खबर
Top News

72 घंटे में लूट का खुलासा: जोमेटो डिलीवरी बॉय से लूटा था मोबाइल; बिरयानी के UPI पेमेंट से आरोपी तक पहुंची पुलिस

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

12 अगस्त 2026, 1:23 pm
शेयर करें:

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
एमआईजी थाना क्षेत्र में एबी रोड पर जोमेटो डिलीवरी बॉय से मोबाइल लूट की वारदात का पुलिस ने 72 घंटे में खुलासा कर दिया। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लूटा गया मोबाइल और वारदात में इस्तेमाल ऑटो रिक्शा बरामद किया है।

रात 2 बजे डिलीवरी बॉय को रोककर मोबाइल लूटा
आरोपियों तक पहुंचने में करीब 120 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और बिरयानी के ठेले पर किए गए UPI पेमेंट ने अहम भूमिका निभाई। पुलिस के मुताबिक 7 अगस्त की रात करीब 2 बजे जोमेटो डिलीवरी बॉय हिम्मत सिंह जाटव मोटरसाइकिल से एबी रोड स्थित लॉट्स चौराहे से एमआईजी चौराहे की ओर जा रहा था।

एमआईजी थाने में लूट का मामला दर्ज
गुरुद्वारे के पास पीछे से एक ऑटो आया। ऑटो में चालक के अलावा एक युवक और युवती बैठे थे। आरोप है कि पीछे बैठे युवक ने हिम्मत को गाली देकर बाइक रुकवाई और अचानक उसका मोबाइल छीन लिया।

इसके बाद आरोपी ऑटो लेकर लॉट्स चौराहे की तरफ भाग निकले। पीड़ित ने पीछा करने की कोशिश की, लेकिन आरोपी फरार हो गए। शिकायत पर एमआईजी थाने में लूट का मामला दर्ज किया गया।

120 सीसीटीवी से खंगाला भागने का रास्ता
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने विशेष टीम बनाई। तीन टीमों ने एबी रोड के दोनों ओर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालना शुरू किया। फुटेज में आरोपी ऑटो लूट की घटना के बाद लॉट्स चौराहा, रोबोट चौराहा, रेडिसन चौराहा, विजय नगर, मेघदूत और बापट चौराहा होते हुए लवकुश चौराहा उज्जैन रोड की तरफ जाता दिखाई दिया।

ऑटो की पहचान उसके पीछे जल रही एक ही ब्रेक लाइट से की गई। लवकुश चौराहे के बाद ऑटो सीसीटीवी में दिखाई नहीं दिया तो पुलिस ने आरोपी की गतिविधियों की बैक ट्रैकिंग शुरू की।

बिरयानी के ठेले से मिला बड़ा सुराग
पुलिस को जांच के दौरान एबी रोड के पास एक बिरयानी विक्रेता से अहम जानकारी मिली। उसने बताया कि घटना की रात एक ऑटो उसकी दुकान पर रुका था। उसमें चालक के साथ एक युवक और युवती बैठे थे।

UPI से भुगतान किया था
तीनों ने बिरयानी खाई और कुछ देर वहां रुके। पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने बिरयानी के लिए UPI से 400 रुपए का भुगतान किया था। बिरयानी की कीमत 150 रुपए होने पर दुकानदार ने बाकी 250 रुपए नकद वापस किए थे।

यही UPI ट्रांजैक्शन पुलिस के लिए अहम सुराग बना। पेमेंट से मिले मोबाइल नंबर की जानकारी और साइबर टीम की मदद से आरोपी की लोकेशन ट्रेस की गई।

आरोपियों की पहचान
जय चंदेरी पिता दिनेश चंदेरी उम्र 22 वर्ष निवासी सनन चौपाटी कुक्षी जिला धार, हाल राज नगर थाना चंदन नगर इंदौर। राज पिता सुनील रणोंजा उम्र 20 वर्ष (ऑटो चालक) निवासी ओमविहार कालोनी पल्हड नगर थाना एरोड्रम इंदौर के रूप में हुई है।

लोकेशन के आधार पर ऑटो सहित दबोचा
पुलिस ने लोकेशन के आधार पर ऑटो चालक राज को उसके ऑटो सहित घेराबंदी कर पकड़ लिया। ऑटो में उसका साथी जय चंदेरी भी मिला। पूछताछ में दोनों ने वारदात कबूल कर ली। पुलिस ने राज के ऑटो को जब्त किया, जबकि जय चंदेरी के कब्जे से लूटा गया मोबाइल बरामद किया गया।

प्रेमिका को उज्जैन घुमाने निकले थे
पुलिस पूछताछ में सामने आया कि दोनों आरोपी आपस में दोस्त हैं और ऑटो चलाते हैं। घटना वाली रात वे जय की प्रेमिका को उज्जैन घुमाने ले जा रहे थे। पुलिस के अनुसार, दोनों ने पहले शराब पी, फिर बिरयानी खाई और इसके बाद डिलीवरी बॉय से मोबाइल लूट लिया।

पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की जांच में सीसीटीवी फुटेज, UPI ट्रांजैक्शन और साइबर लोकेशन ने पुलिस को आरोपियों तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई।

इनकी रही भूमिका
इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी एमआईजी सी.बी.सिंह, उपनिरीक्षक शैलेन्द्र अग्रवाल, प्रआर. राजकुमार चौबे, प्रआर. प्रवीण पंवार, प्रआर. लोकेन्द्र सिंह, प्रआर. राजू दबाने, आर. कपिल सोनानिया, आर. संजू मीणा तथा सायबर टीम के आर. प्रवीण सिंह चौहान की सराहनीय भूमिका रही।

