पेपर लीक बिल पर संसद में घमासान: राहुल बोले- रेपिस्ट का बचाव करने वाले को शिक्षा मंत्री बनाया; प्रियंका के बयान पर हंगामा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, नई दिल्ली।
पेपर लीक रोकने से जुड़े 'पब्लिक एग्जामिनेशन (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन विधेयक, 2026' पर लोकसभा में मंगलवार को चर्चा के दौरान सत्ता पक्ष और विपक्ष आमने-सामने आ गए। केंद्रीय शिक्षामंत्री प्रह्लाद जोशी को लेकर कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी और विपक्ष के नेता राहुल गांधी की टिप्पणियों पर सदन में जोरदार हंगामा हुआ। सत्ता पक्ष ने इसे चरित्र हनन बताते हुए माफी की मांग की, जबकि प्रियंका गांधी ने अपने बयान के समर्थन में सबूत देने की बात कही।
राहुल गांधी का सरकार पर हमला
संसद परिसर में मीडिया से बातचीत के दौरान राहुल गांधी ने कहा कि भाजपा ने "ऐसे व्यक्ति को शिक्षा मंत्री बनाया है, जिसने बलात्कारियों का बचाव किया।" उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के पास कई विकल्प थे, लेकिन उन्होंने ऐसे व्यक्ति को चुना, जिसे लेकर गंभीर सवाल उठते रहे हैं।
लोकसभा में प्रियंका की टिप्पणी पर हंगामा
लोकसभा में चर्चा के दौरान प्रियंका गांधी ने भी शिक्षामंत्री प्रह्लाद जोशी को लेकर टिप्पणी की। इसके बाद सत्ता पक्ष के सांसदों ने तीखा विरोध किया। केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू, भाजपा सांसद निशिकांत दुबे और स्वयं प्रह्लाद जोशी ने इसे चरित्र हनन बताते हुए प्रियंका गांधी से माफी की मांग की।
प्रियंका गांधी ने जवाब में कहा कि बिल्किस बानो मामले के दोषियों की रिहाई को लेकर प्रह्लाद जोशी के बयान का प्रमाण वह उपलब्ध कराएंगी। बाद में उनकी टिप्पणी को लोकसभा की कार्यवाही से हटा दिया गया।
स्पीकर ने दी नसीहत
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि सदन में बिना तथ्यों के किसी पर आरोप नहीं लगाए जाने चाहिए। उन्होंने सभी सदस्यों से विधेयक तक ही चर्चा सीमित रखने की अपील की।
पेपर लीक कानून पर 8 घंटे चर्चा
विधेयक पेश करते हुए केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि 2024 के कानून में संशोधन से पेपर लीक जैसी घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाने में मदद मिलेगी। पहले चर्चा के लिए 6 घंटे तय किए गए थे, लेकिन सभी दलों की सहमति से इसे बढ़ाकर 8 घंटे कर दिया गया। केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू ने कहा कि जरूरत पड़ी तो चर्चा 10 घंटे तक भी कराई जाएगी।
अनुराग ठाकुर बोले- पेपर लीक भी आतंकवाद जैसी चुनौती
भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा कि जिस तरह मोदी सरकार ने आतंकवाद और नक्सलवाद पर प्रभावी कार्रवाई की, उसी तरह पेपर लीक माफिया पर भी सख्ती से कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने राहुल और प्रियंका गांधी पर युवाओं को गुमराह करने का आरोप भी लगाया।
अखिलेश, डिंपल और सुप्रिया सुले ने भी उठाए सवाल
अखिलेश यादव ने सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि वह वादे नहीं, केवल "जुमले" देती है। डिंपल यादव ने छात्र प्रदर्शन, पुलिस कार्रवाई और सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाए जाने का मुद्दा उठाया। केसी वेणुगोपाल ने गृह मंत्री अमित शाह की अनुपस्थिति पर सवाल उठाते हुए छात्र आंदोलन पर एसआईटी जांच की मांग की। सुप्रिया सुले ने कहा कि हर मुद्दे को पाकिस्तान और चीन से जोड़ने की राजनीति अब नहीं चलेगी तथा छात्र आंदोलन पर पुलिस के रवैये पर सवाल उठाए।
संबंधित समाचार

