इंदौर में सड़क धंसने का सिलसिला जारी: अब यहां गड्ढे में फंसा टैंकर; क्रेन की मदद से निकाला
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में सड़कों पर गहरे गड्ढे होने और सड़क धंसने की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं।
सोमवार को बॉम्बे हॉस्पिटल क्षेत्र की एक गली में सड़क उस समय धंस गई, जब वहां से पानी का टैंकर गुजर रहा था।
क्रेन की मदद से बाहर निकाला
टैंकर का पहिया गड्ढे में फंस गया। इसके बाद क्रेन की मदद से टैंकर को बाहर निकाला गया। घटना वाली जगह के पास ही एक चैंबर मौजूद था।
अब संबंधित अधिकारी यह पता लगाने में जुटे हैं कि सड़क किन कारणों से धंसी।
लगातार सामने आ घटना
लगातार सामने आ रही ऐसी घटनाओं ने शहर में सड़क निर्माण, सीवरेज व्यवस्था और भूमिगत पाइपलाइन की गुणवत्ता को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।
सीवरेज चैंबरों में लीकेज की आशंका
शहर में सीवरेज प्रोजेक्ट के तहत कई स्थानों पर लाइनें बिछाई गई हैं और चैंबर बनाए गए हैं।
आशंका जताई जा रही है कि कुछ जगहों पर चैंबरों से पानी का रिसाव होने के कारण आसपास की मिट्टी कमजोर होकर धंस रही है।
इससे सड़क की सतह भी प्रभावित हो सकती है। बॉम्बे हॉस्पिटल क्षेत्र में जहां सड़क धंसी, वहां भी पास में चैंबर होने की जानकारी सामने आई है।
हालांकि, इस घटना में चैंबर के लीकेज या किसी अन्य तकनीकी खराबी की भूमिका की आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।
राजवाड़ा से पढ़रीनाथ तक सामने आ चुकी हैं घटनाएं
इंदौर में सड़क धंसने की घटनाएं अलग-अलग इलाकों में सामने आती रही हैं। करीब तीन महीने पहले राजवाड़ा क्षेत्र में स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत बनी सड़क के नीचे नर्मदा लाइन को भरकर चार्ज किए जाने के दौरान पाइपलाइन फूटने और सड़क धंसने की घटना हुई थी।
इसके अलावा रावजी बाजार, मेघदूत गार्डन रोड और पढ़रीनाथ क्षेत्र में भी सड़क पर गड्ढे होने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं।
रावजी बाजार में बने गड्ढे की गहराई 15 फीट से अधिक बताई गई थी। कुछ दिन पहले पढ़रीनाथ क्षेत्र में भी सड़क धंसने का मामला सामने आया था।
शास्त्री ब्रिज पर भी हो चुका है गड्ढा
शहर के शास्त्री ब्रिज पर भी गड्ढा होने की घटना सामने आई थी। इसके बाद ब्रिज के आसपास चूहों के बिल बंद किए गए थे। अलग-अलग स्थानों पर सामने आई घटनाओं के कारणों में अंतर हो सकता है, इसलिए हर मामले की तकनीकी जांच जरूरी है।
सड़क निर्माण और भूमिगत नेटवर्क की जांच जरूरी
लगातार सड़कें धंसने की घटनाओं के बीच यह जरूरी हो गया है कि नगर निगम और संबंधित विभाग सड़कों के नीचे बिछी पाइपलाइनों, सीवरेज चैंबरों, लीकेज और सड़क निर्माण की गुणवत्ता की जांच करें। जहां भी मिट्टी कमजोर होने या रिसाव की आशंका हो, वहां समय रहते सुधार किया जाना चाहिए।
विशेषज्ञों की तकनीकी जांच से ही स्पष्ट हो सकेगा कि सड़क धंसने की घटनाएं पाइपलाइन लीकेज, मिट्टी के कटाव, निर्माण में कमी या किसी अन्य वजह से हो रही हैं। समय पर कारणों की पहचान और स्थायी मरम्मत से ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने में मदद मिल सकती है।
संबंधित समाचार

