फिरोज के सेटिंगबाज भाई भी जांच के घेरे में?: 13 करोड़ से ज्यादा खर्च का आकलन, जमीन के सौदों में 81 लाख की बयाना राशि और खातों में करोड़ों के लेनदेन के दावे
KHULASA FIRST
संवाददाता

खाकी की कमाई या करोड़ों का खेल?
खुलासा फर्स्ट, इंदौर ।
खाकी की नौकरी से लेकर करोड़ों की संपत्तियों तक... प्रधान आरक्षक फिरोज खान के मामले में अब सिर्फ आय से अधिक संपत्ति का सवाल नहीं, बल्कि जमीन के सौदों, बैंक खातों और परिवार से जुड़े वित्तीय लेन-देन की कड़ियां भी जांच का अहम पहलू बन सकती हैं। लोकायुक्त की कार्रवाई के बाद सामने आए संपत्ति संबंधी आंकड़ों ने पहले ही कई सवाल खड़े कर दिए हैं। अब एक सूत्र से मिली जानकारी में फिरोज के भाइयों जावेद खान और रऊफ खान के नाम, जमीन के सौदे, कथित कारोबारी संपर्क और पुराने विभागीय विवादों का भी जिक्र हुआ है।
मामले का सबसे अहम पहलू यह है कि एक ओर सरकारी सेवा से मिली आय का हिसाब जांच के दायरे में है तो दूसरी ओर कुछ जमीन सौदों में 81 लाख रुपए की कथित बयाना राशि और रोशनी वर्मा से जुड़े बैंक खातों में करोड़ों रुपए के लेन-देन की जानकारी सामने रखी जा रही है। सवाल यह है कि इन सौदों में पैसा कहां से आया, किसने भुगतान किया और संपत्तियों का वास्तविक लाभार्थी कौन है? इन सवालों का जवाब दस्तावेजों से ही मिल सकता है।
तीन भाइयों के नाम की चर्चा, लेकिन संपत्ति की कड़ी किससे जुड़ी?... सूत्र से मिली जानकारी में फिरोज खान के साथ उसके भाइयों जावेद खान और रऊफ खान के नाम का उल्लेख किया गया है। सूत्र ने परिवार के सदस्यों की संपत्तियों, कथित कारोबारी गतिविधियों और जमीन के सौदों को लेकर सवाल उठाए हैं, लेकिन तीसरे भाई का नाम और उसकी भूमिका स्पष्ट नहीं है।
इसलिए तीनों भाइयों के किसी साझा कारोबार या संयुक्त संपत्ति का दावा फिलहाल पुष्ट नहीं है। जांच का महत्वपूर्ण बिंदु यह हो सकता है कि परिवार के सदस्यों के नाम पर कितनी संपत्तियां हैं, उन्हें खरीदने में रकम कहां से आई और क्या उनका कोई वित्तीय संबंध फिरोज खान के खातों से मिलता है। जानकारी के अनुसार फिरोज का पारिवारिक मित्र शकील खान जावेद और फिराेज से जुड़े वित्तीय लेनदेन का हिसाब रखता है।
81 लाख की बयाना राशि... फिर खातों में करोड़ों का लेनदेन!... जमीन का सौदा 7 करोड़ में हुआ था, इसके बाद सूत्रों के मुताबिक दो अलग-अलग रकम 46 लाख और 35 लाख रुपए की बयाना राशि दिए जाने का दावा किया है। दोनों को मिलाकर कुल 81 लाख रुपए होते हैं। इसी जानकारी में फिराेज खान की महिला मित्र और लोकायुक्त केस की सह आरोपी रोशनी वर्मा के एक्सिस बैंक, देवास स्थित खाते में विभिन्न स्रोतों से रकम जमा होने का उल्लेख है।
सूत्र का यह भी दावा है कि फिरोज खान और उसकी पत्नी हिना खान के खातों से रोशनी वर्मा के खातों में तीन करोड़ रुपए से अधिक का लेनदेन हुआ। रोशनी सेल्स एंड सर्विस, रॉयल ग्रीन एस्टेट, साहिल ट्रेडिंग कंपनी और मां वहीदा खान से जुड़े वित्तीय लेन-देन का भी जिक्र किया है। यहां बड़ा सवाल केवल रकम का नहीं, बल्कि उसके स्रोत और इस्तेमाल का है। क्या ये रकम जमीन खरीदने के लिए दी गई थी?, क्या भुगतान का उल्लेख रजिस्ट्री या अनुबंध में है?, क्या संबंधित फर्मों का इन सौदों से कोई सीधा संबंध है?, इन बिंदुओं की पुष्टि बैंक स्टेटमेंट, चेक, अनुबंध और पंजीयन दस्तावेजों से ही हो सकती है। सूत्र ने रोशनी वर्मा के नाम से जारी पांच चेक में से दो के ग्राम गुरान (सांवेर) की जमीन से जुड़े महेश चौधरी के खाते में क्लिय होने की बात भी कही है।
