वीडियो देखिये, SAFE CLICK 2.0 अभियान को मिला सोशल मीडिया का साथ: साइबर सुरक्षा को जन-आंदोलन बनाने का आह्वान
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
साइबर अपराधों के बढ़ते मामलों के बीच आमजन को डिजिटल सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा चलाए जा रहे “SAFE CLICK 2.0” अभियान को इंदौर में व्यापक समर्थन मिला। पुलिस कमिश्नरेट इंदौर द्वारा आयोजित विशेष सेमिनार एवं संवाद कार्यक्रम में सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर, कंटेंट क्रिएटर और मीडिया प्रतिनिधियों ने बड़ी संख्या में भाग लिया और साइबर सुरक्षा को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर संतोष कुमार सिंह रहे। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (कानून व्यवस्था) मयंक अवस्थी, पुलिस उपायुक्त ज़ोन-01 नरेंद्र रावत, ज़ोन-03 अभिषेक रंजन, ज़ोन-04 सुनील कुमार मेहता, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त ज़ोन-02 अमरेंद्र सिंह तथा अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त क्राइम मीना चौहान सहित वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम में 100 से अधिक मीडिया प्रतिनिधि एवं डिजिटल क्रिएटर्स की भागीदारी रही।
कार्यक्रम के दौरान पुलिस कमिश्नर द्वारा साइबर अपराधों से बचाव एवं डिजिटल सतर्कता पर आधारित “साइबर सुरक्षा मार्गदर्शिका हैंडबुक” का विमोचन किया गया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में साइबर अपराध तेजी से बढ़ रहे हैं और इनसे बचाव का सबसे प्रभावी माध्यम जन-जागरूकता है। उन्होंने कहा कि मीडिया और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इस दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं और इनके सहयोग से यह अभियान अधिक प्रभावी बनाया जा सकता है।
कार्यक्रम के दौरान “SAFE CLICK 2.0” सेल्फी पॉइंट पर पुलिस कमिश्नर सहित सभी प्रतिभागियों ने सेल्फी लेकर अभियान से जुड़ने का संदेश दिया। इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों ने साइबर सुरक्षा की शपथ भी ली और यह संकल्प लिया कि वे स्वयं भी जागरूक रहेंगे तथा अपने आसपास के लोगों को भी डिजिटल सुरक्षा के प्रति सतर्क करेंगे।
कार्यक्रम का संचालन अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त अमरेंद्र सिंह द्वारा किया गया। उन्होंने साइबर अपराधों के नए तरीकों, ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाव और डिजिटल व्यवहार में सावधानी की आवश्यकता पर विस्तार से जानकारी दी।
इंदौर पुलिस का यह अभियान साइबर सुरक्षा को एक जनभागीदारी आधारित आंदोलन के रूप में स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है, जिसमें समाज के हर वर्ग की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया है।
संबंधित समाचार

दोपहिया वाहन चुराने वाला बदमाश गिरफ्तार:लाखों रुपए कीमत की बाइक बरामद; वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा

फार्मा कंपनी में बॉयलर फटा:5 लोगों की मौत; 10 गंभीर घायल, रेस्क्यू जारी

मौत के बाद शव को लेकर मचा बवाल महासंघ के पहुंचते ही सुलझा विवाद:वी वन हॉस्पिटल का मामला

किसने पीसीसी चीफ को ‘कांग्रेस का मेल राखी सावंत' बताया:सीएम डॉ. मोहन यादव की नकल पर साधा निशाना

नगर निगम में वसूली से परेशान कचरा गाड़ी चालक ने जहर खाया, हालत गंभीर

एक ही परिवार के 4 लोगों की हत्या:युवक ने डंडे से किए ताबड़तोड़ वार; इलाके में फैली सनसनी

नगर निगम का घोटाला:आरटीआई में छिपाए कर्मचारी; घर बैठे बांट रहे वेतन

इस गिरोह के दो गुर्गों को जमानत नहीं:बिल्डर्स और रसूखदारों को धमकाने के आरोप

जिस दिन एआई चला गया उस दिन कितनी नौकरियां बचेंगी:बौद्धिक आत्महत्या की ओर बढ़ते कदम

बैंक मैनेजर बनकर साइबर ठगी:केवायसी बंद होने का डर दिखाया; क्यूआर कोड भेजकर खाते से रकम निकालने का आरोप, एक गिरफ्तार

नीलोफर हत्याकांड:एक महीने से फरार पति गिरफ्तार; बचने के लिए बदला हुलिया, पुलिस ने 5 राज्यों में 10 हजार किमी किया पीछा

पटेल नगर बावड़ी कांड के बाद भी नहीं जागा प्रशासन

शंका के दायरे में पलासिया पुलिस की कार्यप्रणाली:बंटी नागर की आत्महत्या के मामले में रसूखदारों को परेशान करने पर जोर

सिगरेट जलाते ही गैस सिलेंडर हुआ ब्लास्ट:70 प्रतिशत झुलसा युवक; कमरे की दीवार भी गिरी

जोन में संपत्ति कर घोटाला:दो कर्मचारी हुए निलंबित

इंदौर की हरियाली पर फिर वार:25 से ज्यादा पेड़ काटे; नगर निगम की अनुमति पर उठे सवाल

देखिये वीडियो, होटल में पत्नी ने पति को दूसरी महिला के साथ पकड़ा:पुलिस के सामने जड़े थप्पड़; दोनों की हुई है लव मैरिज

सड़क बना दी और विभाग को खबर नहीं:करोड़ों की वनभूमि पर 3 महीने तक चला निर्माण

गोशालाओं को ₹101 करोड़ देंगे अमित शाह:255 करोड़ के डेयरी प्लांट का करेंगे भूमिपूजन

गांधी जयंती पर बच्चों ने दांडी यात्रा के स्वरूप में की मेट्रो ट्रेन से यात्रा:250 से अधिक बच्चों ने पहली बार किया सफर, गूंजे देशभक्ति गीत
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!