प्रज्ञान ओझा बने चीफ सिलेक्टर: अजित अगरकर की लेंगे जगह; रमेश पोवार को भी मिली जिम्मेदारी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, नई दिल्ली।
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की पुरुष सीनियर चयन समिति में बड़ा बदलाव किया गया है। पूर्व भारतीय स्पिनर प्रज्ञान ओझा को मुख्य चयनकर्ता (चीफ सिलेक्टर) की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वह अजित अगरकर की जगह लेंगे। वहीं, पूर्व भारतीय स्पिनर रमेश पोवार को भी सीनियर चयन समिति में शामिल किया गया है।
नई चयन समिति में प्रज्ञान ओझा चेयरमैन होंगे। उनके अलावा शिव सुंदर दास, आरपी सिंह, अजय रात्रा और रमेश पोवार समिति के सदस्य होंगे। चयन समिति में हुए इस बदलाव के बाद अब इन पांच सदस्यों पर भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों के चयन की जिम्मेदारी होगी।
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में ओझा का शानदार रिकॉर्ड
प्रज्ञान ओझा ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में भारत के लिए 24 टेस्ट, 18 वनडे और 6 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले। बाएं हाथ के स्पिन गेंदबाज ओझा ने टेस्ट क्रिकेट में 113, वनडे में 21 और टी-20 अंतरराष्ट्रीय में 10 विकेट हासिल किए। टेस्ट क्रिकेट में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 47 रन देकर 6 विकेट रहा।
प्रथम श्रेणी क्रिकेट में भी ओझा का रिकॉर्ड शानदार रहा है। उन्होंने 108 मैचों में कुल 424 विकेट लिए। उन्होंने 2018 में बिहार की ओर से उत्तराखंड के खिलाफ अपना आखिरी प्रथम श्रेणी मुकाबला खेला था।
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में ओझा डेक्कन चार्जर्स और मुंबई इंडियंस की ओर से खेल चुके हैं। उन्होंने आईपीएल के 92 मैचों में 89 विकेट हासिल किए। ओझा ने 2020 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिया था।
रमेश पोवार भी चयन समिति में शामिल
पूर्व भारतीय स्पिनर रमेश पोवार को सीनियर चयन समिति में जगह दी गई है। पोवार ने भारत की ओर से 2 टेस्ट और 31 वनडे अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले हैं। वह भारतीय महिला क्रिकेट टीम के मुख्य कोच की जिम्मेदारी भी दो अलग-अलग कार्यकाल में संभाल चुके हैं। पोवार ने पहली बार 2018 में महिला टीम के मुख्य कोच के रूप में काम किया था। इसके बाद मई 2021 में उन्हें दोबारा इस पद पर नियुक्त किया गया।
मिताली राज के साथ विवादों में रहे थे पोवार
रमेश पोवार का नाम 2018 महिला टी-20 विश्व कप के दौरान पूर्व भारतीय कप्तान मिताली राज के साथ विवाद को लेकर भी चर्चा में रहा था। मिताली ने उस समय पोवार पर भेदभाव करने, अपमानित करने और उनके करियर को नुकसान पहुंचाने के आरोप लगाए थे।
विवाद उस समय और बढ़ गया था, जब मिताली को इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले की प्लेइंग इलेवन में शामिल नहीं किया गया। इस घटनाक्रम के बाद पोवार को महिला टीम के मुख्य कोच के पद से हटा दिया गया था।
BCCI के अनुसार, चयन प्रक्रिया में क्रिकेट एडवाइजरी कमेटी की भूमिका रही। इस कमेटी में अशोक मल्होत्रा और जतिन परांजपे शामिल थे। कमेटी ने BCCI मुख्यालय में आवेदनकर्ताओं की स्क्रीनिंग और इंटरव्यू किए, जिसके बाद रमेश पोवार के नाम पर मुहर लगाई गई। नई चयन समिति से अब भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम के लिए खिलाड़ियों के चयन और टीम संयोजन से जुड़े फैसलों की जिम्मेदारी निभाने की उम्मीद होगी।
संबंधित समाचार

