इंदौर में कांग्रेस को झटका: 3 पार्षदों की सदस्यता बची; राज्य निर्वाचन आयोग ने शिकायत की खारिज
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
नगर निगम में कांग्रेस के पार्षदों की संख्या लगातार घट रही है। जुलाई 2022 में हुए नगर निगम चुनाव में कांग्रेस के 19 पार्षद चुने गए थे, लेकिन अब उनकी संख्या घटकर 14 रह गई है।
कांग्रेस की शिकायत खारिज
कांग्रेस के दो पार्षदों की सदस्यता पहले ही शून्य घोषित हो चुकी है, जबकि तीन पार्षद बीजेपी में शामिल हो गए हैं। इन तीन पार्षदों की सदस्यता खत्म करने की मांग पर राज्य निर्वाचन आयोग ने कांग्रेस की शिकायत खारिज कर दी है।
बीजेपी में शामिल हुए थे तीन पार्षद
2022 के नगर निगम चुनाव में कांग्रेस के टिकट पर वार्ड 15 से ममता सुभाष सुनेर, वार्ड 17 से शिवम यादव और वार्ड 23 से विनीता धर्मेंद्र मौर्य ने जीत दर्ज की थी। बाद में तीनों बीजेपी में शामिल हो गए।
सदस्यता समाप्त करने की मांग की थी
उस दौरान आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और मंत्री कैलाश विजयवर्गीय भी मौजूद थे। तीनों पार्षदों के बीजेपी में जाने के बाद कांग्रेस ने दल-बदल के आधार पर उनकी सदस्यता समाप्त करने की मांग की थी।
राज्यपाल से हाईकोर्ट तक पहुंचा मामला
तत्कालीन महिला कांग्रेस अध्यक्ष और वर्तमान नगर निगम नेता प्रतिपक्ष सोनिला मिमरोट ने इस मामले में राज्यपाल से शिकायत की थी।
कार्रवाई नहीं होने पर उन्होंने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर निर्धारित समय में फैसला लेने की मांग की।
इसके बाद मामला राज्य निर्वाचन आयोग तक पहुंचा। आयोग ने सभी पक्षों को सुनने के बाद शिकायत खारिज कर दी।
उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, आयोग ने कहा कि सांसदों और विधायकों पर लागू दल-बदल संबंधी प्रावधान स्थानीय निकायों के निर्वाचित प्रतिनिधियों पर उसी तरह लागू नहीं होते। इसी आधार पर तीनों पार्षदों की सदस्यता समाप्त करने की मांग स्वीकार नहीं की गई।
कादरी और अंसारी की सदस्यता पहले ही जा चुकी है
कांग्रेस के वार्ड 58 के पार्षद अनवर कादरी उर्फ डकैत की सदस्यता संभागायुक्त द्वारा शून्य घोषित की जा चुकी है।
उनके खिलाफ लगे आरोपों और आपराधिक रिकॉर्ड को लेकर कार्रवाई हुई थी। उपलब्ध जानकारी के अनुसार, कादरी ने इस फैसले के खिलाफ शासन के समक्ष अपील की है।
वहीं, वार्ड 60 की पार्षद सुनेहरा अंसारी की सदस्यता भी जिला अदालत ने नामांकन पत्र में जानकारी से जुड़े मामले में शून्य घोषित की थी।
कांग्रेस को चुनावों के बाद लगातार झटके
2023 के विधानसभा चुनाव और 2024 के लोकसभा चुनाव के बाद इंदौर में कांग्रेस को कई राजनीतिक झटके लगे।
लोकसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस उम्मीदवार रहे अक्षय कांति बम ने नामांकन वापस ले लिया और बाद में बीजेपी में शामिल हो गए।
विधानसभा चुनाव लड़ चुके संजय शुक्ला भी बीजेपी में जा चुके हैं।
इसके अलावा विशाल पटेल, रामकिशोर शुक्ला और राजा मंधवानी सहित कई नेताओं के बीजेपी में शामिल होने की बात सामने आई है।
हालांकि, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने हाल ही में कहा था कि कुछ नेता दोबारा कांग्रेस में लौटना चाहते हैं।
मित्रासुर के पुतले को लेकर मिमरोट का प्रदर्शन
सोमवार को नगर निगम नेता प्रतिपक्ष सोनिला मिमरोट ने शहर की समस्याओं को लेकर रावण के पुतले का दहन किया।
पुतले का नाम 'मित्रासुर' रखा गया था। प्रदर्शन में सीमित संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए और पार्षद सादिक खान उनके साथ मौजूद रहे।
पार्टी के अन्य नेताओं और पार्षदों की गैरमौजूदगी भी चर्चा का विषय बनी। मिमरोट ने कहा कि कांग्रेस में सभी एकजुट हैं।
उनके मुताबिक, रामनवमी की पूजा के कारण कुछ नेता प्रदर्शन में शामिल नहीं हो सके और इसकी सूचना पहले ही दे दी गई थी।
पुतले का नाम 'मित्रासुर' रखने के पीछे किसी व्यक्ति का नाम बताने से उन्होंने इनकार किया।
मिमरोट ने कहा कि शहर के लोग खुद तय करें कि किसने मित्र की जगह शत्रु जैसा व्यवहार किया है।
उन्होंने भागीरथपुरा और बावड़ी कांड का जिक्र करते हुए शहर में गंदे पानी की आपूर्ति और जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई नहीं होने के मुद्दे भी उठाए।
संबंधित समाचार