व्यापारी की पत्नी ने की आत्महत्या:फांसी लगाकर दी जान; 5 साल पहले किया था प्रेम विवाह

इंदौर में दशहरे पर शूर्पणखा दहन की तैयारी:चर्चित महिला आरोपियों के लगेंगे पुतले; पिछले साल हाईकोर्ट के आदेश के बाद रद्द हुआ था आयोजन

वीडियो देखिये, ग्वालियर हादसा पर बोले मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव:दोषियों पर होगी कार्रवाई ; घायलों को बेहतर इलाज दिलाना सरकार की प्राथमिकता

चाकूबाजी में घायल 16 वर्षीय किशोर की मौत:वाहन कटिंग को लेकर हुआ था विवाद; मुख्य आरोपी फरार

वीडियो देखिये, ग्वालियर शीतला माता मंदिर हादसा मामला:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ट्रॉमा सेंटर पहुंचकर जाना घायलों का हाल

प्रज्ञान ओझा बने चीफ सिलेक्टर:अजित अगरकर की लेंगे जगह; रमेश पोवार को भी मिली जिम्मेदारी

ड्रग्स तस्करी मामले में वकील गिरफ्तारी:पूछताछ में किया बड़ा खुलासा; मुख्य आरोपी के घर पहुंची क्राइम ब्रांच

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की खबर से इंदौर के कारोबारियों की बढ़ी चिंता:पहले मिल चुकी हैं करोड़ों की रंगदारी की धमकियां; इनको मिली है पुलिस सुरक्षा

पारले-जी बिस्किट फैक्ट्री में लगी भीषण आग:दूर तक दिखीं लपटें; दमकल की 7 गाड़ियां आग बुझाने में जुटीं

वीडियो देखिये, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया कन्या पूजन:बोले-मां केवल मंदिर में नहीं, बेटियों में भी निवास करती हैं

दशहरे पर निकलेगी बाबा महाकाल की सवारी:ड्रोन से बरसेंगे फूल; 1 लाख वर्गफीट में बनेगी रंगोली

इंदौर में कांग्रेस को झटका:3 पार्षदों की सदस्यता बची; राज्य निर्वाचन आयोग ने शिकायत की खारिज

वीडियो देखिये, टाइगर श्रॉफ फायरिंग कांड के आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस ने 15 मिनट में बिछाया जाल:दिल्ली के रास्ते नेपाल भागने की थी योजना

पटवारी ने दो बेटों की हत्या के बाद ट्रेन के आगे कूदकर दी जान:रेलवे पार्किंग में कार से मिले दोनों बच्चों के शव; पोस्टमार्टम में हुआ बड़ा खुलासा

वीडियो देखिये, जनभागीदारी से स्वच्छता के संकल्प को साकार कर रहा मध्य प्रदेश:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले-मूलभूत सुविधाओं और रोजगार पर भी जोर

वीडियो देखिये, मुख्यमंत्री ने सिंहस्थ-2028 की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की:तय समय-सीमा में काम पूरे करने के निर्देश

वीडियो देखिये, टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के मामले में तीन आरोपी पकड़े गए:कोटा की पुलिस अधीक्षक बोली-एक नाबालिग भी शामिल, जल्द ही तीनों को मुंबई पुलिस के हवाले करेंगे

वीडियो देखिये, दिग्विजय के बयान पर सिंधिया का पलटवार:क्यों बोले- 2020 में भी याद दिलाया था

DRI की जांच में बड़ा खुलासा:ज्वेलर्स ने बेचा तस्करी का इतने किलो सोना; कीमत 100 करोड़ से ज्यादा

वीडियो देखिये, विजयादशमी पर प्रदेशभर की पुलिस लाइनों में होगा शस्त्र पूजन:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दी बधाई और शुभकामनाएं
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!