व्यापारी की पत्नी ने की आत्महत्या:फांसी लगाकर दी जान; 5 साल पहले किया था प्रेम विवाह

इंदौर में दशहरे पर शूर्पणखा दहन की तैयारी:चर्चित महिला आरोपियों के लगेंगे पुतले; पिछले साल हाईकोर्ट के आदेश के बाद रद्द हुआ था आयोजन

वीडियो देखिये, ग्वालियर हादसा पर बोले मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव:दोषियों पर होगी कार्रवाई ; घायलों को बेहतर इलाज दिलाना सरकार की प्राथमिकता

चाकूबाजी में घायल 16 वर्षीय किशोर की मौत:वाहन कटिंग को लेकर हुआ था विवाद; मुख्य आरोपी फरार

वीडियो देखिये, ग्वालियर शीतला माता मंदिर हादसा मामला:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ट्रॉमा सेंटर पहुंचकर जाना घायलों का हाल

इंदौर में सड़क धंसने का सिलसिला जारी:अब यहां गड्ढे में फंसा टैंकर; क्रेन की मदद से निकाला

ड्रग्स तस्करी मामले में वकील गिरफ्तारी:पूछताछ में किया बड़ा खुलासा; मुख्य आरोपी के घर पहुंची क्राइम ब्रांच

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की खबर से इंदौर के कारोबारियों की बढ़ी चिंता:पहले मिल चुकी हैं करोड़ों की रंगदारी की धमकियां; इनको मिली है पुलिस सुरक्षा

पारले-जी बिस्किट फैक्ट्री में लगी भीषण आग:दूर तक दिखीं लपटें; दमकल की 7 गाड़ियां आग बुझाने में जुटीं

वीडियो देखिये, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया कन्या पूजन:बोले-मां केवल मंदिर में नहीं, बेटियों में भी निवास करती हैं

दशहरे पर निकलेगी बाबा महाकाल की सवारी:ड्रोन से बरसेंगे फूल; 1 लाख वर्गफीट में बनेगी रंगोली

इंदौर में कांग्रेस को झटका:3 पार्षदों की सदस्यता बची; राज्य निर्वाचन आयोग ने शिकायत की खारिज

वीडियो देखिये, टाइगर श्रॉफ फायरिंग कांड के आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस ने 15 मिनट में बिछाया जाल:दिल्ली के रास्ते नेपाल भागने की थी योजना

पटवारी ने दो बेटों की हत्या के बाद ट्रेन के आगे कूदकर दी जान:रेलवे पार्किंग में कार से मिले दोनों बच्चों के शव; पोस्टमार्टम में हुआ बड़ा खुलासा

वीडियो देखिये, जनभागीदारी से स्वच्छता के संकल्प को साकार कर रहा मध्य प्रदेश:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले-मूलभूत सुविधाओं और रोजगार पर भी जोर

वीडियो देखिये, मुख्यमंत्री ने सिंहस्थ-2028 की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की:तय समय-सीमा में काम पूरे करने के निर्देश

वीडियो देखिये, टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के मामले में तीन आरोपी पकड़े गए:कोटा की पुलिस अधीक्षक बोली-एक नाबालिग भी शामिल, जल्द ही तीनों को मुंबई पुलिस के हवाले करेंगे

वीडियो देखिये, दिग्विजय के बयान पर सिंधिया का पलटवार:क्यों बोले- 2020 में भी याद दिलाया था

DRI की जांच में बड़ा खुलासा:ज्वेलर्स ने बेचा तस्करी का इतने किलो सोना; कीमत 100 करोड़ से ज्यादा

वीडियो देखिये, विजयादशमी पर प्रदेशभर की पुलिस लाइनों में होगा शस्त्र पूजन:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दी बधाई और शुभकामनाएं
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!