Ola-Rapido पर RTO का शिकंजा: अब इन बाइकों पर होगी कार्रवाई
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
राजधानी में Ola और Rapido की बाइक टैक्सी सेवाओं को लेकर परिवहन विभाग ने सख्ती शुरू कर दी है। RTO ने स्पष्ट किया है कि ऐप आधारित यात्री सेवा के लिए वाहन का कमर्शियल पंजीकरण होना जरूरी है।
इन बाइकों पर होगी कार्रवाई
निजी नंबर वाली बाइक या कार से यात्रियों को किराए पर ले जाते पाए जाने पर वाहन चालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। यह मामला 18 और 19 अगस्त को हुई टैक्सी यूनियनों की हड़ताल के बाद और चर्चा में आया है।
कई नियमों का पालन करना पड़ता है
यूनियनों ने आरोप लगाया था कि बड़ी संख्या में निजी नंबर वाले वाहन ऐप के जरिए यात्रियों को ढो रहे हैं, जबकि कमर्शियल वाहन संचालकों को परमिट, फिटनेस, बीमा और टैक्स समेत कई नियमों का पालन करना पड़ता है।
करीब 10 हजार बाइक टैक्सी चल रही
टैक्सी यूनियनों का दावा है कि भोपाल में करीब 10 हजार बाइक टैक्सी चल रही हैं, जबकि परिवहन विभाग के अनुसार कमर्शियल नंबर वाली बाइक की संख्या महज 200 से 300 के आसपास है। हालांकि, 10 हजार निजी बाइक टैक्सी का आंकड़ा विभाग की ओर से आधिकारिक रूप से जारी नहीं किया गया है।
ये लोग सेवा जारी रख सकेंगे
RTO के मुताबिक कार्रवाई किसी विशेष कंपनी के खिलाफ नहीं, बल्कि वाहन के व्यावसायिक इस्तेमाल और नियमों के पालन को लेकर होगी। वैध दस्तावेज और कमर्शियल पंजीकरण वाले वाहन ऐप आधारित सेवा जारी रख सकेंगे।
RTO की जांच तेज
निजी नंबर वाली बाइक पर कार्रवाई बढ़ने से शहर में बाइक टैक्सी की उपलब्धता प्रभावित हो सकती है। वहीं, नियमों के तहत कमर्शियल बाइक चला रहे ड्राइवरों के लिए प्रतिस्पर्धा कम होने से उन्हें फायदा मिलने की संभावना है।
आने वाले दिनों में RTO की जांच तेज होने पर भोपाल की बाइक टैक्सी सेवाओं में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है।
संबंधित समाचार

16 वर्षीय छात्र की मौत:स्कूल बस पकड़ने के दौरान अचानक जमीन पर गिरा; कार्डियक अरेस्ट से गई जान

दूषित पानीकांड की जांच रिपोर्ट से मचा बवाल:टेंडर से पाइपलाइन तक कई स्तरों पर लापरवाही; इतने दिनों की देरी पर उठे सवाल

मौसम ने बिगाड़ी लोगों की सेहत:वायरल के सैकड़ों मरीज रोज पहुंच रहे अस्पताल; एक्सपर्ट्स ने दी ये सलाह

धू-धूकर जलती कार में हुए जोरदार धमाके:धुआं निकलते ही चालक ने रोकी गाड़ी; तीनों सवार कूदकर बचे

कचरा गाड़ी की चपेट में आई 10 साल की बच्ची:पैर पर चढ़ा पहिया; सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद हुआ खुलासा

देखिए वीडियो, ‘सेव डेमोक्रेसी मार्च’ में दिखा आक्रोश:सड़क पर बैठे विपक्षी सांसद; इस नेता के हाथ में पोस्टर- ‘ज्ञानेश, इट्स डन ब्रो’

देखिए वीडियो, 3 साल से अटकी आरई-2 की राह हुई साफ:इतने बाधक निर्माण हटाने की कार्रवाई; इतने लोग गिरफ्तार, मीडियाकर्मियों को रोका

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!