संबंधित समाचार

शराब पीने के बाद युवक की मौत का आरोप
Top News

शराब पीने के बाद युवक की मौत का आरोप:परिजनों ने जहरीली होने का जताया शक; जांच शुरू, कांग्रेस ने उठाए सवाल

1 day ago
देखिये वीडियो, 103 साल पुरानी झांकी की परंपरा कायम
Top News

देखिये वीडियो, 103 साल पुरानी झांकी की परंपरा कायम:खजराना गणेश की पूजा के साथ शुरू हुआ चल समारोह; ड्रोन-सीसीटीवी से की जा रही निगरानी

1 day ago
पत्रकार स्वास्थ्य बीमा योजना की तारीख बढ़ी
Top News

पत्रकार स्वास्थ्य बीमा योजना की तारीख बढ़ी:अब दिन तक कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन

1 day ago
मुख्यमंत्री और उनकी बहन के घर पर चलेगा बुलडोजर
Top News

मुख्यमंत्री और उनकी बहन के घर पर चलेगा बुलडोजर:नगर निगम ने लगाया निशान; इस वजह से की जाएगी कार्रवाई

1 day ago
फ्लाईओवर की डेडलाइन निकली
Top News

फ्लाईओवर की डेडलाइन निकली:दूसरी भुजा अधूरी; अब इस तारीख से होगा शुरू, दो इंजीनियरों पर कार्रवाई

1 day ago
रेडियम लगी कैप में चोर गैंग का आतंक
Top News

रेडियम लगी कैप में चोर गैंग का आतंक:वकील के घर से लाखों का माल चोरी

1 day ago
शराब पीने के बाद युवक की मौत
Top News

शराब पीने के बाद युवक की मौत:जहरीली शराब का आरोप; कांग्रेस ने दी आंदोलन की चेतावनी

1 day ago
कार सवार बदमाशों ने युवक को मारी गोली
Top News

कार सवार बदमाशों ने युवक को मारी गोली:निर्माणाधीन मकान देखने जा रहा था; रंजिश में वारदात की आशंका

1 day ago
कम बारिश
Top News

कम बारिश:तेज धूप फिर भी हरा-भरा मैदान;15 कुंड आए काम; आसपास के बोरिंग रिचार्ज, दिन में दो बार हो रही ग्राउंड पर पानी की सिंचाई

1 day ago
तस्कर पर बड़ी कार्रवाई
Top News

तस्कर पर बड़ी कार्रवाई:करोड़ों की चल-अचल संपत्ति की फ्रीज; आलीशान मकान और फार्म हाउस भी शामिल

1 day ago
पीएम के साथ महिला की मॉर्फ्ड फोटो पर हाईकोर्ट सख्त
Top News

पीएम के साथ महिला की मॉर्फ्ड फोटो पर हाईकोर्ट सख्त:मैटा को तुरंत हटाने का आदेश; सीजेपी से जुड़े चार लोगों को नोटिस

1 day ago
वार्ड में पानी की समस्या पर हुआ बवाल वीडियो वायरल
Top News

वार्ड में पानी की समस्या पर हुआ बवाल वीडियो वायरल:भाजपा पार्षद कार्यालय में कार्यकर्ता का आम जनता से अभद्र व्यवहार

1 day ago
हाईकोर्ट के आदेश से भी बड़ा हो गया नगर निगम
Top News

हाईकोर्ट के आदेश से भी बड़ा हो गया नगर निगम:अवैध होर्डिंग्स हटाने के निर्देश के बावजूद शहर में धड़ल्ले से खेल हादसा हुआ

1 day ago
कांग्रेस के पूर्व पार्षद ने की आत्महत्या
Top News

कांग्रेस के पूर्व पार्षद ने की आत्महत्या:घर में फंदे पर मिला शव; जांच में जुटी पुलिस

1 day ago
खता भी आपकी थी और खफा भी आप
Top News

खता भी आपकी थी और खफा भी आप:मंत्री कैलाश विजयवर्गीय बोले; ‘मैं अब इंदौर की मीडिया से बात ही नहीं करूंगा’

1 day ago
स्टाफ ने ही दुकान में किया हाथ साफ
Top News

स्टाफ ने ही दुकान में किया हाथ साफ:5 लाख के कंप्यूटर पार्ट्स चोरी; 4 गिरफ्तार

1 day ago
घाट पर छूट आई मूर्ति घर तक साथ लौट आई वही पुरानी आत्मीयता
Top News

घाट पर छूट आई मूर्ति घर तक साथ लौट आई वही पुरानी आत्मीयता

1 day ago
बप्पा की पाठशाला
Top News

बप्पा की पाठशाला:नवम काल्पनिक अवतार; चित्तेश्वर और विक्षेपासुर

1 day ago
नियमितीकरण से रोजगार तक
Top News

नियमितीकरण से रोजगार तक:इस पार्टी के 15 वादे; इसी महीने शुरू होगा सदस्यता अभियान, सरकार को मोहलत

1 day ago
शादी का झांसा देकर युवती से अश्लील वीडियो कॉल
Top News

शादी का झांसा देकर युवती से अश्लील वीडियो कॉल:फिर ब्लैकमेल का आरोप; मैट्रिमोनियल साइट पर हुई थी पहचान, आरोपी पहले से शादीशुदा निकला

1 day ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!