिर संगठित अपराध और धमकी देकर वसूली करने वाले नेटवर्क को लेकर चिंता बढ़ाई है।

इंदौर में पहले रंगदारी की धमकियां झेल चुके कारोबारियों के लिए सुरक्षा का मुद्दा फिर चर्चा का विषय बन गया है।

फिलहाल बड़ा सवाल यही है कि करोड़ों की रंगदारी की धमकियों का सामना कर चुके इंदौर के कारोबारियों की सुरक्षा व्यवस्था कितनी प्रभावी है।

संबंधित समाचार

वीडियो देखिये, ग्वालियर शीतला माता मंदिर हादसा मामला
Top News

वीडियो देखिये, ग्वालियर शीतला माता मंदिर हादसा मामला:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ट्रॉमा सेंटर पहुंचकर जाना घायलों का हाल

2 minutes ago
इंदौर में सड़क धंसने का सिलसिला जारी
Top News

इंदौर में सड़क धंसने का सिलसिला जारी:अब यहां गड्ढे में फंसा टैंकर; क्रेन की मदद से निकाला

15 minutes ago
प्रज्ञान ओझा बने चीफ सिलेक्टर
Top News

प्रज्ञान ओझा बने चीफ सिलेक्टर:अजित अगरकर की लेंगे जगह; रमेश पोवार को भी मिली जिम्मेदारी

29 minutes ago
ड्रग्स तस्करी मामले में वकील गिरफ्तारी
Top News

ड्रग्स तस्करी मामले में वकील गिरफ्तारी:पूछताछ में किया बड़ा खुलासा; मुख्य आरोपी के घर पहुंची क्राइम ब्रांच

40 minutes ago
पारले-जी बिस्किट फैक्ट्री में लगी भीषण आग
Top News

पारले-जी बिस्किट फैक्ट्री में लगी भीषण आग:दूर तक दिखीं लपटें; दमकल की 7 गाड़ियां आग बुझाने में जुटीं

about 1 hour ago
वीडियो देखिये, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया कन्या पूजन
Top News

वीडियो देखिये, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया कन्या पूजन:बोले-मां केवल मंदिर में नहीं, बेटियों में भी निवास करती हैं

about 2 hours ago
दशहरे पर निकलेगी बाबा महाकाल की सवारी
Top News

दशहरे पर निकलेगी बाबा महाकाल की सवारी:ड्रोन से बरसेंगे फूल; 1 लाख वर्गफीट में बनेगी रंगोली

about 2 hours ago
इंदौर में कांग्रेस को झटका
Top News

इंदौर में कांग्रेस को झटका:3 पार्षदों की सदस्यता बची; राज्य निर्वाचन आयोग ने शिकायत की खारिज

about 2 hours ago
वीडियो देखिये, टाइगर श्रॉफ फायरिंग कांड के आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस ने 15 मिनट में बिछाया जाल
Top News

वीडियो देखिये, टाइगर श्रॉफ फायरिंग कांड के आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस ने 15 मिनट में बिछाया जाल:दिल्ली के रास्ते नेपाल भागने की थी योजना

about 2 hours ago
पटवारी ने दो बेटों की हत्या के बाद ट्रेन के आगे कूदकर दी जान
Top News

पटवारी ने दो बेटों की हत्या के बाद ट्रेन के आगे कूदकर दी जान:रेलवे पार्किंग में कार से मिले दोनों बच्चों के शव; पोस्टमार्टम में हुआ बड़ा खुलासा

about 3 hours ago
वीडियो देखिये, जनभागीदारी से स्वच्छता के संकल्प को साकार कर रहा मध्य प्रदेश
Top News

वीडियो देखिये, जनभागीदारी से स्वच्छता के संकल्प को साकार कर रहा मध्य प्रदेश:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले-मूलभूत सुविधाओं और रोजगार पर भी जोर

about 3 hours ago
वीडियो देखिये, मुख्यमंत्री ने सिंहस्थ-2028 की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की
Top News

वीडियो देखिये, मुख्यमंत्री ने सिंहस्थ-2028 की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की:तय समय-सीमा में काम पूरे करने के निर्देश

about 3 hours ago
वीडियो देखिये, टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के मामले में तीन आरोपी पकड़े गए
Top News

वीडियो देखिये, टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के मामले में तीन आरोपी पकड़े गए:कोटा की पुलिस अधीक्षक बोली-एक नाबालिग भी शामिल, जल्द ही तीनों को मुंबई पुलिस के हवाले करेंगे

about 3 hours ago
वीडियो देखिये, दिग्विजय के बयान पर सिंधिया का पलटवार
Top News

वीडियो देखिये, दिग्विजय के बयान पर सिंधिया का पलटवार:क्यों बोले- 2020 में भी याद दिलाया था

about 3 hours ago
DRI की जांच में बड़ा खुलासा
Top News

DRI की जांच में बड़ा खुलासा:ज्वेलर्स ने बेचा तस्करी का इतने किलो सोना; कीमत 100 करोड़ से ज्यादा

about 3 hours ago
वीडियो देखिये, विजयादशमी पर प्रदेशभर की पुलिस लाइनों में होगा शस्त्र पूजन
Top News

वीडियो देखिये, विजयादशमी पर प्रदेशभर की पुलिस लाइनों में होगा शस्त्र पूजन:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दी बधाई और शुभकामनाएं

about 3 hours ago
इंदौर आ रही इंडिगो फ्लाइट हैदराबाद डायवर्ट
Top News

इंदौर आ रही इंडिगो फ्लाइट हैदराबाद डायवर्ट:करीब दो घंटे की देरी होने की आशंका; अगली उड़ान पर पड़ सकता है असर

about 4 hours ago
कॉकरोच जनता पार्टी के सामने अब ‘लाल हिट जनता पार्टी’ ने मोर्चा खोला
Top News

कॉकरोच जनता पार्टी के सामने अब ‘लाल हिट जनता पार्टी’ ने मोर्चा खोला:पार्टी प्रमुख की चेतावनी- दशहरे से शुरू होगा अंत; मोदी जी का आह्वान हुआ तो जुटेंगे और ज्यादा लोग

about 4 hours ago
शेयर बाजार के नाम पर लाखों की ठगी
Top News

शेयर बाजार के नाम पर लाखों की ठगी:व्हाट्सऐप ग्रुप में जोड़कर दिया झांसा; कई बैंक खातों में जमा कराई रकम

about 5 hours ago
साइबर ठगों ने व्यापारी को ऐसे चंगुल में फंसाया
Top News

साइबर ठगों ने व्यापारी को ऐसे चंगुल में फंसाया:बिजली विभाग का अधिकारी बनकर ठग ली मोटी राशि; क्राइम ब्रांच ने ऐसे कराया रिफंड

about 5 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!