दशहरे पर निकलेगी बाबा महाकाल की सवारी: ड्रोन से बरसेंगे फूल; 1 लाख वर्गफीट में बनेगी रंगोली
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, उज्जैन।
दशहरे के अवसर पर 20 अक्टूबर को भगवान महाकाल की विशेष सवारी निकाली जाएगी।
साल में एक बार निकलने वाली इस सवारी में राजाधिराज बाबा महाकाल चांदी की पालकी में विराजित होकर शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए दशहरा मैदान पहुंचेंगे।
यहां परंपरा के अनुसार शमी वृक्ष का पूजन किया जाएगा।
500 किलो फूलों की वर्षा किए जाने की तैयारी
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, शाम 4 बजे श्री महाकालेश्वर मंदिर में पूजन-अर्चन के बाद सवारी रवाना होगी।
इस बार सवारी मार्ग पर करीब 1 लाख वर्गफीट क्षेत्र में रंगोली बनाई जाएगी।
वहीं, ड्रोन के माध्यम से चांदी की पालकी पर करीब 500 किलो फूलों की वर्षा किए जाने की तैयारी है।
पुलिस बल देगा सलामी, बैंड और लोकनृत्य दल देंगे प्रस्तुति
सवारी मंदिर के सभा मंडप में पूजन के बाद शुरू होगी। मंदिर परिसर के बाहर सशस्त्र पुलिस बल के जवान भगवान महाकाल को सलामी देंगे।
सवारी में पुलिस बैंड, घुड़सवार दल, सशस्त्र पुलिस बल, मंदिर के पंडे-पुजारी, अधिकारी-कर्मचारी और श्रद्धालु शामिल होंगे।
आयोजन में जनजातीय लोकनृत्य दल, 10 भजन मंडलियां और 300 वैदिक बटुक भी भाग लेंगे।
वैदिक बटुक मंत्रोच्चार करेंगे। सवारी मार्ग पर पांच एलईडी रथों के जरिए सवारी का प्रसारण किया जाएगा।
इसके अलावा रजत ढोल वादन, तोपची कड़ाबीन, भारत स्काउट-गाइड, कांग्रेस सेवादल और मार्ग उद्घोषक भी आयोजन का हिस्सा रहेंगे। सवारी के दौरान लाइव पेंटिंग भी की जाएगी।
दशहरा मैदान में होगा शमी वृक्ष का पूजन
बाबा महाकाल की सवारी श्री महाकालेश्वर मंदिर से निकलकर गुदरी चौराहा, पटनी बाजार, गोपाल मंदिर, सराफा, सती गेट, नई सड़क, दौलतगंज, मालीपुरा, देवासगेट, चामुंडा चौराहा, टावर मार्ग, शहीद पार्क, घास मंडी चौराहा, माधवनगर अस्पताल, पुलिस कंट्रोल रूम और एलआईसी ऑफिस होते हुए दशहरा मैदान पहुंचेगी।
दशहरा मैदान में भगवान मनमहेश का स्वागत और पूजन किया जाएगा।
इसके बाद परंपरा के अनुसार शमी वृक्ष की पूजा होगी। पूजन संपन्न होने के बाद सवारी वापसी के लिए रवाना होगी।
इन मार्गों से मंदिर लौटेगी सवारी
वापसी में सवारी दशहरा मैदान से श्री गंगा होटल मार्ग, देवास रोड, तीन बत्ती चौराहा, माधव क्लब रोड, धन्नालाल की चाल, लोक निर्माण विभाग कार्यालय, फ्रीगंज ओवरब्रिज, संख्याराजे धर्मशाला, देवासगेट, मालीपुरा, दौलतगंज चौराहा, इंदौर गेट, गदापुलिया, हरिफाटक ब्रिज, बेगमबाग और कोट मोहल्ला चौराहा होते हुए श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचेगी।
जगह-जगह सजेंगे स्वागत मंच
बाबा महाकाल की दशहरा सवारी साल में केवल एक बार दशहरा मैदान जाती है। इसे लेकर शहर में तैयारियां की जा रही हैं।
फ्रीगंज ओवरब्रिज, टावर चौक, मालीपुरा और आसपास के क्षेत्रों में व्यापारी व रहवासी भगवान महाकाल के स्वागत की तैयारी में जुटे हैं।
सवारी मार्ग पर जगह-जगह स्वागत मंच लगाए जाएंगे। आयोजन के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।
संबंधित समाचार

