05 लाख रुपए तक वसूलता था फिरोज: हेड कांस्टेबल पर गो-सेवक के सनसनीखेज आरोप
KHULASA FIRST
संवाददाता

वध के लिए जा रहे मवेशियों की एक गाड़ी से 20 हजार से 1 लाख तक करता था वसूली
खुलासा फर्स्ट, इंदौर ।
वर्दी कानून की रखवाली के लिए होती है, लेकिन अगर उसी वर्दी पर अवैध वसूली, गोवंश की गाड़ियों को रास्ता देने और विरोध करने वालों को ही आरोपी बनवाने के आरोप लगें, तो सवाल सिर्फ एक पुलिसकर्मी पर नहीं, पूरे तंत्र पर उठते हैं। पीटीसी इंदौर में पदस्थ हेड कांस्टेबल फिरोज खान के खिलाफ लोकायुक्त की कार्रवाई के बाद अब उसके पुराने कार्यकाल को लेकर भी गंभीर आरोप सामने आए हैं। हिंदूवादी नेता और गोसेवक पंडित प्रमोद शर्मा ने दावा किया है कि देवास जिले में पदस्थापना के दौरान फिरोज खान मक्सी हाट से निकलने वाली मवेशियों की गाड़ियों पर नजर रखता था और उन्हें जब्त करने की धमकी देकर वसूली करता था।
शर्मा के मुताबिक एक गाड़ी से 20 हजार रुपये से लेकर एक लाख रुपए तक वसूलता था। इतना ही नहीं जब उनके सहित अन्य गो-सेवकों ने मवेशियों से भरी गाड़ियाें पकड़वाने की कोशिश की तो उन्हें ही आरोपियों के साथ मक्सी थाने में गंभीर धाराओं में आरोपी बनवा दिया गया। ऐसे में लोकायुक्त विभाग को फिरोज खान की जांच में करोड़ों की संपत्ति के हिसाब के साथ इन पुराने आरोपों और वसूली के नेटवर्क को भी विवेचना में शामिल करना चाहिए।
गो-सेवक पंडित प्रमोद शर्मा के मुताबिक करीब साल 2018 की बात है। देवास जिले के बाहरी और हाईवे से जुड़े थानों में पदस्थ रहने के दौरान फिरोज खान की मवेशियों से भरी गाड़ियों की आवाजाही पर नजर रहती थी। फिरोज थाने की गाड़ी भी चलाता था। जब छुट्टी का समय होता था तो वह घर नहीं जाता था। बायपास पर भोपाल नाके के पास एक लक्की नाम का ढाबा है। फिरोज खान वहां पर बैठा रहता था। शनिवार को मक्सी में मवेशियों का हाट लगता था। वहां से बड़ी संख्या में गाय-बैलों को लेकर गाड़ियां निकलती थीं। इनमें ज्यादातर गाड़ियां गोवंश को वध के लिए ले जाने वाली होती थी।
जब गोरक्षक और हिंदूवादी ऐसी गाड़ियों को पकड़नेे की कोशिश करते थे, तो बीएनपी थाने में पदस्थ पुलिसकर्मी फिरोज खान गाड़ी और मवेशी जब्त करने की धमकी देकर वसूली करता था। शर्मा के अनुसार उस दौर में रोजाना करीब 100 गाड़ियों की आवाजाही होती थी। इनमें से लगभग 70 गाड़ियों में वध के लिए ले जाए जाने वाले गाय-बैल की होती थी। फिरोज खान कभी निजी वाहन से तो कभी थाने की सरकारी गाड़ी से ऐसी गाड़ियों के आगे-पीछे चलता था।
गाड़ियां पकड़ने गए, हमें ही आरोपी बना दिया
गौरक्षक प्रमोद शर्मा के अनुसार बात 2018 की है। हमें सूचना मिली थी कि राजस्थान की तरफ से आ रही मवेशियों से भरी कुछ गाड़ियां मक्सी के आगे एक थाने में रोकी गई हैं व वहां कथित तौर पर लेन-देन का खेल चल रहा है। सूचना के बाद इंदौर से गौसेवकों की टीम मौके पर पहुंची। शर्मा के अनुसार, उन्होंने पांच गाड़ियां पकड़ीं और पुलिस को सूचना दी। मौके पर तत्कालीन टीआई मिश्रा भी पहुंचे। शर्मा का आरोप है कि पुलिस ने मवेशियों को ले जा रहे लोगों के साथ गौसेवकों को भी गाड़ियों में बैठाकर थाने पहुंचा दिया। वहां दोनों पक्षों को अलग कर दिया गया।
शुरुआत में हमें छोड़ने की बात कही गई, लेकिन बाद में हम गौसेवकों पर भी वही गंभीर धाराएं लगा दी गईं, जो मवेशियों को ले जा रहे आरोपियों पर लगाई गई थीं। शर्मा के मुताबिक, उन्होंने और उनके साथियों ने संबंधित कागजातों पर हस्ताक्षर करने से इनकार कर दिया था। इसके बाद उन्हें दो दिन तक पुलिस रिमांड पर रखे जाने, हवालात में मारपीट और समय पर खाना नहीं देने जैसी परेशानियों का सामना करना पड़ा। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि उन्हें शाजापुर की जगह देवास जेल भेजा गया, ताकि स्थानीय स्तर पर उनके समर्थन में आवाज न उठे। इन आरोपों पर संबंधित पुलिस अधिकारियों का पक्ष और पुराने प्रकरणों के दस्तावेज सामने आना जरूरी है।