2.54 करोड़ से अधिक बाजार मूल्य वाली जमीन पर नजर... सूत्र से मिली जानकारी में ग्राम गुरान (सांवेर) की जमीन का अनुमानित बाजार मूल्य 2.54 करोड़ रुपए से अधिक बताया गया है। दावा है कि इस जमीन, रोशनी वर्मा के खाते में हुए लेन-देन और फिरोज खान के परिवार से जुड़ी संपत्तियों के बीच संबंध की पड़ताल जरूरी है। जमीन किसके नाम पर दर्ज है, उसका सौदा कब हुआ, रजिस्ट्री में कितनी कीमत दर्ज है और भुगतान किस खाते से किया गया, इन सवालों के जवाब इस कड़ी को स्पष्ट कर सकते हैं।
राजोदा की जमीन को लेकर शिकायत, एसपी कार्यालय तक पहुंचा मामला... सूत्र के मुताबिक आवास नगर निवासी राधेश्याम और उनके परिवार ने राजोदा स्थित पैतृक जमीन को लेकर एसपी कार्यालय में आवेदन दिया था। शिकायत में आरोप लगाया गया कि मुख्य मार्ग से जुड़ी जमीन की रजिस्ट्री फिरोज खान और उसकी पत्नी के नाम कराई गई, जबकि जमीन के बंटवारे को लेकर आपत्ति थी। इस मामले में मूल शिकायत, खसरा, नक्शा, बंटवारे के दस्तावेज और रजिस्ट्री का परीक्षण जरूरी है। यह भी स्पष्ट होना चाहिए कि पुलिस या राजस्व विभाग ने शिकायत पर क्या कार्रवाई की।
शिकायत में आरोप लगना और आरोप साबित होना अलग-अलग बातें हैं। यदि इस जमीन का संबंध लोकायुक्त जांच के दायरे में आई संपत्तियों से है तो उसका आधिकारिक रिकॉर्ड से मिलान महत्वपूर्ण हो सकता है। फिलहाल इस संबंध की पुष्टि उपलब्ध जानकारी से नहीं होती।
जावेद-रऊफ के नाम भी चर्चा में, रोशनी वर्मा से जुड़े जमीन के सौदों की परतें
खोलने के लिए बैंक खातों, रजिस्ट्री और फर्मों के रिकॉर्ड का मिलान जरूरी
लोकायुक्त के आंकड़े और असली सवाल
रिपोर्टों में फिरोज खान से संबंधित संपत्तियों पर करीब 13.07 करोड़ रुपए खर्च होने का आकलन प्रकाशित हुआ था। एक रिपोर्ट में इसे ज्ञात आय की तुलना में 575 प्रतिशत अनुपातहीन बताया गया। दूसरी ओर कुछ रिपोर्टों में संपत्तियों के अनुमानित बाजार मूल्य का आंकड़ा इससे अधिक बताया गया है। दोनों आंकड़ों का आधार अलग हो सकता है और अंतिम स्थिति जांच पूरी होने पर ही स्पष्ट होगी। अब जांच की असली कसौटी तीन सवाल हैं कि संपत्ति किसके नाम है, भुगतान किसने किया और रकम का वैध स्रोत क्या है? परिवार के सदस्यों के नाम पर दर्ज संपत्तियों, रोशनी वर्मा से जुड़े खातों, जमीन के सौदों और फिरोज खान की ज्ञात आय का दस्तावेजी मिलान इन सवालों के जवाब दे सकता है। फिलहाल लोकायुक्त की संपत्ति जांच इस मामले का मुख्य आधार है।
नौकरी का रिकॉर्ड भी खंगालने की मांग...
सूत्र ने फिरोज खान की पुलिस सेवा और पदस्थापना को लेकर भी सवाल उठाए हैं। दावा किया गया कि उसका लंबा समय पुलिस लाइन में बीता और चालक के रूप में काम करने के दौरान ड्यूटी तथा रवानगी-वापसी के रिकॉर्ड की पड़ताल की जाना चाहिए। बातचीत में पूर्व पदस्थापनाओं के दौरान शिकायतों और विभागीय जांच का भी उल्लेख किया गया। इन दावों की पुष्टि सेवा पुस्तिका, पदस्थापना आदेश, उपस्थिति रजिस्टर, रवानगी-वापसी रिकॉर्ड और विभागीय जांच के निष्कर्षों से ही हो सकती है। सरकारी नौकरी की अवधि और वेतन का रिकॉर्ड आय से अधिक संपत्ति की गणना में महत्वपूर्ण होता है, इसलिए वास्तविक सेवा अवधि, वैध आय और संपत्ति खरीदने की तारीखों का मिलान जांच का अहम हिस्सा है।
संबंधित समाचार

