खबर
Top News

दिनदहाड़े चोरी करने वाली गैंग पकड़ाई: सूने मकानों को बनाते थे निशाना; आरोपी गिरफ्तार, लाखों का माल जब्त

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

19 अक्टूबर 2026, 6:33 pm
शेयर करें:
दिनदहाड़े चोरी करने वाली गैंग पकड़ाई

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में बंद मकानों और फ्लैटों की रेकी कर दिनदहाड़े चोरी करने के आरोप में तेजाजीनगर थाना पुलिस ने तीन सदस्यीय गैंग को पकड़ा है।

पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक नाबालिग को अभिरक्षा में लिया गया है।

3 लाख रुपये का सामान बरामद
आरोपियों के पास से सोने-चांदी के आभूषण और वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल सहित करीब 3 लाख रुपये का सामान बरामद करने का दावा किया गया है।

पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में आरोपियों ने द्वारिकापुरी क्षेत्र स्थित शीतलनाथ जैन श्वेतांबर मंदिर की दानपेटी से नकदी और चांदी के सिक्के चोरी करने की बात भी बताई है।

मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर पकड़ा
डीसीपी जोन-1 नरेंद्र सिंह रावत की टीम को 18 अक्टूबर को सूचना मिली थी कि रालामंडल के आगे तिल्लौर खुर्द रोड पर संकरी पुलिया के पास कुछ संदिग्ध युवक खड़े हैं।

सूचना के आधार पर पुलिस ने मौके पर घेराबंदी की और बिजलपुर निवासी अजय योगी (20), आजाद नगर निवासी अल्तमश (19) तथा एक नाबालिग को पकड़ा।

पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपियों ने तेजाजीनगर थाना क्षेत्र में नकबजनी की वारदात करना स्वीकार किया।

उनके कब्जे से सोने के मंगलसूत्र के 15 मोती, चांदी की तीन जोड़ी पायजेब, बच्चों के चार कड़े और वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल बरामद की गई।

दो आरोपी घर में घुसते, तीसरा करता था निगरानी
पुलिस के मुताबिक, गैंग दिन के समय बंद मकानों और फ्लैटों को निशाना बनाती थी। वारदात से पहले आरोपी मकानों की रेकी करते थे।

इसके बाद दो आरोपी ताला तोड़कर घर में घुसते और सामान चुराते थे, जबकि तीसरा साथी मोटरसाइकिल के पास रहकर निगरानी करता था।

आरोप है कि चोरी करने के बाद तीनों कुछ ही मिनटों में मोटरसाइकिल से मौके से भाग जाते थे।

पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपियों ने कितनी अन्य वारदातों को अंजाम दिया और चोरी का सामान कहां खपाया गया।

मंदिर की दानपेटी से भी चोरी का आरोप
पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने द्वारिकापुरी क्षेत्र में फूटी कोठी मेन रोड स्थित शीतलनाथ जैन श्वेतांबर मंदिर की दानपेटी से नकदी और चांदी के सिक्के चोरी करने की बात भी कबूल की है। इस मामले में चोरी की घटना और बरामदगी से संबंधित विवरण की जांच की जा रही है।

आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड भी जांच के दायरे में
पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ पहले से भी आपराधिक मामले दर्ज हैं।

पुलिस के अनुसार, नाबालिग के खिलाफ राऊ, तेजाजीनगर और द्वारिकापुरी थानों में चोरी और मारपीट से जुड़े मामले दर्ज हैं।

अजय योगी के खिलाफ बाणगंगा, द्वारिकापुरी, तेजाजीनगर और राजेंद्र नगर थानों में हत्या तथा आर्म्स एक्ट सहित अन्य गंभीर अपराधों के मामले दर्ज होने की जानकारी दी गई है। वहीं, अल्तमश के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट सहित अन्य धाराओं में मामले दर्ज बताए गए हैं।

पुलिस बरामद सामान और अन्य संभावित वारदातों के संबंध में आगे की जांच कर रही है। आरोपियों के खिलाफ दर्ज मामलों में अंतिम निष्कर्ष न्यायिक प्रक्रिया के बाद ही तय होगा।

संबंधित समाचार

05 लाख रुपए तक वसूलता था फिरोज
Top News

05 लाख रुपए तक वसूलता था फिरोज:हेड कांस्टेबल पर गो-सेवक के सनसनीखेज आरोप

7 minutes ago
फिरोज के सेटिंगबाज भाई भी जांच के घेरे में?
Top News

फिरोज के सेटिंगबाज भाई भी जांच के घेरे में?:13 करोड़ से ज्यादा खर्च का आकलन, जमीन के सौदों में 81 लाख की बयाना राशि और खातों में करोड़ों के लेनदेन के दावे

about 1 hour ago
किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी
Top News

किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी:कृषि मंत्री ने लॉन्च किया एग्री वेलफेयर पोर्टल; एक ही प्लेटफॉर्म पर मिलेंगी ये जानकारी

about 2 hours ago
व्यापारी की पत्नी ने की आत्महत्या
Top News

व्यापारी की पत्नी ने की आत्महत्या:फांसी लगाकर दी जान; 5 साल पहले किया था प्रेम विवाह

about 2 hours ago
इंदौर में दशहरे पर शूर्पणखा दहन की तैयारी
Top News

इंदौर में दशहरे पर शूर्पणखा दहन की तैयारी:चर्चित महिला आरोपियों के लगेंगे पुतले; पिछले साल हाईकोर्ट के आदेश के बाद रद्द हुआ था आयोजन

about 2 hours ago
वीडियो देखिये, ग्वालियर हादसा पर बोले मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
Top News

वीडियो देखिये, ग्वालियर हादसा पर बोले मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव:दोषियों पर होगी कार्रवाई ; घायलों को बेहतर इलाज दिलाना सरकार की प्राथमिकता

about 2 hours ago
चाकूबाजी में घायल 16 वर्षीय किशोर की मौत
Top News

चाकूबाजी में घायल 16 वर्षीय किशोर की मौत:वाहन कटिंग को लेकर हुआ था विवाद; मुख्य आरोपी फरार

about 3 hours ago
वीडियो देखिये, ग्वालियर शीतला माता मंदिर हादसा मामला
Top News

वीडियो देखिये, ग्वालियर शीतला माता मंदिर हादसा मामला:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ट्रॉमा सेंटर पहुंचकर जाना घायलों का हाल

about 3 hours ago
इंदौर में सड़क धंसने का सिलसिला जारी
Top News

इंदौर में सड़क धंसने का सिलसिला जारी:अब यहां गड्ढे में फंसा टैंकर; क्रेन की मदद से निकाला

about 3 hours ago
प्रज्ञान ओझा बने चीफ सिलेक्टर
Top News

प्रज्ञान ओझा बने चीफ सिलेक्टर:अजित अगरकर की लेंगे जगह; रमेश पोवार को भी मिली जिम्मेदारी

about 3 hours ago
ड्रग्स तस्करी मामले में वकील गिरफ्तारी
Top News

ड्रग्स तस्करी मामले में वकील गिरफ्तारी:पूछताछ में किया बड़ा खुलासा; मुख्य आरोपी के घर पहुंची क्राइम ब्रांच

about 3 hours ago
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की खबर से इंदौर के कारोबारियों की बढ़ी चिंता
Top News

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की खबर से इंदौर के कारोबारियों की बढ़ी चिंता:पहले मिल चुकी हैं करोड़ों की रंगदारी की धमकियां; इनको मिली है पुलिस सुरक्षा

about 4 hours ago
पारले-जी बिस्किट फैक्ट्री में लगी भीषण आग
Top News

पारले-जी बिस्किट फैक्ट्री में लगी भीषण आग:दूर तक दिखीं लपटें; दमकल की 7 गाड़ियां आग बुझाने में जुटीं

about 4 hours ago
वीडियो देखिये, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया कन्या पूजन
Top News

वीडियो देखिये, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया कन्या पूजन:बोले-मां केवल मंदिर में नहीं, बेटियों में भी निवास करती हैं

about 4 hours ago
दशहरे पर निकलेगी बाबा महाकाल की सवारी
Top News

दशहरे पर निकलेगी बाबा महाकाल की सवारी:ड्रोन से बरसेंगे फूल; 1 लाख वर्गफीट में बनेगी रंगोली

about 5 hours ago
इंदौर में कांग्रेस को झटका
Top News

इंदौर में कांग्रेस को झटका:3 पार्षदों की सदस्यता बची; राज्य निर्वाचन आयोग ने शिकायत की खारिज

about 5 hours ago
वीडियो देखिये, टाइगर श्रॉफ फायरिंग कांड के आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस ने 15 मिनट में बिछाया जाल
Top News

वीडियो देखिये, टाइगर श्रॉफ फायरिंग कांड के आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस ने 15 मिनट में बिछाया जाल:दिल्ली के रास्ते नेपाल भागने की थी योजना

about 5 hours ago
पटवारी ने दो बेटों की हत्या के बाद ट्रेन के आगे कूदकर दी जान
Top News

पटवारी ने दो बेटों की हत्या के बाद ट्रेन के आगे कूदकर दी जान:रेलवे पार्किंग में कार से मिले दोनों बच्चों के शव; पोस्टमार्टम में हुआ बड़ा खुलासा

about 5 hours ago
वीडियो देखिये, जनभागीदारी से स्वच्छता के संकल्प को साकार कर रहा मध्य प्रदेश
Top News

वीडियो देखिये, जनभागीदारी से स्वच्छता के संकल्प को साकार कर रहा मध्य प्रदेश:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले-मूलभूत सुविधाओं और रोजगार पर भी जोर

about 5 hours ago
वीडियो देखिये, मुख्यमंत्री ने सिंहस्थ-2028 की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की
Top News

वीडियो देखिये, मुख्यमंत्री ने सिंहस्थ-2028 की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की:तय समय-सीमा में काम पूरे करने के निर्देश

about 5 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!