विरोध पर हिंदूवादियों और गोरक्षकों पर दर्ज करवा देता था झूठे केस
वसूली के दो-ढाई लाख रुपए कुएं में फेंक दिए
पंडित प्रमोद शर्मा के अनुसार उन दिनों ही बनेसिंह कीर की मवेशियों से भरी गाड़ी को फिरोज खान ने रोका था। उसमें मौजूद मवेशियों की कीमत बहुत अधिक थी। फिरोज ने मवेशी जब्त करने की धमकी देकर बने सिंह से दो से ढाई लाख रुपये वसूले थे। शिकायत मिलने पर तत्कालीन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लक्की ढाबे पर पहुंचे तो कार्रवाई से बचने के लिए फिरोज खान ने उक्त रकम ढाबे के पीछे बने कुएं में फेंक दी थी। हालांकि इस मामले में शिकायत के बाद फिरोज खान को निलंबित कर दिया गया था।
पाल रखी थी गुंडों की फौज
पंडि़त प्रमोद शर्मा के अनुसार जैसे थाने वालों को टाइम मिलता है तो वह लंच करने, डिनर करने घर जाते हैं, लेकिन फिरोज खान घर जाने के बजाय लक्की ढाबे पर चला जाता था। वहां वसूली के लिए मवेशियों की गाड़ी पर नजर रखने के साथ-साथ ढाबे पर ही नॉनवेज खा लेता था। वह अकेला ही काम करता था। अपने साथ किसी को भी नहीं रखता था। फिरोज खान ने देवास जिले में जितनी भी नौकरी की है। पूरी आउटर के थानों पर की है। यानि हमेशा ही बाईपास-हाईवे के थाने पर रहा है। इसकी प्रतिदिन की आमदनी दो-चार-पांच लाख रुपये थी। इसने 100-200 गुंडों की फौज पाल रखी थी। उन पर खूब खर्चा करता था। इन्हीं अवैध वसूली के पैसों से इसने इतनी संपत्ति बनाई।
देवास की सीमा में घुसे तो अंजाम बुरा होगा
प्रमोद शर्मा का आरोप है कि उक्त निलंबन की कार्रवाई के बाद फिरोज खान ने बने सिंह को एक हिंदूवादी की मध्यस्थता से मोटा पैसा देकर राजीनामा कर लिया था। इसके बाद उसने हम गौसेवकों को चेतावनी दी थी कि यदि हम लोग इंदौर की सीमा पार कर देवास में मवेशियों की गाड़ियां पकड़ने पहुंचे, तो हमारे खिलाफ कहीं भी झूठा केस दर्ज करवा देगा। आखिरकार उसने मक्सी थाने में ऐसा कर भी दिया। शर्मा के मुताबिक इस धमकी के कारण गौसेवकों को अपना काम करने में डर लगने लगा था। फिरोज खान का भाई जावेद और पिता भी पुलिस विभाग में हैं।
जब हम मक्सी थाने में बंद थे तब फिरोज का भाई जावेद जो कि उन दिनों शाजापुर जिले के किसी थाने में पदस्थ था। हमसे मिलने मक्सी थाने आया था। जावेद हमसे बोला था कि बेटा मजा आया। इस दौरान फिरोज थाने के बाहर खड़ा रहा। चूंकि हमने उसे निलंबित कराया था तो उसने इसका बदला हम पर झूठा केस दर्ज करवाकर लिया था। फिरोज का भाई जावेद भी बहुत भ्रष्ट है। इनके पिता उन दिनों (2018) खंडवा जिले में पदस्थ थे। वहां और बुरहानपुर में लगने वाले मवेशियों के हाट-बाजार नजर रखते थे। वहां की सेटिंग पिता ने संभाल रखी थी। देवास जिले के लिए निकलने वाली गाड़ियों की सूचना वो फिरोज और जावेद को गाड़ी नंबर सहित दे देते थे। यानि उन दिनों तीनों बाप-बेटों ने मिलकर खूब पैसा कूटा।
अब लोकायुक्त की कार्रवाई पर टिकी नजर-
हेड कांस्टेबल फिरोज खान के खिलाफ लोकायुक्त की हालिया कार्रवाई ने इस मामले को नया मोड़ दिया है। उसके इंदौर और देवास सहित 15 ठिकानों पर दबिश के दौरान 30 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति का खुलासा होने की जानकारी सामने आई है। शुरुआती आकलन के अनुसार उसकी ज्ञात आय की तुलना में संपत्ति और खर्च का अंतर 500 प्रतिशत से अधिक बताया गया है।
जांच के दौरान 22 बैंक खातों का पता चलने और उन्हें फ्रीज कराए जाने की जानकारी भी सामने आई है। 17 अक्टूबर को फिरोज खान को पीटीसी से निलंबित किया गया। अब जांच का अहम पहलू यह है कि सामने आई संपत्तियों का स्रोत क्या है। बैंक खातों में जमा रकम कहां से आई और क्या कथित अवैध वसूली से जुड़ी पुरानी शिकायतों का इन संपत्तियों से कोई संबंध है। अगर पुराने आरोपों और वित्तीय लेन-देन के बीच कोई कड़ी मिलती है, तो यह मामला सिर्फ आय से अधिक संपत्ति तक सीमित नहीं रहेगा।
संबंधित समाचार