ड्रग्स तस्करी मामले में वकील गिरफ्तारी:पूछताछ में किया बड़ा खुलासा; मुख्य आरोपी के घर पहुंची क्राइम ब्रांच

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की खबर से इंदौर के कारोबारियों की बढ़ी चिंता:पहले मिल चुकी हैं करोड़ों की रंगदारी की धमकियां; इनको मिली है पुलिस सुरक्षा

पारले-जी बिस्किट फैक्ट्री में लगी भीषण आग:दूर तक दिखीं लपटें; दमकल की 7 गाड़ियां आग बुझाने में जुटीं

वीडियो देखिये, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया कन्या पूजन:बोले-मां केवल मंदिर में नहीं, बेटियों में भी निवास करती हैं

इंदौर में कांग्रेस को झटका:3 पार्षदों की सदस्यता बची; राज्य निर्वाचन आयोग ने शिकायत की खारिज

वीडियो देखिये, टाइगर श्रॉफ फायरिंग कांड के आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस ने 15 मिनट में बिछाया जाल:दिल्ली के रास्ते नेपाल भागने की थी योजना

पटवारी ने दो बेटों की हत्या के बाद ट्रेन के आगे कूदकर दी जान:रेलवे पार्किंग में कार से मिले दोनों बच्चों के शव; पोस्टमार्टम में हुआ बड़ा खुलासा

वीडियो देखिये, जनभागीदारी से स्वच्छता के संकल्प को साकार कर रहा मध्य प्रदेश:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले-मूलभूत सुविधाओं और रोजगार पर भी जोर

वीडियो देखिये, मुख्यमंत्री ने सिंहस्थ-2028 की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की:तय समय-सीमा में काम पूरे करने के निर्देश

वीडियो देखिये, टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के मामले में तीन आरोपी पकड़े गए:कोटा की पुलिस अधीक्षक बोली-एक नाबालिग भी शामिल, जल्द ही तीनों को मुंबई पुलिस के हवाले करेंगे

वीडियो देखिये, दिग्विजय के बयान पर सिंधिया का पलटवार:क्यों बोले- 2020 में भी याद दिलाया था

DRI की जांच में बड़ा खुलासा:ज्वेलर्स ने बेचा तस्करी का इतने किलो सोना; कीमत 100 करोड़ से ज्यादा

वीडियो देखिये, विजयादशमी पर प्रदेशभर की पुलिस लाइनों में होगा शस्त्र पूजन:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दी बधाई और शुभकामनाएं

इंदौर आ रही इंडिगो फ्लाइट हैदराबाद डायवर्ट:करीब दो घंटे की देरी होने की आशंका; अगली उड़ान पर पड़ सकता है असर

कॉकरोच जनता पार्टी के सामने अब ‘लाल हिट जनता पार्टी’ ने मोर्चा खोला:पार्टी प्रमुख की चेतावनी- दशहरे से शुरू होगा अंत; मोदी जी का आह्वान हुआ तो जुटेंगे और ज्यादा लोग

शेयर बाजार के नाम पर लाखों की ठगी:व्हाट्सऐप ग्रुप में जोड़कर दिया झांसा; कई बैंक खातों में जमा कराई रकम

साइबर ठगों ने व्यापारी को ऐसे चंगुल में फंसाया:बिजली विभाग का अधिकारी बनकर ठग ली मोटी राशि; क्राइम ब्रांच ने ऐसे कराया रिफंड

वीडियो देखिये, नशे में चालक नहीं कर सकेगा बस स्टार्ट:यात्रियों की सुरक्षा के लिए लगाया अल्कोहल इंटरलॉक सिस्टम

लोन के नाम पर महिला कारोबारी से धोखाधड़ी:लाखों रुपए की दलाली ली; घर पहुंचकर मारपीट और सोशल मीडिया पर बदनाम करने की शिकायत

वीडियो देखिये, महापौर के खिलाफ प्रदर्शन में अकेली नजर आईं नेता प्रतिपक्ष:’मित्रासुर’ के पुतला दहन के ऐलान के बीच पार्टी की एकजुटता पर उठे सवाल; कई करीबी नेता और पार्षद नहीं आए नजर
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!