05 लाख रुपए तक वसूलता था फिरोज:हेड कांस्टेबल पर गो-सेवक के सनसनीखेज आरोप

दिनदहाड़े चोरी करने वाली गैंग पकड़ाई:सूने मकानों को बनाते थे निशाना; आरोपी गिरफ्तार, लाखों का माल जब्त

किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी:कृषि मंत्री ने लॉन्च किया एग्री वेलफेयर पोर्टल; एक ही प्लेटफॉर्म पर मिलेंगी ये जानकारी

व्यापारी की पत्नी ने की आत्महत्या:फांसी लगाकर दी जान; 5 साल पहले किया था प्रेम विवाह

इंदौर में दशहरे पर शूर्पणखा दहन की तैयारी:चर्चित महिला आरोपियों के लगेंगे पुतले; पिछले साल हाईकोर्ट के आदेश के बाद रद्द हुआ था आयोजन

वीडियो देखिये, ग्वालियर हादसा पर बोले मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव:दोषियों पर होगी कार्रवाई ; घायलों को बेहतर इलाज दिलाना सरकार की प्राथमिकता

चाकूबाजी में घायल 16 वर्षीय किशोर की मौत:वाहन कटिंग को लेकर हुआ था विवाद; मुख्य आरोपी फरार

वीडियो देखिये, ग्वालियर शीतला माता मंदिर हादसा मामला:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ट्रॉमा सेंटर पहुंचकर जाना घायलों का हाल

इंदौर में सड़क धंसने का सिलसिला जारी:अब यहां गड्ढे में फंसा टैंकर; क्रेन की मदद से निकाला

प्रज्ञान ओझा बने चीफ सिलेक्टर:अजित अगरकर की लेंगे जगह; रमेश पोवार को भी मिली जिम्मेदारी

ड्रग्स तस्करी मामले में वकील गिरफ्तारी:पूछताछ में किया बड़ा खुलासा; मुख्य आरोपी के घर पहुंची क्राइम ब्रांच

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की खबर से इंदौर के कारोबारियों की बढ़ी चिंता:पहले मिल चुकी हैं करोड़ों की रंगदारी की धमकियां; इनको मिली है पुलिस सुरक्षा

पारले-जी बिस्किट फैक्ट्री में लगी भीषण आग:दूर तक दिखीं लपटें; दमकल की 7 गाड़ियां आग बुझाने में जुटीं

वीडियो देखिये, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया कन्या पूजन:बोले-मां केवल मंदिर में नहीं, बेटियों में भी निवास करती हैं

दशहरे पर निकलेगी बाबा महाकाल की सवारी:ड्रोन से बरसेंगे फूल; 1 लाख वर्गफीट में बनेगी रंगोली

इंदौर में कांग्रेस को झटका:3 पार्षदों की सदस्यता बची; राज्य निर्वाचन आयोग ने शिकायत की खारिज

वीडियो देखिये, टाइगर श्रॉफ फायरिंग कांड के आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस ने 15 मिनट में बिछाया जाल:दिल्ली के रास्ते नेपाल भागने की थी योजना

पटवारी ने दो बेटों की हत्या के बाद ट्रेन के आगे कूदकर दी जान:रेलवे पार्किंग में कार से मिले दोनों बच्चों के शव; पोस्टमार्टम में हुआ बड़ा खुलासा

वीडियो देखिये, जनभागीदारी से स्वच्छता के संकल्प को साकार कर रहा मध्य प्रदेश:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले-मूलभूत सुविधाओं और रोजगार पर भी जोर

वीडियो देखिये, मुख्यमंत्री ने सिंहस्थ-2028 की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की:तय समय-सीमा में काम पूरे करने के निर्देश
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!