फिरोज के सेटिंगबाज भाई भी जांच के घेरे में?:13 करोड़ से ज्यादा खर्च का आकलन, जमीन के सौदों में 81 लाख की बयाना राशि और खातों में करोड़ों के लेनदेन के दावे

दिनदहाड़े चोरी करने वाली गैंग पकड़ाई:सूने मकानों को बनाते थे निशाना; आरोपी गिरफ्तार, लाखों का माल जब्त

किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी:कृषि मंत्री ने लॉन्च किया एग्री वेलफेयर पोर्टल; एक ही प्लेटफॉर्म पर मिलेंगी ये जानकारी

व्यापारी की पत्नी ने की आत्महत्या:फांसी लगाकर दी जान; 5 साल पहले किया था प्रेम विवाह

इंदौर में दशहरे पर शूर्पणखा दहन की तैयारी:चर्चित महिला आरोपियों के लगेंगे पुतले; पिछले साल हाईकोर्ट के आदेश के बाद रद्द हुआ था आयोजन

वीडियो देखिये, ग्वालियर हादसा पर बोले मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव:दोषियों पर होगी कार्रवाई ; घायलों को बेहतर इलाज दिलाना सरकार की प्राथमिकता

चाकूबाजी में घायल 16 वर्षीय किशोर की मौत:वाहन कटिंग को लेकर हुआ था विवाद; मुख्य आरोपी फरार

वीडियो देखिये, ग्वालियर शीतला माता मंदिर हादसा मामला:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ट्रॉमा सेंटर पहुंचकर जाना घायलों का हाल

इंदौर में सड़क धंसने का सिलसिला जारी:अब यहां गड्ढे में फंसा टैंकर; क्रेन की मदद से निकाला

प्रज्ञान ओझा बने चीफ सिलेक्टर:अजित अगरकर की लेंगे जगह; रमेश पोवार को भी मिली जिम्मेदारी

ड्रग्स तस्करी मामले में वकील गिरफ्तारी:पूछताछ में किया बड़ा खुलासा; मुख्य आरोपी के घर पहुंची क्राइम ब्रांच

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की खबर से इंदौर के कारोबारियों की बढ़ी चिंता:पहले मिल चुकी हैं करोड़ों की रंगदारी की धमकियां; इनको मिली है पुलिस सुरक्षा

पारले-जी बिस्किट फैक्ट्री में लगी भीषण आग:दूर तक दिखीं लपटें; दमकल की 7 गाड़ियां आग बुझाने में जुटीं

वीडियो देखिये, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया कन्या पूजन:बोले-मां केवल मंदिर में नहीं, बेटियों में भी निवास करती हैं

दशहरे पर निकलेगी बाबा महाकाल की सवारी:ड्रोन से बरसेंगे फूल; 1 लाख वर्गफीट में बनेगी रंगोली

इंदौर में कांग्रेस को झटका:3 पार्षदों की सदस्यता बची; राज्य निर्वाचन आयोग ने शिकायत की खारिज

वीडियो देखिये, टाइगर श्रॉफ फायरिंग कांड के आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस ने 15 मिनट में बिछाया जाल:दिल्ली के रास्ते नेपाल भागने की थी योजना

पटवारी ने दो बेटों की हत्या के बाद ट्रेन के आगे कूदकर दी जान:रेलवे पार्किंग में कार से मिले दोनों बच्चों के शव; पोस्टमार्टम में हुआ बड़ा खुलासा

वीडियो देखिये, जनभागीदारी से स्वच्छता के संकल्प को साकार कर रहा मध्य प्रदेश:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले-मूलभूत सुविधाओं और रोजगार पर भी जोर

वीडियो देखिये, मुख्यमंत्री ने सिंहस्थ-2028 की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की:तय समय-सीमा में काम पूरे करने के निर्देश
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!