ड्रग्स तस्करी मामले में वकील गिरफ्तारी:पूछताछ में किया बड़ा खुलासा; मुख्य आरोपी के घर पहुंची क्राइम ब्रांच

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की खबर से इंदौर के कारोबारियों की बढ़ी चिंता:पहले मिल चुकी हैं करोड़ों की रंगदारी की धमकियां; इनको मिली है पुलिस सुरक्षा

पारले-जी बिस्किट फैक्ट्री में लगी भीषण आग:दूर तक दिखीं लपटें; दमकल की 7 गाड़ियां आग बुझाने में जुटीं

वीडियो देखिये, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया कन्या पूजन:बोले-मां केवल मंदिर में नहीं, बेटियों में भी निवास करती हैं

दशहरे पर निकलेगी बाबा महाकाल की सवारी:ड्रोन से बरसेंगे फूल; 1 लाख वर्गफीट में बनेगी रंगोली

वीडियो देखिये, टाइगर श्रॉफ फायरिंग कांड के आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस ने 15 मिनट में बिछाया जाल:दिल्ली के रास्ते नेपाल भागने की थी योजना

पटवारी ने दो बेटों की हत्या के बाद ट्रेन के आगे कूदकर दी जान:रेलवे पार्किंग में कार से मिले दोनों बच्चों के शव; पोस्टमार्टम में हुआ बड़ा खुलासा

वीडियो देखिये, जनभागीदारी से स्वच्छता के संकल्प को साकार कर रहा मध्य प्रदेश:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले-मूलभूत सुविधाओं और रोजगार पर भी जोर

वीडियो देखिये, मुख्यमंत्री ने सिंहस्थ-2028 की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की:तय समय-सीमा में काम पूरे करने के निर्देश

वीडियो देखिये, टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के मामले में तीन आरोपी पकड़े गए:कोटा की पुलिस अधीक्षक बोली-एक नाबालिग भी शामिल, जल्द ही तीनों को मुंबई पुलिस के हवाले करेंगे

वीडियो देखिये, दिग्विजय के बयान पर सिंधिया का पलटवार:क्यों बोले- 2020 में भी याद दिलाया था

DRI की जांच में बड़ा खुलासा:ज्वेलर्स ने बेचा तस्करी का इतने किलो सोना; कीमत 100 करोड़ से ज्यादा

वीडियो देखिये, विजयादशमी पर प्रदेशभर की पुलिस लाइनों में होगा शस्त्र पूजन:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दी बधाई और शुभकामनाएं

इंदौर आ रही इंडिगो फ्लाइट हैदराबाद डायवर्ट:करीब दो घंटे की देरी होने की आशंका; अगली उड़ान पर पड़ सकता है असर

कॉकरोच जनता पार्टी के सामने अब ‘लाल हिट जनता पार्टी’ ने मोर्चा खोला:पार्टी प्रमुख की चेतावनी- दशहरे से शुरू होगा अंत; मोदी जी का आह्वान हुआ तो जुटेंगे और ज्यादा लोग

शेयर बाजार के नाम पर लाखों की ठगी:व्हाट्सऐप ग्रुप में जोड़कर दिया झांसा; कई बैंक खातों में जमा कराई रकम

साइबर ठगों ने व्यापारी को ऐसे चंगुल में फंसाया:बिजली विभाग का अधिकारी बनकर ठग ली मोटी राशि; क्राइम ब्रांच ने ऐसे कराया रिफंड

वीडियो देखिये, नशे में चालक नहीं कर सकेगा बस स्टार्ट:यात्रियों की सुरक्षा के लिए लगाया अल्कोहल इंटरलॉक सिस्टम

लोन के नाम पर महिला कारोबारी से धोखाधड़ी:लाखों रुपए की दलाली ली; घर पहुंचकर मारपीट और सोशल मीडिया पर बदनाम करने की शिकायत

वीडियो देखिये, महापौर के खिलाफ प्रदर्शन में अकेली नजर आईं नेता प्रतिपक्ष:’मित्रासुर’ के पुतला दहन के ऐलान के बीच पार्टी की एकजुटता पर उठे सवाल; कई करीबी नेता और पार्षद नहीं आए नजर
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!