तीन दिन में दूसरी बार राजधानी पहुंचे मुख्यमंत्री:एमपी में बढ़ी सियासी हलचल

80s लुक वाली AI फोटो का ट्रेंड कहीं पड़ न जाए भारी:एक तस्वीर से लीक हो सकती है आपकी निजी जानकारी; रखें ये सावधानी

iPhone 18 Pro और Max की बुकिंग आज से शुरू:जानें कीमत से ऑफर तक सबकुछ

MIC में इस नेता की वापसी से नाराज भाजपा पार्षद:काली पट्टी बांधकर परिवार सहित धरने पर बैठे; मां बोलीं- आज भी घटना याद आती है तो डर लगता है

गणेशोत्सव में 10 दिन की शराबबंदी पर हाईकोर्ट की फटकार:बोला-इतने दिन शराब नहीं मिली तो अस्पतालों में बढ़ सकती है भीड़

22 साल की एंकर ने की आत्महत्या:मौत से पहले बॉयफ्रेंड को भेजा भावुक मैसेज; पुलिस ने मोबाइल जब्त किया

जहरीली शराब कांड की न्यायिक जांच शुरू:रिटायर्ड जस्टिस की अध्यक्षता में आयोग गठित; कमेटी तीन माह में सौंपेगी रिपोर्ट

पीसीसी चीफ का सरकार को अल्टीमेटम:3 माह में इन शहरों का मास्टर प्लान नहीं आया तो हजारों कांग्रेसजन करेंगे पदयात्रा

ऑनलाइन मंगाए बर्गर में रेंग रही थी इल्लियां:‘द हब’ परिसर में संचालित रेस्टोरेंट ‘बर्गर फार्म’ की लापरवाही से जैन परिवार आहत

रेडिसन ब्लू में बड़ी लापरवाही वेज काउंटर पर परोसा चिकन सूप:150 से अधिक अधिकारियों-कर्मचारियों की धार्मिक भावनाएं

दामाद ने की ससुर की बेरहमी से हत्या:चाकू से वार कर उतारा मौत के घाट; पत्नी और दादी सास पर भी किया हमला

मांगलिया दुग्ध संघ के सांची प्लांट में स्टीम फ्रायर फटने के कारण टेक्नीशियन की मौत:लापरवाह प्रबंधन ने जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ा; मीडिया के प्रवेश पर लगाई रोक

युवक की पीट-पीटकर हत्या:बहन-जीजा को पिटता देख बचाने आया था; इस वजह से हुआ था विवाद

हादसा:पुराना मकान तोड़ते समय भरभराकर गिरी दीवार; इतने मजदूर दबे, दो के हाथ-पैर में फ्रैक्चर

नशे की बड़ी खेप के साथ 2 महिलाएं गिरफ्तार:रेलवे स्टेशन पर पकड़ाई; बैग में भरकर ले जा रही थी डोडाचूरा

जहरीली शराब कांड:मास्टर माइंड के बाद अब इसकी तलाश तेज; लगातार दबिश दे रही पुलिस

एमवायएच के कैंसर विभाग से लाखों की मशीन गायब:अस्पताल परिसर में जर्जर भवनों को हटाने वाले ठेकेदार जुबेर खोकर पर मशीन ठिकाने लगाने का आरोप

नवविवाहिता ने की आत्महत्या:फांसी लगाकर दी जान; पति और ससुर समेत 4 पर केस दर्ज

रिश्वतखोर सीबीएन अफसर चढ़ा सीबीआई के हत्थे:ड्रग्स मामले में आरोपी नहीं बनाने के एवज में मांगी घूस

देखिए वीडियो:चलती कार में लगी आग; अंदर फंसा चालक, ट्रैफिक पुलिस ने कांच तोड़कर बचाया, लोडिंग रिक्शा में CPR देते अस्पताल पहुंचाया
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!